PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का चौका, पंजाब को हराकर अंक तालिका में शीर्ष चार में पहुंची
{"_id":"625bdc15be6b084f2b16cb80","slug":"pbks-vs-srh-ipl-2022-live-cricket-score-punjab-vs-hyderabad-match-28-navi-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का चौका, पंजाब को हराकर अंक तालिका में शीर्ष चार में पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 17 Apr 2022 07:24 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 17 Apr 2022 07:24 PM IST
खास बातें
PBKS vs SRH (Punjab vs Hyderabad): सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराकर सीजन की लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। आईपीएल 2022 के 28वें मैच में हैदराबाद ने पंजाब के 152 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और सात गेंद पहले तीन विकेट खोकर बाजी मार ली।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:16 PM, 17-Apr-2022
सनराइजर्स हैदराबाद की सात विकेट से जीत
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराकर सीजन की लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। आईपीएल 2022 के 28वें मैच में हैदराबाद ने पंजाब के 152 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और सात गेंद पहले तीन विकेट खोकर बाजी मार ली। केन विलियमसन की अगुआई वाली हैदराबाद जीत के साथ ही आठ अंक लेकर चौथे पायदान पर पहुंच गई है।
That's that from Match 28.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2022
Aiden Markram finishes off things in style as @SunRisers win by 7 wickets.#TATAIPL #PBKSvSRH pic.twitter.com/njYoptmhFw
07:08 PM, 17-Apr-2022
आखिरी 12 गेंदों का खेल बाकी
हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 13 रन की जरुरत है। निकोलस पूरन और एडेन मार्करम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 139/3, एडेन मार्करम (30*), निकोलस पूरन (34*)
विज्ञापन
06:55 PM, 17-Apr-2022
आखिरी 24 गेंदों में 31 रन की दरकार
सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी 24 गेंदों में 31 रन की जरुरत है। मार्करम और पूरन मिलकर एक अच्छी साझेदारी कर चुके हैं। 16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 121/3, एडेन मार्करम (22*), निकोलस पूरन (24*)
06:44 PM, 17-Apr-2022
हैदराबाद के 100 रन पूरे
निकोलस पूरन और एडेन मार्करम के ऊपर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। दोनों के बीच में 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। हैदराबाद ने भी अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 106/3, एडेन मार्करम (15*), निकोलस पूरन (17*)
06:34 PM, 17-Apr-2022
राहुल चाहर को दूसरी सफलता, अभिषेक आउट
राहुल चाहर ने सनराइजर्स को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल की और अभिषेक शर्मा को भी शाहरुख के हाथों कैच कराया। शर्मा ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 31 रन बनाए। 11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 80/3, एडेन मार्करम (1*), निकोलस पूरन (3*)06:23 PM, 17-Apr-2022
चाहर की फिरकी में फंसे राहुल त्रिपाठी
राहुल चाहर ने राहुल त्रिपाठी को अपनी फिरकी में फंसाते हुए हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। चाहर के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर त्रिपाठी हवाई शॉट खेलने के चक्कर में शाहरुख को कैच दे बैठे। राहुल त्रिपाठी ने आउट होने से पहले 22 गेंदों में 34 रन बनाए। नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 64/2, अभिषेक शर्मा (21*), एडेन मार्करम (1*)
विज्ञापन
विज्ञापन
06:12 PM, 17-Apr-2022
हैदराबाद के 50 रन पूरे
राहुल चाहर के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके पहले ओवर में हैदराबाद को 14 रन मिले जिसमें पांच एक्सट्रा रन भी शामिल थे। सनराइजर्स ने इसी के साथ अपने पहले 50 रन भी पूरे कर लिए हैं। सात ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 53/1, राहुल त्रिपाठी (34*), अभिषेक शर्मा (19*)
06:05 PM, 17-Apr-2022
पहला पावरप्ले समाप्त
हैदराबाद की टीम केन विलियमसन का विकेट जल्दी गंवाने के बाद संभलने की कोशिश में है। उसकी तरफ से अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर है। हैदराबाद ने पहले पावरप्ले मे एक विकेट गंवाकर 39 रन भी बनाए। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 39/1, राहुल त्रिपाठी (19*), अभिषेक शर्मा (17*)05:51 PM, 17-Apr-2022
हैदराबाद को लगा पहला झटका, विलियमसन आउट
पंजाब के 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई है। चौथे ओवर की पहली गेंद पर कगिसो रबाडा ने विलियमसन को धवन के हाथों कैच कराया। विलियमसन नौ गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 22/1, राहुल त्रिपाठी (8*), अभिषेक शर्मा (11*)05:36 PM, 17-Apr-2022
भुवनेश्वर के नाम दो उपलब्धि
भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। उन्होंने मैच में दोहरी उपलब्धि हासिल की। वह आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने तीसरे ओवर में शिखर धवन को आउट करने के साथ ही जहीर खान और संदीप शर्मा को पीछे छोड़ दिया। भुवी के नाम अब पावरप्ले में 53 विकेट हो चुके हैं। भुवनेश्वर ने इस मैच में तीन विकेट लेने के साथ ही आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए।A milestone to remember for our Swing King. 👑🔥@BhuviOfficial#PBKSvSRH #OrangeArmy #ReadyToRise #TATAIPL pic.twitter.com/EVL78KqQBl
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 17, 2022