फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs PBKS: लगातार तीन हार के बाद जीती मुंबई इंडियंस, पंजाब को छह विकेट से हराया, हार्दिक 40 रन बनाकर नाबाद

Tue, 28 Sep 2021 11:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 28 Sep 2021 11:16 PM IST
खास बातें

Mumbai Indians vs Punjab Kings Live IPL Score: मुंबई ने सौरभ तिवारी (45) की शानदार पारी और हार्दिक पांड्या (40 नाबाद) व कीरोन पोलार्ड (15) की 45 रन की अटूट साझेदारी के दम पर आईपीएल 2021 के 42वें मुकाबले में पंजाब को छह विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन
MI vs PBKS Live Cricket Score: IPL 2021 Match 42 Online News Updates
पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : social media

लाइव अपडेट

11:16 PM, 28-Sep-2021

लगातार तीन हार के बाद जीती मुंबई इंडियंस, पंजाब को छह विकेट से हराया

मुंबई ने सौरभ तिवारी (45) की शानदार पारी और हार्दिक पांड्या (40 नाबाद) व कीरोन पोलार्ड (15) की 45 रन की अटूट साझेदारी के दम पर आईपीएल 2021 के 42वें मुकाबले में पंजाब को छह विकेट से हरा दिया। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एडेन मार्करम (42) और दीपक हूडा (28) की शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत छह विकेट खोकर 135 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम छह गेंदें शेष रहते ही 137 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। बता दें कि लगातार तीन हार के बाद मुंबई की यह पहली जीत है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंकतालिक में 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब की टीम आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं। 

 
11:09 PM, 28-Sep-2021

मुंबई को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 16 रन 

मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों में 16 रन की दरकार है। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या पर पूरा दारोमदार है।
विज्ञापन
11:01 PM, 28-Sep-2021

हार्दिक-पोलार्ड पर पूरा दारोमदार

मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों में 29 रन की दरकार है। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या पर पूरा दारोमदार है।
10:56 PM, 28-Sep-2021

मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों में 40 रन चाहिए

मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों में 40 रन की दरकार है। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या पर पूरा दारोमदार है।
10:50 PM, 28-Sep-2021

मुंबई को लगा बड़ा झटका, सौरभ तिवारी अर्धशतक से चूके

16वें ओवर की पहली गेंद पर नाथन एलिस ने मुंबई को बड़ा झटका दिया। नाथन ने सौरभ तिवारी के विकेट के पीछे राहुल के हाथों कैच आउट कराया। तिवारी 37 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाए।
10:45 PM, 28-Sep-2021

मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 51 रन की दरकार

मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 51 रन की दरकार है। सौरभ तिवारी और हार्दिक पांड्या पर पूरा दारोमदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:43 PM, 28-Sep-2021

हार्दिक को मिला जीवनदान

14वें में अर्शदीप सिंह की दूसरी गेंद पर हरप्रीत बरार ने हार्दिक पांड्या का कैच छोड़ दिया। इस समय पांड्या 8 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 
10:24 PM, 28-Sep-2021

10 ओवर्स के बाद मुंबई का स्कोर 62/3

10 ओवर्स के बाद मुंबई ने तीन विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 1 और सौरभ तिवारी 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
10:19 PM, 28-Sep-2021

शमी ने डिकॉक को किया चलता

10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने पंजाब को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने मुंबई के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (27) को आउट किया। तीसरे विकेट के विए डिकॉक और सौरभ तिवारी के बीच 45 रन की साझेदारी हुई। 
10:06 PM, 28-Sep-2021

आईपीएल 2021 में सूर्यकुमार का अब तक का प्रदर्शन बेहद खराब

आईपीएल 2021 में सूर्यकुमार यादव ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने  189 रन बनाए हैं। उनके इस प्रदर्शन के आगामी टी-20 विश्व कप के चयन पर भी सवालिया निशान लग सकता है। 

अब तक प्रदर्शन
  • 0 (1) बनाम पंजाब
  • 8 (9) बनाम आरसीबी
  • 5 (10) बनाम केकेआर
  • 3 (7) बनाम सीएसके
  • 3 (3) बनाम सीएसके
  • 16 (10) बनाम राजस्थान
  • 33 (27) बनाम पंजाब
  • 24 (15) बनाम दिल्ली 
  • 10 (6) बनाम हैदराबाद
  • 56 (36) बनाम केकेआर
  • 31 (23) बनाम आरसीबी 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed