फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PBKS vs DC Highlights: दिल्ली ने पंजाब को छह विकेट से हराया, समीर रिजवी का अर्धशतक, नायर ने बनाए 44 रन

Sat, 24 May 2025 11:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 24 May 2025 11:30 PM IST
खास बातें

इस मुकाबले में पंजाब ने श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर 208 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
PBKS vs DC IPL Live Score: Punjab Kings vs Delhi Capitals Today IPL Match Scorecard Updates
पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:23 PM, 24-May-2025

दिल्ली ने पंजाब को छह विकेट से हराया

समीर रिजवी की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर 208 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ ने दो विकेट लिए जबकि मार्को यानसेन और प्रवीण दुबे ने एक-एक सफलता हासिल की।

दिल्ली ने इस जीत के साथ मौजूदा सत्र में अपना अभियान समाप्त किया। वहीं, पंजाब की शीर्ष-2 में रहने की उम्मीदों को झटका लगा है। फिलहाल टीम 13 मैचों में आठ जीत के साथ 17 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। अब उसका सामना 26 मई (सोमवार) को मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली पांचवें स्थान पर है। शीर्ष पर 18 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस है जबकि 17 और 16 अंकों के साथ तीसरे और चौथे पायदान पर क्रमश: आरसीबी और मुंबई है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई, जिसे मार्को यानसेन ने तोड़ा। उन्होंने केएल राहुल को शशांक सिंह के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए जबकि हरप्रीत बराड़ ने डुप्लेसिस को पवेलियन की राह दिखाई। वह 23 रन बनाकर लौटे। इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल भी 22 रन बनाकर आउट हो गए। करुण नायर को समीर रिजवी का साथ मिला। दोनों ने 30 गेंदों में 62 रन जोड़े। हालांकि, नायर अर्धशतक पूरा करने से पहले ही आउट हो गए। उन्होंने 44 रन बनाए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने टीम को जीत दिलाई। दोनों ने 53 रनों की नाबाद साझेदारी के साथ दिल्ली को पंजाब को हराया। रिजवी 58 और स्टब्स 18 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, अय्यर ने 34 गेंद में 53 रन बनाये जबकि स्टोइनिस ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में चार छक्के और तीन चौके जड़कर पंजाब को 200 रन के पार पहुंचाया। दिल्ली को पहली सफलता जल्दी ही मिली जब प्रियांश आर्य (छह) ने मुस्तफिजुर रहमान की शॉर्ट गेंद पर विकेटकीपर ट्रिस्टन स्टब्स को कैच थमा दिया। गेंद हवा में ऊपर उछली थी और स्टब्स ने कुछ कदम पीछे की ओर दौड़ते हुए यह कैच लपका। जोश इंग्लिश ने मुकेश कुमार को दो चौके लगाकर शुरूआत की जबकि प्रभसिमरन सिंह ने मुस्तफिजुर को चौका लगाया । इंग्लिस ने इसके बाद बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग में छक्का लगाया। प्रभसिमरन ने मोहित शर्मा को दो चौके लगाये । पावरप्ले के आखिरी ओवर में विराज निगम को इंगलिस ने एक छक्का और एक चौका लगाया लेकिन फिर गुगली पर चकमा खा गए और स्टब्स ने कुशल स्टम्पिंग का नमूना पेश करके उन्हें पवेलियन भेजा ।

इसके बाद पंजाब के कप्तान अय्यर क्रीज पर आये और चौके के साथ खाता खोला। इस बीच प्रभसिमरन ने कुलदीप यादव की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और फिर निगम को भी नहीं बख्शा । निगम ने हालांकि उनकी पारी का नौवे ओवर में अंत किया। इसके बावजूद अय्यर विचलित नहीं हुए और कुलदीप को स्लॉग स्वीप पर डीप मिडविकेट में छक्का लगाया । निगम ने दसवां ओवर किफायती डाला। पंजाब ने दस ओवर में तीन विकेट पर 97 रन बनाये थे। शशांक सिंह को मुस्तफिजुर ने स्टब्स के हाथों लपकवाया । मुकेश ने हालांकि अगले ओवर में दो छक्के, दो चौके और तीन अतिरिक्त समेत 25 रन दे डाले। अय्यर को कुलदीप ने मोहित के हाथों लपकवाकर पवेलियन भेजा । मोहित ने इससे पहले स्टोइनिस का कैच छोड़ा था जिन्होंने उनके ओवर में 22 रन निकाले।
11:00 PM, 24-May-2025

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को चौथा झटका

दिल्ली को चौथा झटका हरप्रीत बराड़ ने दिया। उन्होंने करुण नायर को अपना शिकार बनाया। वह 44 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं।
विज्ञापन
10:33 PM, 24-May-2025

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका

प्रवीण दुबे ने सेदिकुल्लाह अटल को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर समीर रिजवी आए हैं।
10:30 PM, 24-May-2025

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका

फाफ डुप्लेसिस 23 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हरप्रीत बराड़ ने पवेलियन की राह दिखाई। अब क्रीज पर सेदिकुल्लाह अटल और करुण नायर मौजूद हैं। 
10:11 PM, 24-May-2025

PBKS vs DC Live Score: केएल राहुल 35 रन बनाकर आउट

दिल्ली को पहला झटका मार्को यानसेन ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। वह 35 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए करुण नायर आए हैं।
09:44 PM, 24-May-2025

PBKS vs DC Live Score: दिल्ली की पारी शुरू

दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:31 PM, 24-May-2025

पंजाब की पारी समाप्त

पंजाब ने दिल्ली के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा है। जयपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 206 रन बनाए हैं। उनके लिए श्रेयस अय्यर ने 53 और मार्कस स्टोइनिस ने 44* रन बनाए। दिल्ली के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट लिए जबकि विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।
09:09 PM, 24-May-2025

PBKS vs DC Live Score: 33 गेंदों में श्रेयस ने जड़ा पचासा

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 33 गेंदों में एक और अर्धशतक ठोक दिया। 17 ओवर के बाद स्कोर 171/5 है।
08:50 PM, 24-May-2025

PBKS vs DC Live Score: पंजाब का तीसरा और चौथा विकेट गिरा

पंजाब को तीसरा झटका विप्रज निगम ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह ने अपना शिकार बनाया। वह 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नेहाल वढेरा ने को मुकेश कुमार ने पवेलियन की राह दिखाई। वह 16 रन बनाकर लौटे। फिलहाल क्रीज पर श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 142/4 है।
08:02 PM, 24-May-2025

PBKS vs DC Live Score: जोश इंग्लिश 32 रन बनाकर आउट

जोश इंग्लिश 32 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed