फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SA vs NED Live: 'किलर' मिलर ने दक्षिण अफ्रीका को उलटफेर से बचाया, रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड की हार

Sat, 08 Jun 2024 11:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 08 Jun 2024 11:32 PM IST
खास बातें

Netherlands vs South Africa T20 World Cup: टी20 विश्व कप के 16वें मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना नीदरलैंड से था। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। नीदरलैंड की टीम इससे पहले आईसीसी टूर्नामेंट में दो बार दक्षिण अफ्रीका को हरा चुकी है। इस मैच में भी नीदरलैंड ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन मिलर ने मैच निकाल लिया।

विज्ञापन
NED vs SA T20 World Cup Live Score: Netherlands vs South Africa Scorecard and Result News Updates in Hindi
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC

लाइव अपडेट

11:23 PM, 08-Jun-2024

दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को हराया

दक्षिण अफ्रीका ने 'किलर' मिलर की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत नीदरलैंड को चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 103 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मिलर ने छक्का लगाकर मैच समाप्त किया। मिलर 51 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

नीदरलैंड की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 103 रन बनाए। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एकबार फिर तेज गेंदबाजों का जलवा दिखा। नीदरलैंड के नौ में से आठ विकेट अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने लिए। ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, मार्को यानसेन और एनरिक नॉर्त्जे को दो-दो विकेट मिले। 

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। मार्को यानसेन ने माइकल लेविट (0) और विक्रमजीत सिंह (12) को सस्ते में पवेलियन भेजा। वहीं, पिछले मैच के हीरो रहे मैक्स ओडॉड दो रन बनाकर ओटनील बार्टमैन का शिकार बने। बास डी लीडे को एनरिक नॉर्त्जे ने पवेलियन भेजा। वह छह रन बना सके। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 10 रन और तेजा निदामानुरु (0) खाता नहीं खोल सके। एडवर्ड्स रन आउट हुए, जबकि निदामानुरु को नॉर्त्जे ने पवेलियन भेजा। 

48 रन पर टीम ने छह वितेट गंवा दिए थे। इसके बाद साइब्रांड एंगलब्रेक्ट ने लोगन वान बीक के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई और नीदरलैंड को 100 के पार पहुंचाया। एंगलब्रेक्ट को बार्टमैन ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वह 45 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। बार्टमैन ने इसके बाद टिम प्रिंगल (0) और लोगन वान बीक को आउट किया। वान बीक ने 22 गेंद में तीन चौके की मदद से 23 रन की पारी खेली। मीकेरन एक रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका की पारी
जवाब में एक वक्त दक्षिण अफ्रीका ने 12 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि मार्करम की टीम एकबार फिर चोक कर जाएगी। हालांकि, ट्रिस्टन स्टब्स ने डेविड मिलर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। फिर मिलर ने यानसेन और केशव महाराज के साथ छोटी-छोटी साझेदारी की और जीत दिलाई।

रीजा हेंड्रिक्स तीन रन बना सके। वहीं, क्विंटन डिकॉक और कप्तान एडेन मार्करम खाता भी नहीं खोल सके थे। हेनरिक क्लासेन चार रन बना पाए। स्टब्स ने 37 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वहीं, मार्को यानसेन तीन रन बना सके। मिलर 59 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड की ओर से विवियन किंग्मा और लोगन वान बीक ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, बास डी लीडे को एक विकेट मिला।
11:12 PM, 08-Jun-2024

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका को 25 रन की जरूरत

17 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड मिलर और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। आखिरी 18 गेंद में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 25 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:10 PM, 08-Jun-2024

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट गिरे

दक्षिण अफ्रीका ने पांच ओवर के अंदर 12 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। आज सुबह दो उलटफेर हो चुके हैं। न्यूयॉर्क में नीदरलैंड की टीम एक और उलटफेर की ओर बढ़ रही है। कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक खाता नहीं खोल सके थे। वहीं, रीजा हेंड्रिक्स तीन रन और हेनरिक क्लासेन चार रन बनाकर आउट हुए। नीदरलैंड की ओर से विवियन किंग्मा ने दो विकेट लिए हैं, जबकि वान बीक को एक विकेट मिला है। फिलहाल डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं।
09:50 PM, 08-Jun-2024

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका की टीम को पारी की पहली गेंद पर झटका लगा। रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डिकॉक के बीच रन को लेकर गलतफहमी की वजह से डिकॉक को रन आउट होना पड़ा। वह खाता नहीं खोल सके। एक ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर तीन रन है। फिलहाल रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान एडेन मार्करम क्रीज पर हैं।
09:32 PM, 08-Jun-2024

नीदरलैंड ने 103 रन बनाए

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 104 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 103 रन बनाए। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एकबार फिर तेज गेंदबाजों का जलवा दिखा। नीदरलैंड के नौ में से आठ विकेट अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने लिए। ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, मार्को यानसेन और एनरिक नॉर्त्जे को दो-दो विकेट मिले। 

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। मार्को यानसेन ने माइकल लेविट (0) और विक्रमजीत सिंह (12) को सस्ते में पवेलियन भेजा। वहीं, पिछले मैच के हीरो रहे मैक्स ओडॉड दो रन बनाकर ओटनील बार्टमैन का शिकार बने। बास डी लीडे को एनरिक नॉर्त्जे ने पवेलियन भेजा। वह छह रन बना सके। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 10 रन और तेजा निदामानुरु (0) खाता नहीं खोल सके। एडवर्ड्स रन आउट हुए, जबकि निदामानुरु को नॉर्त्जे ने पवेलियन भेजा। 

48 रन पर टीम ने छह वितेट गंवा दिए थे। इसके बाद साइब्रांड एंगलब्रेक्ट ने लोगन वान बीक के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई और नीदरलैंड को 100 के पार पहुंचाया। एंगलब्रेक्ट को बार्टमैन ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वह 45 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। बार्टमैन ने इसके बाद टिम प्रिंगल (0) और लोगन वान बीक को आउट किया। वान बीक ने 22 गेंद में तीन चौके की मदद से 23 रन की पारी खेली। मीकेरन एक रन बनाकर नाबाद रहे।
09:19 PM, 08-Jun-2024

SA vs NED Live: 16 ओवर समाप्त

16 ओवर के बाद नीदरलैंड ने छह विकेट गंवाकर 71 रन बना लिए हैं। फिलहाल साईब्रांड एंगलब्रेक्ट और लोगन वान बीक क्रीज पर हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एकबार फिर से तेज गेंदबाजों का दबदबा दिखा। मार्को यानसेन ने माइकल लेविट (0) और विक्रमजीत सिंह (12) को सस्ते में पवेलियन भेजा। वहीं, पिछले मैच के हीरो रहे मैक्स ओडॉड दो रन बनाकर ओटनील बार्टमैन का शिकार बने। बास डी लीडे को एनरिक नॉर्त्जे ने पवेलियन भेजा। वह छह रन बना सके। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 10 रन और तेजा निदामानुरु (0) खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:51 PM, 08-Jun-2024

SA vs NED Live: 11 ओवर समाप्त

11 ओवर के बाद नीदरलैंड ने चार विकेट गंवाकर 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स चार रन और साईब्रांड एंगलब्रेक्ट 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एकबार फिर से तेज गेंदबाजों का दबदबा दिखा। मार्को यानसेन ने माइकल लेविट (0) और विक्रमजीत सिंह (12) को सस्ते में पवेलियन भेजा। वहीं, पिछले मैच के हीरो रहे मैक्स ओडॉड दो रन बनाकर ओटनील बार्टमैन का शिकार बने। बास डी लीडे को एनरिक नॉर्त्जे ने पवेलियन भेजा। वह छह रन बना सके। 
07:43 PM, 08-Jun-2024

SA vs NED Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वान बीक, टिम प्रिंगल, पॉल वान मीकेरेन, विवियन किंग्मा।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, ओटनील बार्टमैन।
07:42 PM, 08-Jun-2024

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।
07:37 PM, 08-Jun-2024

SA vs NED Live: 'किलर' मिलर ने दक्षिण अफ्रीका को उलटफेर से बचाया, रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड की हार

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप के 16वें मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना नीदरलैंड से है। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। नीदरलैंड की टीम इससे पहले आईसीसी टूर्नामेंट में दो बार दक्षिण अफ्रीका को हरा चुकी है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed