PBKS vs DC Highlights: पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रन से हराया, लिविंग्सटोन की 94 रन की पारी बेकार
{"_id":"6464d1b0a3febed9310d0313","slug":"pbks-vs-dc-ipl-live-score-punjab-kings-vs-delhi-capitals-match-scorecard-updates-in-hindi-2023-05-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs DC Highlights: पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रन से हराया, लिविंग्सटोन की 94 रन की पारी बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 17 May 2023 11:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 17 May 2023 11:27 PM IST
खास बातें
PBKS vs DC 2023 Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 198 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:19 PM, 17-May-2023
दिल्ली ने पंजाब को 15 रन से हराया
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। इसके जवाब में पंजाब की टीम 198 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 82 रन राइली रूसो ने बनाए। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने भी 54 रन की पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने 46 और फिलिप सॉल्ट ने 26 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन ने दो विकेट लिए।पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 94 रन लियम लिविंगस्टोन ने बनाए। वहीं, अथर्व ताइदे ने 55 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए नोर्त्जे और ईशांत ने दो-दो विकेट लिए।
11:06 PM, 17-May-2023
PBKS vs DC Live Score: पंजाब का सातवां विकेट गिरा
180 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स ने सात विकेट खो दिए हैं। हरप्रीत बराड़ खाता खोले बिना रन आउट हो चुके हैं। अब लियम लिविंगस्टोन के साथ राहुल चाहर क्रीज पर हैं। हरप्रीत ने लिविंगस्टोन को स्ट्राइक देने के लिए अपना विकेट खो दिया।
विज्ञापन
11:05 PM, 17-May-2023
PBKS vs DC Live Score: पंजाब का छठा विकेट गिरा
180 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का छठा विकेट गिरा है। सैम करन पांच गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एनरिच नोर्त्जे ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब लियम लिविंगस्टोन के साथ हरप्रीत बराड़ क्रीज पर हैं।10:54 PM, 17-May-2023
PBKS vs DC Live Score: पंजाब का पांचवां विकेट गिरा
147 रन के स्कोर पर पंजाब की टीम का पांचवां विकेट गिरा है। शाहरुख खान तीन गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। खलील अहमद ने उन्हें अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। अब लिविंगस्टोन के साथ सैम करन क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर पांच विकेट पर 155 रन है।10:51 PM, 17-May-2023
PBKS vs DC Live Score: लिविंगस्टोन का अर्धशतक
लियाम लिविंगस्टोन ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार बल्लेबाजी के चलते पंजाब की टीम मैच में बनी हुई है। चार विकेट के नुकसान पर पंजाब का स्कोर 150 रन के करीब जा चुका है।10:47 PM, 17-May-2023
PBKS vs DC Live Score: पंजाब का चौथा विकेट गिरा
129 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिरा है। जीतेश शर्मा खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया। एनरिच नोर्त्जे ने उन्हें खलील अहमद के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:44 PM, 17-May-2023
PBKS vs DC Live Score: अथर्व ताइदे रिटायर हुए
42 गेंद में 55 रन बनाने के बाद अथर्व ताइदे ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया है। वह पूरी लय में नहीं थे और गेंद के साथ उनके बल्ले का संपर्क सही नहीं हो रहा था। ऐसे में उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया। उनके रिटायर होने के बाज जीतेश शर्मा क्रीज पर आए हैं।10:37 PM, 17-May-2023
PBKS vs DC Live Score: अथर्व ताइदे का अर्धशतक
अथर्व ताइदे ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अब तक अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते पंजाब का स्कोर 120 रन के पार जा चुका है।10:27 PM, 17-May-2023
PBKS vs DC Live Score: पंजाब का स्कोर 100 रन के पार
दो विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। लियाम लिविंगस्टोन और अथर्व ताइदे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी गति से रन बना रहे हैं और पंजाब की टीम मैच में बनी हुई है। अथर्व अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।10:08 PM, 17-May-2023