NED vs SL Highlights: वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका की पहली जीत, नीदरलैंड को पांच विकेट से हराया
{"_id":"65334f44e7c237b6b909b5b9","slug":"ned-vs-sl-live-cricket-score-netherlands-vs-sri-lanka-wc-2023-19th-match-at-ekana-stadium-update-2023-10-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"NED vs SL Highlights: वनडे विश्व कप 2023 में श्रीलंका की पहली जीत, नीदरलैंड को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 21 Oct 2023 06:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 21 Oct 2023 06:58 PM IST
खास बातें
NED vs SL ODI World Cup 2023 Highlights: विश्व कप 2023 के 19वें मैच में श्रीलंका ने नीदरलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 262 रन बनाए। श्रीलंका ने पांच विकेट खोकर 263 रन बना लिए और टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की।
विज्ञापन
नीदरलैंड बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:29 PM, 21-Oct-2023
श्रीलंका ने नीदरलैंड को हराया
श्रीलंका ने नीदरलैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। वनडे विश्व कप 2023 में यह श्रीलंकाई टीम की पहली जीत है। श्रीलंका इस विश्व कप में जीत हासिल करने वाली आखिरी टीम है। श्रीलंका से पहले बाकी नौ टीमें कम से कम एक मैच जीत चुकी थीं। अब श्रीलंका ने भी एक मैच जीत लिया है।इस मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सायब्रांड और वन बीक के अर्धशतक के चलते टीम 262 रन बनाने में सफल रही। पथुम निसांका और सदीरा के अर्धशतक ने श्रीलंका को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस जीत के साथ ही अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद श्रीलंका अब नौवें स्थान पर आ गई है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम आखिरी स्थान पर है।
मैच में क्या हुआ?
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की पारी 49.4 ओवर में 262 रन पर ऑलआउट हो गई। एक वक्त नीदरलैंड की टीम ने 91 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद साईब्रैंड एंगलब्रेक्ट और लोगन वान बीक की 135 रन की साझेदारी ने डच टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह विश्व कप में सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। साईब्रैंड ने 82 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 70 रन और वान बीक ने 75 गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 59 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका और कसुन रजिथा ने चार-चार विकेट लिए।
263 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुसल परेरा पांच और कुसल मेंडिस 11 रन बनाकर आउट हुए। 52 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका ने वापसी की। निसांका और समरविक्रमा ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद निसांका भी 54 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। चरिथ असालंका और समरविक्रमा ने 77 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को जीत के करीब पहुंचाया। असालंका 44 और धनंजय डे सिल्वा 30 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, समरविक्रमा एक छोर पर जमे रहे और श्रीलंका को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त ने तीन और मिकरेन, एकेरमन ने एक-एक विकेट लिया।
06:20 PM, 21-Oct-2023
NED vs SL Live: 257 रन पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी
257 रन पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। धनंजय डे सिल्वा 37 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, श्रीलंका की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है और इस मैच में सिर्फ औपचारिकता ही बाकी रह गई है।
विज्ञापन
06:10 PM, 21-Oct-2023
NED vs SL Live: धनंजय-समरविक्रमा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
धनंजय डे सिल्वा और सदीरा समरविक्रमा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज सूझबूझ के साथ खेल रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। आयरलैंड के गेंदबाजों ने दबाव बनाकर रखा है और श्रीलंका को जीत के लिए मेहनत करनी पड़ रही है। 45 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 242/4 है।05:50 PM, 21-Oct-2023
NED vs SL Live: श्रीलंका का स्कोर 200 रन के पार
श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 200 रन के पार जा चुका है। धनंजय डे सिल्वा और सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है।05:23 PM, 21-Oct-2023
NED vs SL Live: श्रीलंका को चौथा झटका
181 रन पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। चरिथ असालंका 66 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। आर्यन दत्त ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब सदीरा समरविक्रमा अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। उनके साथ धनंजय डे सिल्वा क्रीज पर हैं। 34 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 190/4 है।04:22 PM, 21-Oct-2023
SL vs NED Live: श्रीलंका को तीसरा झटका
श्रीलंका को 104 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। वान मीकेरन ने पथुम निसांका को विकेटकीपर एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया। वह 52 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल चरिथ असलंका और सदीरा समरविक्रमा क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 113 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:43 PM, 21-Oct-2023
SL vs NED Live Score: श्रीलंका को दूसरा झटका
श्रीलंका को 52 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। आर्यन दत्त ने कुसल परेरा के बाद कप्तान कुसल मेंडिस आउट किया। मेंडिस 11 रन बना सके। इससे पहले आर्यन ने कुसल परेरा को बास डी लीडे के हाथों कैच कराया था। वह पांच रन बना सके। फिलहाल पाथुम निसांका और सदीर समरविक्रमा क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने 12 ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं।03:15 PM, 21-Oct-2023
SL vs NED Live Score: श्रीलंका को पहला झटका
श्रीलंका को 18 के स्कोर पर पहला झटका लगा। आर्यन दत्त ने कुसल परेरा को बास डी लीडे के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सके। फिलहाल पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं।02:23 PM, 21-Oct-2023
SL vs NED Live Score: नीदरलैंड ने श्रीलंका को 263 रन का लक्ष्य दिया
नीदरलैंड ने श्रीलंका के सामने 263 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की पारी 49.4 ओवर में 262 रन पर ऑलआउट हो गई। एक वक्त नीदरलैंड की टीम ने 91 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद साईब्रैंड एंगलब्रेक्ट और लोगन वान बीक की 135 रन की साझेदारी ने डच टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह विश्व कप में सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। साईब्रैंड ने 82 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 70 रन और वान बीक ने 75 गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 59 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका और कसुन रजिथा ने चार-चार विकेट लिए।02:09 PM, 21-Oct-2023