IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हराया, बेन डकेत के बाद ओवरटन चमके, सीरीज 2-1 पर पहुंची
{"_id":"6798cbc5b793b699a10ad2e5","slug":"nd-vs-eng-t20-live-score-india-vs-england-3rd-t20i-match-niranjan-shah-stadium-scorecard-result-updates-2025-01-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हराया, बेन डकेत के बाद ओवरटन चमके, सीरीज 2-1 पर पहुंची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 28 Jan 2025 10:45 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 28 Jan 2025 10:45 PM IST
खास बातें
Today Cricket Live Score IND vs ENG 3rd T20i 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 26 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। बुधवार को राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मेहमानों ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 145 रन ही बना सकी। इस तरह इंग्लैंड ने इस सीरीज में पहला मुकाबला अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
10:35 PM, 28-Jan-2025
इंग्लैंड ने 26 रन से भारत को हराया
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 26 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। बुधवार को राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मेहमानों ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 145 रन ही बना सकी। इस तरह इंग्लैंड ने इस सीरीज में पहला मुकाबला अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। अब दोनों टीमें शुक्रवार (31 जनवरी) को पुणे में एक बार फिर आमने-सामने होंगी जिसमें टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।ताश के पत्तों की तरह बिखरा भारत का बल्लेबाजी क्रम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। पहला झटका संजू सैमसन के रूप में लगा, उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 24 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। उन्होंने एक चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14, तिलक वर्मा ने 18, वाशिंगटन सुंदर ने छह, अक्षर पटेल ने 15, ध्रुव जुरेल ने दो, मोहम्मद शमी ने सात, रवि बिश्नोई ने चार* और वरुण चक्रवर्ती ने एक* रन बनाया। इंग्लैंड की तरफ से जैमी ओवरटन ने तीन विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा मार्क वुड और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली।
09:48 PM, 28-Jan-2025
IND vs ENG Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका
भारत को पांचवां झटका ओवरटन ने दिया। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को बटलर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। सातवें नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 46 गेंदों में 87 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
09:28 PM, 28-Jan-2025
IND vs ENG Live Score: तिलक वर्मा 18 रन बनाकर आउट
भारत को चौथा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा। उन्हें आदिल रशीद ने अपना शिकार बनाया। वह 14 गेंदों में 18 रन बनाकर लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वाशिंगटन सुंदर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं।09:22 PM, 28-Jan-2025
IND vs ENG Live Score: पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 51/3
पावरप्ले में भारत ने तीन विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने संजू सैमसन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा 24 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिलहाल क्रीज पर तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं।09:15 PM, 28-Jan-2025
IND vs ENG Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका
मार्क वुड ने भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में दिया। वह सात गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।09:05 PM, 28-Jan-2025
IND vs ENG Live Score: अभिषेक शर्मा 24 रन बनाकर आउट
भारत को दूसरा झटका ब्रायडन कार्स ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को जोफ्रा ऑर्चर के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं। 3.4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 31/2 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:58 PM, 28-Jan-2025
IND vs ENG Live Score: भारत को लगा पहला झटका
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने संजू सैमसन को आउट कर भारत को पहला झटका दिया है। सैमसन छह गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में प्रभावित नहीं कर सके हैं और इस मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला।08:46 PM, 28-Jan-2025
IND vs ENG Live Score: भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। प्रशंसकों को दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर जोफ्रा ऑर्चर फेंक रहे हैं।08:35 PM, 28-Jan-2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने भारत को दिया 172 रन का लक्ष्य
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 171 रन बनाए। उनके लिए बेन डकेत ने 51, जोस बटलर ने 24 और लियाम लिविंगस्टोन ने 43 रन बनाए। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट चटकाए जबकि हार्दिक पांड्या को दो विकेट मिले। इसके अलावा रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली। इस मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट महज पांच रन बनाकर दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। इसके बाद मोर्चा बेन डकेत और जोस बटलर ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी हुई, जिसे वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान को सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। वह एक चौके और इतने ही छक्के की मदद से 24 रन बनाकर लौटे। वहीं, डकेत 26 गेंदों में अपने करियर का दूसरा टी20 अर्धशतक पूरा करने में कामयाब हुए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले। भारत के खिलाफ हैरी ब्रूक ने आठ, लियाम लिविंगस्टोन ने 43, जैमी स्मिथ ने छह, जैमी ओवरटन ने शून्य, ब्रायडन कार्स ने तीन, जोफ्रा ऑर्चर ने शून्य रन बनाए। वहीं, आदिल रशीद और मार्क वुड 10-10 रन बनाकर नाबाद रहे।08:22 PM, 28-Jan-2025