फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs DC IPL 2021: दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को चार विकेट से हराया, श्रेयस ने खेली मैच जिताऊ पारी

Sat, 02 Oct 2021 07:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 02 Oct 2021 07:29 PM IST
खास बातें

Mumbai Indians vs Delhi Capitals HIGHLIGHTS: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली अब 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जबकि मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है।

विज्ञापन
IPL 2021, MI vs DC Live Cricket Score Match Today News Updates in Hindi Delhi capitals defeated mumbai indians by 4 wickets
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter@DelhiCapitals

लाइव अपडेट

07:22 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली की रोमाचक जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली अब 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जबकि मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है। शारजाह में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई की टीम को 129 रन के स्कोर पर रोक दिया। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव (33) सर्वोच्च स्कोरर रहे जबकि दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट चटकाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम ने 100 रन के अंदर अपने छह विकेट गंवा दिए, हालांकि श्रेयस अय्यर (33*) एक छोर पर टिके रहे और अश्विन के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। मुंबई की तरफ से पोलार्ड को छोड़कर सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिए। 
 
07:05 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली को 12 गेंदों में 11 रन की जरुरत

दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर एक बार फिर से मैच जिताऊ पारी खेल रहे हैं। टीम को अब जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 11 रन की जरुरत है।
विज्ञापन
06:57 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली को 24 गेंदों में 25 रन की दरकार

दिल्ली की टीम धीरे-धीरे जीत की तरफ बढ़ रही है। हालांकि मुंबई की गेंदबाज भी अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। दिल्ली को अब 24 गेंदों में 25 रनों की जरुरत है।  
06:53 PM, 02-Oct-2021

30 गेंदें शेष, दिल्ली को 30 रनों की दरकार

आखिरी 30 गेंदों का खेल बाकी है। दिल्ली को जीत के लिए जहां 30 रनों की दरकार हैं वहीं मुंबई को चार विकेट की जरुरत है। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 100/6, श्रेयस अय्यर (17*), रवि अश्विन (5*)
 
06:39 PM, 02-Oct-2021

बोल्ट ने अक्षर को निपटाया 

दिल्ली के विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। इस बार ट्रेंट बोल्ट ने अक्षर पटेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अक्षर को रिव्यू का भी फायदा नहीं मिला और वह 9 रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 80/5, श्रेयस अय्यर (15*), शिमरॉन हेटमायर (3*)

 
06:25 PM, 02-Oct-2021

10 ओवर का खेल पूरा

दिल्ली की टीम को इस वक्त एक मजबूत साझेदारी की जरुरत है और उसकी तरफ से श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल मैदान पर हैं। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 74/4, श्रेयस अय्यर (13*), अक्षर पटेल (8*)
विज्ञापन
विज्ञापन
06:08 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली के 50 रन पूरे

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर मिलकर दिल्ली को शुरुआती झटके से उबारने में लगे हैं। दोनों मिलकर धीरे-धीरे साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 51/3, ऋषभ पंत (23*), श्रेयस अय्यर (5*)
06:04 PM, 02-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

पहले छह ओवर का खेल यानी पहला पावरप्ले समाप्त हो गया है। मुंबई के लिहाज से ये छह ओवर काफी शानदार रहे। उसने इस दौरान तीन बड़ी सफलताएं हासिल की। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 46/3, ऋषभ पंत (21*), श्रेयस अय्यर (2*)
06:00 PM, 02-Oct-2021

कुल्टर नाइल ने स्मिथ को किया बोल्ड  

नाथन कुल्टर नाइल ने आते ही स्टीव स्मिथ को अपना पहला शिकार बनाया। उन्होंने पहली ही गेंद पर स्मिथ को 9 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 35/3, ऋषभ पंत (11*), श्रेयस अय्यर (1*)
 

 
05:49 PM, 02-Oct-2021

दिल्ली को दोहरा झटका 

मुंबई के 130 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की कमजोर शुरुआत हुई है। शिखर धवन के बाद पृथ्वी शॉ भी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। शॉ को क्रुणाल ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। आउट होने से पहले शॉ ने छह रन बनाए। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 21/2, ऋषभ पंत (6*), स्टीव स्मिथ (1*)
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed