PBKS vs LSG Highlights: पंजाब की सातवीं जीत, लखनऊ को 37 रन से हराया; अर्शदीप को तीन और उमरजई को दो विकेट मिले
{"_id":"681767cd323859db5e0a25e1","slug":"pbks-vs-lsg-live-cricket-score-punjab-kings-vs-lucknow-super-giants-ipl-2025-54th-match-updates-2025-05-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs LSG Highlights: पंजाब की सातवीं जीत, लखनऊ को 37 रन से हराया; अर्शदीप को तीन और उमरजई को दो विकेट मिले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 04 May 2025 11:21 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 04 May 2025 11:21 PM IST
खास बातें
धर्मशाला में खेले गए आईपीएल के 54वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की 91 और कप्तान श्रेयस अय्यर की 45 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 236 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 199 रन ही बना सकी और 37 रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
पंजाब बनाम लखनऊ
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:21 PM, 04-May-2025
पंजाब ने लखनऊ को 37 रन से हराया
अर्शदीप सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को 37 रन से हराकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की। रविवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल के 54वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की 91 और कप्तान श्रेयस अय्यर की 45 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 236 रन बनाए। यह उनका आईपीएल में चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, धर्मशाला में टीम ने 2011 के बाद पहली बार 200 का आंकड़ा छुआ है। इससे पहले पंजाब ने आरसीबी के खिलाफ दो विकेट खोकर 232 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 199 रन ही बना सकी। उनके लिए आयुष बडोनी ने सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली। वहीं, पंजाब के लिए अर्शदीप ने तीन और उमरजई ने दो विकेट झटके। इसके अलावा मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।11 में से सात मुकाबले जीत चुकी पंजाब अंक तालिका में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। उनका नेट रन रेट +0.376 हो गया है। वहीं, लखनऊ सत्र की छठी हार के साथ सातवें पायदान पर है। उनके खाते में 10 अंक हैं और नेट रन रेट -0.469 हो गया। शीर्ष पर 16 अंकों के साथ आरसीबी है जबकि मुंबई और गुजरात 14-14 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत खराब हुई थी। टीम ने 58 के स्कोर चार विकेट गंवा दिए थे। एडेन मार्करम (13), मिचेल मार्श (0), निकोलस पूरन (6) और ऋषभ पंत (18) प्रभावित नहीं कर सके। ऐसे में मोर्चा आयुष बडोनी और अब्दुल समद ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान समद 24 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, आयुष बडोनी 74 रनों की दमदार पारी खेलने में कामयाब हुए। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके। आवेश खान और प्रिंस यादव क्रमश: 19 और एक रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले, प्रभसिमरन सिंह की 48 गेंदों में 91 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने 237 रन का लक्ष्य रखा था। इस मैच में पंजाब की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। आकाश सिंह ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया था। वह सिर्फ एक रन बना सके थे। इसके बाद मोर्चा प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लिस को आकाश सिंह ने ही पवेलियन की राह दिखाई। वह एक चौके और चार छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।
50 पर दो विकेट खो चुकी पंजाब को श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने संभाला। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। दिग्वेश राठी ने कप्तान अय्यर को मयंक यादव के हाथों कैच आउट कराया। वह 25 गेंदों में 45 रन बनाकर लौटे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह नौ रन से अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ने से चूक गए। लखनऊ के खिलाफ उनके बल्ले से छह चौके और सात छक्के निकले। पंजाब के लिए नेहल वढेरा ने 16 रन बनाए जबकि शशांक और स्टोइनिस क्रमश: 33 और 15 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट लिए जबकि प्रिंस यादव को एक सफलता मिली।
11:13 PM, 04-May-2025
PBKS vs LSG Live Score: आयुष बडोनी 74 रनों की पारी खेलकर आउट हुए
आयुष बडोनी 74 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें चहल ने अपना शिकार बनाया। लखनऊ का स्कोर 188/7 है।
विज्ञापन
11:05 PM, 04-May-2025
PBKS vs LSG Live Score: आयुष बडोनी ने 32 गेंदों में जड़ा पचासा
आयुष बडोनी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 32 गेंदों में सत्र का दूसरा पचासा जड़ा है। अब टीम को 15 गेंदों में 67 रन की जरूरत है।11:01 PM, 04-May-2025
PBKS vs LSG Live Score: अब्दुल समद 45 रन बनाकर आउट
अब्दुल समद 45 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मार्को यानसेन ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर आवेश खान आए हैं।10:54 PM, 04-May-2025
PBKS vs LSG Live Score: अब्दुल समद और आयुष बडोनी के बीच 70+ रन की साझेदारी
ब्दुल समद और आयुष बडोनी के बीच 70+ रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 16 ओवर के बाद स्कोर 149/5 है।10:25 PM, 04-May-2025
PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन
उमरजई ने लखनऊ को पांचवां झटका दिया। डेविड मिलर सिर्फ 11 रन बना पाए। अब क्रीज पर अब्दुल समद आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:20 PM, 04-May-2025
PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ को चौथा झटका
लखनऊ को चौथा झटका अजमतुल्लाह उमरजई ने दिया। उन्होंने ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 18 रन बना पाए। अब क्रीज पर डेविड मिलर आए हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर 71/4 है।09:54 PM, 04-May-2025
PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ को 27 पर तीसरा झटका
अर्शदीप इस मैच में कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने तीसरा झटका निकोलस पूरन के रूप में दिया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब क्रीज पर आयुष बडोनी आए हैं।09:43 PM, 04-May-2025
PBKS vs LSG Live Score: लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा
लखनऊ को दूसरा झटका भी अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को बोल्ड किया। वह 13 रन बना पाए। अब निकोलस पूरन का साथ देने कप्तान ऋषभ पंत आए हैं।09:38 PM, 04-May-2025