फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PBKS vs MI Highlights: पंजाब क्वालिफायर-1 में पहुंची, मुंबई को सात विकेट से हराया; प्रियांश-इंग्लिश के अर्धशतक

Mon, 26 May 2025 11:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 26 May 2025 11:24 PM IST
खास बातें

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 187 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ पंजाब क्वालिफायर-1 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

विज्ञापन
PBKS vs MI IPL Live Score: Punjab Kings vs Mumbai Indians Today IPL Match Scorecard Updates
पंजाब बनाम मुंबई - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:19 PM, 26-May-2025

PBKS vs MI Highlights: पंजाब क्वालिफायर-1 में पहुंची, मुंबई को सात विकेट से हराया; प्रियांश-इंग्लिश के अर्धशतक

जोश इंग्लिश और प्रियांश आर्या की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर क्वालिफायर-1 में प्रवेश कर लिया। अब दूसरी टीम का फैसला मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच से होगा। सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 187 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

पंजाब किंग्स ने 10 साल बाद क्वालिफायर में प्रवेश किया है। इससे पहले टीम 2014 में क्वालिफायर में पहुंची थी। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम ने लीग चरण का समापन 14 मैचों में नौ जीत और चार शिकस्त के साथ किया। उसने गुजरात टाइटंस को धकेल कर 19 अंक और 0.372 के नेट रन रेट के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं, मुंबई आठ जीत और छह हार के साथ चौथे स्थान पर रही। फिलहाल तीसरे स्थान पर आरसीबी है जिसे मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच खेलना है। इस मैच में अगर रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली आरसीबी जीत दर्ज करती है तो वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी और पंजाब के खिलाफ 29 मई को क्वालिफायर-1 मैच खेलेगी।

185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को पहला झटका 34 के स्कोर पर लगा था। जसप्रीत बुमराह ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ 13 रन बना पाए। हालांकि, पंजाब के बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी और प्रियांश आर्या ने जोश इंग्लिश के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 109 रनों की विशाल साझेदारी हुई। दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। सलामी बल्लेबाज प्रियांश ने नौ चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन बनाए। वहीं, इंग्लिश ने 42 गेंदों में 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने टीम को जीत दिलाई। वह 16 गेंदों में 26 और नेहाल वढेरा दो रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए मिचेल सैंटनर ने दो और बुमराह ने एक विकेट लिया।
11:02 PM, 26-May-2025

PBKS vs MI Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका

प्रियांश आर्या 62 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। अब क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।
विज्ञापन
10:49 PM, 26-May-2025

PBKS vs MI Live Score: प्रियांश और इंग्लिश ने अर्धशतक पूरे किए

प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश ने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं और दोनों के बीच 90 से ज्यादा रनों की विशाल साझेदारी हो चुकी है। मुंबई को विकेट की तलाश है।
10:21 PM, 26-May-2025

PBKS vs MI Live Score: प्रियांश आर्या-जोश इंग्लिश के बीच 40+ रन की साझेदारी

प्रियांश आर्या और जोश इंग्लिश के बीच 40+ रन की साझेदारी हो चुकी है। मुंबई को दूसरे विकेट की तलाश है। आठ ओवर के बाद स्कोर 75/1 है।
10:02 PM, 26-May-2025

PBKS vs MI Live: पंजाब को पहला झटका

पंजाब को पहला झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 13 रन बना पाए। अब प्रियांश का साथ देने जोश इंग्लिश आए हैं।
09:42 PM, 26-May-2025

PBKS vs MI Live: पंजाब की पारी शुरू

पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:23 PM, 26-May-2025

PBKS vs MI Live: मुंबई ने दिल्ली के सामने रखा 185 रन का लक्ष्य

सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। उनके लिए स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। वहीं, पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाक ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा हरप्रीत बराड़ को एक सफलता मिली।

इस मुकाबले में रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। मार्को यानसेन ने रिकेल्टन को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। वह 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए जबकि रोहित शर्मा 21 गेंदों में दौ चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद मोर्चा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सूर्यकुमार यादव ने संभाला। एक छोर पर वह डटे रहे लेकिन उन्हें दूसरी तरफ से बल्लेबाजों का कुछ खास साथ नहीं मिला। इसके बावजूद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 34 गेंदों में सत्र का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। वह 39 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 57 रन बनाकर लौटे। उनके अलावा मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने एक, विल जैक्स ने 26, हार्दिक पांड्या ने 26 और नमन धीर ने 20 रन बनाए। वहीं, मिचेल सैंटनर एक रन बनाकर नाबाद रहे।
08:54 PM, 26-May-2025

PBKS vs MI Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका

विल जैक्स 17 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें भी विजयकुमार ने ही अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर हार्दिक पांड्या आए हैं।
08:29 PM, 26-May-2025

PBKS vs MI Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका

तिलक वर्मा एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विजयकुमार विशक ने अपना शिकार बनाया।
08:20 PM, 26-May-2025

PBKS vs MI Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका हरप्रीत बराड़ ने दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 21 गेंदों में दौ चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर तिलक वर्मा आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed