PAK vs SA Highlights: वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की लगातार चौथी हार, दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट से हराया
{"_id":"653b64cb540631b6e40de504","slug":"pak-vs-sa-live-cricket-score-pakistan-vs-south-africa-wc-2023-26th-match-at-ma-chidambaram-stadium-update-2023-10-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"PAK vs SA Highlights: वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की लगातार चौथी हार, दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 27 Oct 2023 11:03 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:03 PM IST
खास बातें
ICC ODI World Cup 2023 Pakistan vs South Africa 2023 Highlights: विश्व कप के 26वें मुकाबले में पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। यह पाकिस्तान की लगातार चौथी हार है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट खोकर 271 रन बनाए और मैच जीत लिया।
विज्ञापन
साझेदारी के दौरान मार्करम और मिलर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:56 PM, 27-Oct-2023
दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया
दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 270 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में नौ विकेट खोकर 271 रन बना लिए और एक विकेट से मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान के लिए बल्ले से सउद शकील ने 52 और बाबर आजम ने 50 रन बनाए। शादाब खान ने भी 43 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी ने चार और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए। गेराल्ड कोइत्जे को दो विकेट मिले। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने 91 और डेविड मिलर ने 29 रन बनाए। पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम और उसामा मिर को दो-दो विकेट मिले।इस मैच में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। पाकिस्तान को इस विश्व कप में लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है। अब अपने बाकी सभी मैच जीतने पर भी बाबर आजम की टीम सेमीफाइनल खेलने के लिए किस्मत के भरोसे होगी।
10:19 PM, 27-Oct-2023
PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा
260 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा है। लुंगी एनगिडी 14 गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हारिस रऊफ ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। अब पाकिस्तान जीत से एक विकेट और दक्षिण अफ्रीका 11 रन दूर है।
विज्ञापन
09:52 PM, 27-Oct-2023
PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा
250 रन पर दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा है। गेराल्ड कोइत्जी 13 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाहीन अफरीदी ने उन्हें मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। अब केशव महाराज के साथ लुंगी एनगिडी क्रीज पर हैं।09:49 PM, 27-Oct-2023
PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा
250 रन पर दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा है। एडेन मार्करम 93 गेंद में 91 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उसामा मिर ने उन्हें बाबर आजम के हाथों कैच कराया। अब अफ्रीका की टीम मुश्किल में फंस सकती है। गेराल्ड कोइत्जी के साथ केशव महाराज क्रीज पर हैं। 41 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 250/7 है। अफ्रीकी टीम जीत से 21 रन दूर है।09:28 PM, 27-Oct-2023
PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा
235 रन पर दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा है। मार्को यानसेन 14 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हारिस रऊफ ने उन्हें बाबर आजम के हाथों कैच कराया। अब एडेन मार्करम के साथ गेराल्ड कोइत्जे क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका जीत से 36 रन दूर है।09:07 PM, 27-Oct-2023
PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी
206 रन पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। डेविड मिलर 33 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शाहीन अफरीदी ने उन्हें मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। अब मार्करम के साथ यानसेन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 PM, 27-Oct-2023
PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। एडेन मार्करम और डेविड मिलर ने शानदार साझेदारी की है और दक्षिण अफ्रीका की टीम लक्ष्य के करीब पहुंच गई है।08:09 PM, 27-Oct-2023
PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेटा गिरा
136 रन पर दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेटा गिरा है। हेनरिक क्लासेन 10 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। मोहम्मद वसीम जूनियर ने उन्हें ओसामा मिर के हाथों कैच कराया। अब मार्करम के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं।07:54 PM, 27-Oct-2023
PAK vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेटा गिरा
121 रन पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है। डुसेन 39 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शादाब खान की जगह कंकशन सब्सटीट्यूट के रूप में आए ओसामा मिर ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 125/3 है।07:28 PM, 27-Oct-2023