RR vs MI Highlights: मुंबई का विजय अभियान जारी, राजस्थान को 100 रन से हराया; कर्ण-बोल्ट को तीन विकेट मिले
{"_id":"68137527b5013e5c57083f17","slug":"mi-vs-rr-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-rajasthan-royals-ipl-2025-50th-match-updates-2025-05-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"RR vs MI Highlights: मुंबई का विजय अभियान जारी, राजस्थान को 100 रन से हराया; कर्ण-बोल्ट को तीन विकेट मिले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 01 May 2025 11:13 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 01 May 2025 11:13 PM IST
खास बातें
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 16.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 117 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 100 रन से हार गई।
विज्ञापन
रियान पराग
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:12 PM, 01-May-2025
राजस्थान प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 117 रन पर समेट दिया। इसी के साथ रियान पराग की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। उनसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई थी। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 16.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 117 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 100 रन से हार गई, जो उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले आरसीबी ने 2023 में राजस्थान को 112 रन से हराया था। वहीं, मुंबई की किसी भी टीम के खिलाफ यह तीसरी बड़ी जीत है।लगातार छठी जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। 11 में सात मैच जीतकर उनके खाते में 14 अंक हैं और नेट रन रेट 1.274 हो गया है। वहीं, राजस्थान छह अंकों के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है। उनका नेट रन रेट -0.780 हो गया। दूसरे स्थान पर आरसीबी है जिसने 10 मैचों में सात मुकाबले जीते हैं और नेट रन रेट 0.521 हैं। उनके खाते में भी 14 अंक हैं। पंजाब 13 अंकों के साथ तीसरे और गुजरात 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। मुंबई की 2012 के बाद जयपुर में राजस्थान के खिलाफ पहली जीत है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनके लिए जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया और दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। मुंबई के खिलाफ यशस्वी जायसवाल 13, नीतीश राणा नौ, ध्रुव जुरेल 11, शुभम दुबे 15, महीश तीक्षणा दो, कुमार कार्तिकेय दो और आकाश मधवाल चार* रन बना पाए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी और शिमरन हेटमायर खाता भी नहीं खोल पाए। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह को दो सफलता मिली। इसके अलावा दीपक चाहर और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
रेयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। महीश तीक्षणा ने रेयान को बोल्ड किया। वह 38 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में 53 रन बनाए। दोनों ने इस सत्र का अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 48-48 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। राजस्थान के लिए महीश तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट हासिल किया।
10:22 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: राजस्थान को छठा झटका
हार्दिक पांड्या ने राजस्थान को छठा झटका दिया। उन्होंने शुभम दुबे को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 15 रन बना सके।
विज्ञापन
10:00 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: बुमराह को लगातार दो विकेट मिले
बुमराह को लगातार दो विकेट मिले। उन्होंने रियान पराग को अपना शिकार बनाया। इसके बाद शिमरन हेटमायर भी आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर 51/5 है।09:45 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: वैभव के बाद यशस्वी भी आउट; स्कोर 18/2
वैभव सूर्यवंशी के बाद यशस्वी जायसवाल भी आउट हो गए। वह सिर्फ 13 रन बना सके। अब क्रीज पर रियान पराग आए हैं। उनका साथ देने के लिए नीतीश राणा मौजूद हैं।09:42 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: रॉयल्स की झटके से शुरुआत
पिछले मैच में 35 गेंदों में शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी खाता खोले बगैर आउट हो गए। उन्हें दीपक चाहर ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर नीतीश राणा आए हैं। उनका साथ देने के लिए यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं।09:20 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: मुंबई ने राजस्थान के सामने रखा 218 रन का लक्ष्य
रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की अर्धशतकीय पारियों के बाद हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की 90+ रनों की साझेदारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 218 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन बनाए। राजस्थान के लिए महीश तीक्षणा और रियान पराग ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:39 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: रोहित शर्मा 53 रन बनाकर आउट
रोहित शर्मा 53 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें रियान पराग ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं। उनका साथ देने के लिए सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।08:34 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: मुंबई को 116 पर पहला झटका
मुंबई को पहला झटका 116 रन के स्कोर पर लगा। महीश तीक्षणा ने रेयान रिकेल्टन को अपना शिकार बना लिया। वह 61 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आए हैं। उनका साथ देने के लिए रोहित शर्मा मौजूद हैं।08:27 PM, 01-May-2025
RR vs MI Live Score: रेयान रिकेल्टन के बाद रोहित शर्मा का अर्धशतक
रोहित शर्मा ने भी इस सत्र का तीसरा पचासा पूरा कर लिया। उन्होंने 32 गेंदों में लगाया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और रेयान रिकेल्टन के साथ 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।08:25 PM, 01-May-2025