NZ vs PAK Highlights: पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम से न्यूजीलैंड को 21 रन से हराया, सेमीफाइनल की आस बरकरार
{"_id":"6545c92b0caaf4a898002d5c","slug":"nz-vs-pak-live-cricket-score-new-zealand-vs-pakistan-wc-2023-35th-match-at-chinnaswamy-stadium-update-2023-11-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"NZ vs PAK Highlights: पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम से न्यूजीलैंड को 21 रन से हराया, सेमीफाइनल की आस बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 04 Nov 2023 07:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 04 Nov 2023 07:42 PM IST
खास बातें
ICC ODI World Cup 2023 New Zealand vs Pakistan 2023 Highlights: विश्व कप 2023 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत न्यूजीलैंड को 21 रन से हरा दिया है। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 401 रन बनाए थे। बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी 41 ओवर की हो गई और नया लक्ष्य 342 रन का मिला। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके बाद खेल नहीं हो सका और पाक टीम 21 रन से जीत गई।
विज्ञापन
बाबर और फखर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
07:35 PM, 04-Nov-2023
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लईस नियम के तहत 21 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड की राह मुश्किल हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 401 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 108 की पारी खेली। वहीं, कप्तान विलियम्सन ने 95 रन का योगदान दिया। फिलिप्स ने 41 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन विकेट लिए। हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रऊफ ने एक-एक विकेट लिया।पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने 81 गेंद में नाबाद 126 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर ने 63 गेंद में 66 रन की नाबाद पारी खेली। 25.3 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 200/1 था। इसके बाद बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान 21 रन से जीत गया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने एक विकेट लिया।
06:38 PM, 04-Nov-2023
NZ vs PAK Live: बारिश के कारण फिर खेल रुका
बारिश के कारण फिर खेल रुक चुका है। पाकिस्तान का स्कोर 25.3 ओवर के बाद 200/1 है। फखर जमान 81 गेंद में 126 रन बनाकर नाबाद हैं। बाबर आजम 63 गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान की टीम 21 रन आगे है। ऐसे में पाकिस्तान की जीत लगभग तय मानी जा रही है। यह मैच जीतने पर पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत हो जाएगी। वहीं, न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
06:37 PM, 04-Nov-2023
NZ vs PAK Live: पाकिस्तान का स्कोर 200 के पार
पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 200 रन के पार जा चुका है। बाबर और फखर क्रीज पर हैं।06:27 PM, 04-Nov-2023
NZ vs PAK Live: बाबर आजम का अर्धशतक
बारिश के बाद खेल शुरू हो चुका है और बाबर आजम ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। फखर शतक लगाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 170 रन की साझेदारी हो चुकी है। 24 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 179/1 है।06:06 PM, 04-Nov-2023
NZ vs PAK Live: बारिश की वजह से ओवर में कटौती
बारिश की वजह से ओवर्स में कटौती की गई है। अब पाकिस्तान को 50 ओवर में 402 रन की जगह 41 ओवर में 342 रन का लक्ष्य मिला है। पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। यानी उन्हें अब 19.3 ओवर में 182 रन की जरूरत है। शाम छह बजकर 20 मिनट पर मैच शुरू हो जाएगा। बारिश के कारण खेल रुकने तक पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। फखर जमान 69 गेंद में सात चौके और नौ छक्के की मदद से 106 रन और बाबर आजम 51 गेंद में 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बाबर और फखर के बीच अब तक 117 गेंद में 154 रन की साझेदारी हो चुकी है।05:31 PM, 04-Nov-2023
NZ vs PAK Live: बारिश जारी
12 मिनट बाद से ओवर्स कटने शुरू हो जाएंगे। अभी भी बारिश हो रही है। अगर मैच बारिश की वजह से रुका रहा तो डकवर्थ लुईस नियम से पाकिस्तान जीत जाएगा। पाकिस्तान की टीम बारिश से काफी खुश होगी क्योंकि यह जीत उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बढ़ा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:53 PM, 04-Nov-2023
NZ vs PAK Live: DLS में न्यूजीलैंड से आगे पाकिस्तान
बारिश के कारण न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच रुक गया है। बारिश के कारण खेल रुकने तक पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। फखर जमान 69 गेंद में सात चौके और नौ छक्के की मदद से 106 रन और बाबर आजम 51 गेंद में 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक अगर अब बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो पाकिस्तान यह मैच जीत जाएगा। वह डीएलएस पार स्कोर से 10 रन आगे है। यानी डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक पाकिस्तान न्यूजीलैंड से 10 रन आगे है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 401 रन का लक्ष्य रखा था। पाकिस्तान अभी भी न्यूजीलैंड से 242 रन पीछे है। बाबर और फखर के बीच अब तक 117 गेंद में 154 रन की साझेदारी हो चुकी है।04:49 PM, 04-Nov-2023
NZ vs PAK Live: फखर जमान का शतक
402 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान की टीम ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 21 ओवर में एक विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। फखर जमान ने 63 गेंद में वनडे करियर का 11वां शतक जड़ा। वह 67 गेंद में सात चौके और नौ छक्के की मदद से 106 रन और बाबर आजम 50 गेंद में 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 150+ रन की साझेदारी हो चुकी है।04:15 PM, 04-Nov-2023
NZ vs PAK Live: बाबर-फखर ने संभाली पारी
14 ओवर के बाद पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 91 रन बना लिए हैं। फिलहाल बाबर आजम 33 गेंद में 30 रन और फखर जमान 42 गेंद में 54 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 80+ रन की साझेदारी हो चुकी है। फखर ने 39 गेंद में वनडे करियर का 17वां अर्धशतक लगाया। यह इस विश्व कप में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी।03:31 PM, 04-Nov-2023