फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs SRH : मुंबई ने दर्ज की जीत, हैदराबाद को सात विकेट से हराया, सूर्यकुमार ने छक्के के साथ पूरा किया शतक

Mon, 06 May 2024 11:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 06 May 2024 11:38 PM IST
खास बातें

IPL Live Cricket Score, MI vs SRH Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 55वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उतरेगी जबकि हैदराबाद अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने सूर्या और तिलक की 100+ रनों की साझेदारी की बदौलत मुकाबला सात विकेट से जीत लिया।

विज्ञापन
MI vs SRH IPL Live Score: Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Match Scorecard Updates
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

11:14 PM, 06-May-2024

MI vs SRH Live Score : मुंबई की सात विकेट से जीत

मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। एमआई की इस जीत में तिलक वर्मा ने भी अहम योगदान दिया। दोनों के बीच 143 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाजों को संघर्ष करते देखा गया। मुंबई के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की। 

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 174 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। मुंबई इस जीत के साथ अंक तालिका में 10वें से नौवें पायदान पर पहुंच गई है। अब टीम के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वहीं, नेट रनरेट -0.212 का हो गया है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। 

मुंबई इंडियंस की इस मैच में झटके के साथ शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन 26 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद टीम को 31 रन के स्कोर पर दो झटे लगे। कमिंस ने रोहित को आउट किया। इसके बाद पांचवें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने नमन धीर को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सू्र्या ने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 रनों की पारी खेली।  हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर, जानसेन और कमिंस ने एक-एक विकेट चटकाया।
10:46 PM, 06-May-2024

MI vs SRH Live Score : सूर्या का अर्धशतक पूरा हुआ

मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव विस्फोटक प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 30 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। इस सीजन में यह उनके बल्ले से चौथा अर्धशतक निकला है। वहीं, उनके करियर का 34वां पचासा है। उनके साथ बल्लेबाज  तिलक वर्मा भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों के बीच 88* रनों की साझेदारी हो चुकी है। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 119/3 है।
विज्ञापन
10:20 PM, 06-May-2024

MI vs SRH Live Score : सूर्या-तिलक ने संभाला मोर्चा

31 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी मुंबई को सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का सहारा मिला है। दोनों के बीच 23 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी हो चुकी है। सूर्या 32 और तिलक 15 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 79/3 है। टीम को जीत के लिए 72 गेंदों में 95 रनों की जरूरत है।
10:04 PM, 06-May-2024

MI vs SRH Live Score : 31 के स्कोर पर गिरा तीसरा विकेट

31 के स्कोर पर मुंबई का तीसरा विकेट भी गिर गया। भुवनेश्वर कुमार ने नमन धीर को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे।
09:58 PM, 06-May-2024

MI vs SRH Live Score : रोहित शर्मा चार रन बनाकर आउट

मुंबई को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। उन्हें पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 31/2 है।
09:50 PM, 06-May-2024

MI vs SRH Live Score : मुंबई को लगा पहला झटका

मुंबई को पहला झटका मार्को जानसेन ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को 26 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नमन धीर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:26 PM, 06-May-2024

MI vs SRH Live Score : हैदराबाद ने तैयार किया 174 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। हैदराबाद को पहला झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने अभिषेक को आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। तीसरा झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। वह सिर्फ पांच रन बना सके। इसके बाद हेड को पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा। सलामी बल्लेबाज ने सात चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए। इस मैच में नीतिश 20, क्लासेन दो, जानसेन 17, शाहबाज 10, अब्दुल तीन रन बना सके। वहीं, कमिंस 35 और सनवीर आठ रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली। 

 
09:08 PM, 06-May-2024

MI vs SRH Live Score : अब्दुल समद तीन रन बनाकर आउट

हैदराबाद को आठवां झटका पीयूष चावला  ने दिया। उन्होंने अब्दुल समद को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सनवीर सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए पैट कमिंस मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद टीम का स्कोर 136/8 है।
09:01 PM, 06-May-2024

MI vs SRH Live Score : मार्को जानसेन 17 रन बनाकर आउट

मार्को जानसेन 17 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने बोल्ड किया। 16वें ओवर में पांड्या ने यह दूसरा विकेट लिया। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 125/7 है।
08:55 PM, 06-May-2024

MI vs SRH Live Score : पांड्या को मिली दूसरी सफलता

हार्दिक पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद को छठा झटका दिया। उन्होंने शाहबाज अहमद को 120 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अब्दुल समद उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मार्को जानसन क्रीज पर मौजूद हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed