RCB vs PBKS Highlights: पंजाब की बल्लेबाजी के आगे बैंगलोर के गेंदबाज पस्त, ओडियन स्मिथ की तूफानी पारी ने दिलाई जीत
{"_id":"62405a23a0ab301894364c89","slug":"pbks-vs-rcb-live-cricket-score-punjab-kings-vs-royal-challengers-ipl-2022-match-3-at-navi-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs PBKS Highlights: पंजाब की बल्लेबाजी के आगे बैंगलोर के गेंदबाज पस्त, ओडियन स्मिथ की तूफानी पारी ने दिलाई जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
खास बातें
PBKS VS RCB (Punjab vs Bangalore): डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से था। दोनों ही टीमें इस साल नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरी हैं। बैंगलोर ने 206 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:20 PM, 27-Mar-2022
पंजाब ने बैंगलोर को हराया
पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 205 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर मैच जीत लिया।206 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.5 ओवर में 156 के स्कोर पर पंजाब ने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ओडियन स्मिथ मैदान पर आए। तब पंजाब को 31 गेंदों पर 50 रन की जरूरत थी। ओडियन ने शाहरुख खान के साथ मिलकर मैच पलट दिया। ओडियन को 10 के स्कोर पर अनुज रावत ने ड्रॉप किया था। इसका खामियाजा पूरी बैंगलोर टीम को भुगतना पड़ा।
ओडियन आठ गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शाहरुख 20 गेंदों पर 24 रन बनाकर नॉटआउट रहे। यह पंजाब किंग्स के आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे सफल चेज है। इससे पहले उन्होंने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 211 का लक्ष्य हासिल किया था।
11:17 PM, 27-Mar-2022
RCB vs PBKS Live: ओडियन स्मिथ का तूफान
18वें ओवर में वेस्टइंडीज के ओडियन स्मिथ का तूफान देखने को मिला। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 25 रन बने और इसमें से ओडियन ने 23 रन बनाए। उन्होंने सिराज के ओवर में पांच गेंदों पर 23 रन बटोरे। इसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल है। पंजाब को 12 गेंदों पर 11 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
11:08 PM, 27-Mar-2022
RCB vs PBKS Live: पंजाब को 36 रनों की जरूरत
17 ओवर के बाद पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर 170 रन बना लिए हैं। फिलहाल ओडियन स्मिथ और शाहरुख खान क्रीज पर हैं। पंजाब को अब 18 गेंदों पर 36 रन की जरूरत है।11:00 PM, 27-Mar-2022
RCB vs PBKS Live: पंजाब को पांचवां झटका, लिविंगस्टोन आउट
15वें ओवर में पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा। इस साल मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे लियाम लिविंगस्टोन 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आकाश दीप ने अनुज रावत के हाथों कैच कराया। रावत ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। 38 रन बनाने में पंजाब ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। 15 ओवर के बाद पंजाब ने पांच विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए हैं। फिलहाल शाहरुख खान और ओडियन स्मिथ क्रीज पर हैं।10:49 PM, 27-Mar-2022
RCB vs PBKS Live: सिराज ने लगातार दो विकेट लिए
पंजाब की पारी के 14वें ओवर में भरपूर ड्रामा देखने को मिला। इस ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने आईपीएल में डेब्यू कर रहे श्रीलंका के भानुका राजपक्षे को शाहबाज अहमद के हाथों कैच कराया। राजपक्षे 22 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। इसके बाद सिराज ने दूसरी गेंद पर एक और डेब्यूटांट अंडर-19 विश्व कप के हीरो राज बावा को शून्य पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया।सिराज हैट्रिक से चूक गए। उनकी अगली दो गेंद वाइड रही। उसके बाद शाहरुख ने अगली प्रोपर बॉल को डिफेंड कर लिया। 14 ओवर के बाद पंजाब ने चार विकेट गंवाकर 145 रन बना लिए हैं। फिलहाल शाहरुख खान दो रन और लियाम लिविंगस्टोन नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब को अब 36 गेंदों पर 61 रन की जरूरत है।
10:32 PM, 27-Mar-2022
RCB vs PBKS Live: पंजाब किंग्स को दूसरा झटका, धवन आउट
12वें ओवर में 118 के स्कोर पर पंजाब के ओपनर शिखर धवन आउट हो गए। उन्होंने 29 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। धवन को हर्षल पटेल ने अनुज रावत के हाथों कैच कराया। उन्होंने भानुका राजपक्षे के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 गेंदों पर 47 रन की साझेदारी निभाई। 12 ओवर के बाद पंजाब ने दो विकेट गंवाकर 122 रन बना लिए हैं। फिलहाल भानुका राजपक्षे 18 गेंदों पर 35 रन और लियाम लिविंगस्टोन एक गेंद पर एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब को अब 48 गेंदों पर 84 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:22 PM, 27-Mar-2022
RCB vs PBKS Live: 10 ओवर के बाद पंजाब 97/1
10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने एक विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल भानुका राजपक्षे 11 गेंदों पर 21 रन और शिखर धवन 25 गेंदों पर 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब टीम को अब भी 60 गेंदों पर 109 रन की जरूरत है।10:13 PM, 27-Mar-2022
RCB vs PBKS Live: पंजाब के कप्तान मयंक पवेलियन लौटे
71 के स्कोर पर पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा। कप्तान मयंक अग्रवाल 24 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में मयंक ने दो चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने शाहबाज अहमद के हाथों कैच कराया। पंजाब ने आठ ओवर में एक विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। अब भी पंजाब को 72 गेंदो पर 131 रन की जरूरत है। फिलहाल शिखर धवन 20 गेंदों पर 30 रन और भानुका राजपक्षे चार गेंदों पर तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।09:54 PM, 27-Mar-2022
RCB vs PBKS Live: मयंक-धवन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
छह ओवर में पंजाब ने बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं। 206 रन जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मयंक और धवन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। मयंक फिलहाल 21 गेंदों पर 30 रन और धवन 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।09:47 PM, 27-Mar-2022