PAK vs SL Final: श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप जीता, फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराया
{"_id":"631dc86da9ad655717065e31","slug":"pakistan-vs-sri-lanka-live-cricket-score-pak-vs-sl-asia-cup-2022-final-13th-t20-match-at-dubai-stadium","type":"live","status":"publish","title_hn":"PAK vs SL Final: श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप जीता, फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 11 Sep 2022 11:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:58 PM IST
खास बातें
Pakistan vs Sri Lanka (PAK vs SL) T20 Final Asia Cup 2022 : आज एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान को 147 रन पर ऑलआउट कर दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका एशिया कप फाइनल
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:24 PM, 11-Sep-2022
श्रीलंका ने छठी बार जीता एशिया कप
श्रीलंका की टीम छठी बार एशिया कप चैंपियन बन गई है। फाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। भानुका राजपक्षा ने 71 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से प्रमोद मदुशन और वानिंदु हसरंगा जीत के हीरो रहे। मदुशन ने तीन और हसरंगा ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए।श्रीलंका ने सबसे पहले 1986 में एशिया कप का खिताब जीता था। इसके बाद 1997, 2004, 2008, 2014 और अब 2022 में टीम ने टाइटल अपने नाम किया है। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका अब उससे बस एक खिताब दूर है।
यह अप्रैल 2014 के बाद पहली बार है जब श्रीलंका ने लगातार पांच टी-20 जीते हैं। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश में 2014 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार पांच टी-20 मैच जीते थे।
11:13 PM, 11-Sep-2022
PAK vs SL Live: पाकिस्तान को आठवां झटका
18वें ओवर में महेश तीक्ष्णा ने शादाब खान को पवेलियन भेजा। 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर आठ विकेट पर 120 रन है। शादाब आठ रन बना सके। फिलहाल हारिस रऊफ और नसीम शाह क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:54 PM, 11-Sep-2022
PAK vs SL Live: पाकिस्तान को सातवां झटका
17वें ओवर में पाकिस्तान को तीन झटके लगे। मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने गजब की गेंदबाजी की। उन्होंने पहली गेंद पर लमैदान पर जम चुके मोहम्मद रिजवान को गुणातिलाका के हाथों कैच कराया। रिजवान 49 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरी गेंद पर हसरंगा ने आसिफ अली को क्लीन बोल्ड किया। पांचवीं गेंद पर हसरंगा ने खुशदिल शाह को तीक्ष्णा के हाथों कैच कराया। 17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 112 रन है।10:47 PM, 11-Sep-2022
PAK vs SL Live: पाकिस्तान को तीसरा झटका
14वें ओवर में 93 के स्कोर पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। प्रमोद मदुशन ने इफ्तिखार अहमद को अशेन बंदारा के हाथों कैच कराया। इफ्तिखार 31 गेंदों में 32 रन बना सके। रिजवान और इफ्थिखार के बीच 59 गेंदों पर 71 रन की साझेदारी हुई। मदुशन को मिली यह तीसरी सफलता थी। इससे पहले उन्होंने बाबर आजम और फखर जमान को भी पवेलियन भेजा था। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 97 रन है। फिलहाल मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज क्रीज पर हैं।10:38 PM, 11-Sep-2022
PAK vs SL Live: रिजवान और इफ्तिखार पर दारोमदार
12 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 88 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहम्मद रिजवान 41 रन और इफ्तिखार अहमद 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान को 48 गेंदों में 83 रन की जरूरत है।10:26 PM, 11-Sep-2022
PAK vs SL Live: पाकिस्तान को 60 गेंदों में 103 रन की जरूरत
10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 68 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहम्मद रिजवान 36 रन और इफ्तिखार अहमद 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान को 60 गेंदों में 103 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 PM, 11-Sep-2022
PAK vs SL Live: रिजवान-इफ्तिखार क्रीज पर
आठ ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए हैं। फिलहाल इफ्तिखार अहमद 13 रन और मोहम्मद रिजवान 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं।10:13 PM, 11-Sep-2022
PAK vs SL Live: बाबर आजम पूरे एशिया कप में फेल
बाबर आजम पूरे एशिया कप में फेल रहे हैं। उन्होंने एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में छह पारियों में 68 रन बनाए। उनकी पारियां इस प्रकार हैं- 10, 9, 14, 0, 30 और 5 रन बनाए। बाबर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार छह पारियों में 50+ का स्कोर नहीं बनाया है। ऐसा उनके साथ दूसरी बार हुआ है।10:05 PM, 11-Sep-2022
PAK vs SL Live: मदुशन ने पाकिस्तान को दिए दो झटके
चौथे ओवर में प्रमोद मदुशन ने पाकिस्तान को दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान बाबर आजम को मदुशंका के हाथों कैच कराया। बाबर पांच रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर फखर जमान को बोल्ड किया। फखर खाता भी नहीं खोल सके। चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 24 रन है। फिलहाल इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं।09:47 PM, 11-Sep-2022