MI vs PBKS Highlights: मुंबई के खिलाफ 13 रन से जीता पंजाब, सैम करन-हरप्रीत के बाद अर्शदीप ने किया कमाल
{"_id":"6443de1a41a21a5b230580e8","slug":"mi-vs-pbks-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-punjab-kings-ipl-2023-31st-match-at-wankhede-stadium-2023-04-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs PBKS Highlights: मुंबई के खिलाफ 13 रन से जीता पंजाब, सैम करन-हरप्रीत के बाद अर्शदीप ने किया कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 23 Apr 2023 12:28 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:28 AM IST
खास बातें
MI vs PBKS Indian Premier League 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के 31वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से था। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:25 PM, 22-Apr-2023
पंजाब ने मुंबई को हराया
आईपीएल 2023 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रन से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 28 गेंदों में 41 रन और कप्तान सैम करन ने 29 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी। कैमरन ग्रीन ने 43 गेंदों में 67 रन, सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 44 रन की पारी खेली।आखिरी ओवर में अर्शदीप ने दो स्टंप तोड़े
आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन बनाने थे। मुंबई की ओर से क्रीज पर तिलक वर्मा और टिम डेविड मौजूद थे। गेंदबाजी अर्शदीप सिंह कर रहे थे। पहली गेंद पर टिम डेविड ने एक रन लिया। अगली गेंद पर तिलक वर्मा कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने तिलक को क्लीन बोल्ड किया। तिलक तीन रन बना सके। अर्शदीप ने इस यॉर्कर गेंद पर मिडिल स्टंप बीच से तोड़ दिया। इसके बाद स्टंप बदला गया। चौथी गेंद पर अर्शदीप ने नेहल वढेरा को भी यॉर्कर फेंकी और फिर से मिडिल स्टंप बीच से तोड़ दिया। इसके बाद फिर से स्टंप बदला गया। नेहल खाता नहीं खोल सके। पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने कोई रन नहीं दिया। आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने एक रन लिया। इस तरह अर्शदीप ने आखिरी ओवर में सिर्फ दो रन खर्च किए और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। पंजाब ने 13 रन से मैच अपने नाम किया।
Probably the most expensive over:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 22, 2023
Arshdeep Singh broke the middle stump twice - a set of LED stumps with Zing bails cost 30 Lakhs INR. pic.twitter.com/A0m0EHyGM8
11:03 PM, 22-Apr-2023
MI vs PBKS Live: सूर्यकुमार आउट
मुंबई इंडियंस को 18वें ओवर में चौथा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने सूर्यकुमार यादव को अथर्व तायदे के हाथों कैच कराया। सूर्या ने 26 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। मुंबई को अब 12 गेंदों में 31 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:53 PM, 22-Apr-2023
MI vs PBKS Live: मुंबई को 54 रन की जरूरत
16वें ओवर में मुंबई को तीसरा झटका लगा। नाथन एलिस ने कैमरन ग्रीन को सैम करन के हाथों कैच कराया। ग्रीन ने 43 गेंदों में 67 रन की पारी खेली। मुंबई का स्कोर 16वें ओवर के बाद तीन विकेट पर 161 रन है। उन्हें 24 गेंदों में 54 रन की जरूरत है।10:48 PM, 22-Apr-2023
MI vs PBKS Live: ग्रीन का अर्धशतक
15 ओवर के बाद मुंबई ने दो विकेट गंवाकर 149 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन ने अर्धशतक लगाया। वह फिलहाल 40 गेंदों में 57 रन और सूर्यकुमार यादव 19 गेंदों में 44 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई को 30 गेंदों में 66 रन की जरूरत है।10:29 PM, 22-Apr-2023
MI vs PBKS Live: ग्रीन अर्धशतक के करीब
12 ओवर के बाद मुंबई ने दो विकेट गंवाकर 109 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 10 गेंदों में 19 रन और कैमरन ग्रीन 31 गेंदों में 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई को 48 गेंदों में 106 रन की जरूरत है।10:19 PM, 22-Apr-2023
MI vs PBKS Live: मुंबई को दूसरा झटका
10वें ओवर में 84 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। लिविंगस्टोन ने रोहित का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। रोहित 27 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 44 रन बना सके। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 88 रन है। फिलहाल कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। मुंबई को अब 60 गेंदों में 127 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:14 PM, 22-Apr-2023
MI vs PBKS Live: रोहित-ग्रीन की तूफानी पारी
नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने एक विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 25 गेंदों में 40 रन और कैमरन ग्रीन 25 गेंदों में 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई को अब 66 गेंदों में 136 रन की जरूरत है। ग्रीन और रोहित के बीच अब तक 47 गेंदों में 71 रन की साझेदारी हो चुकी है।10:04 PM, 22-Apr-2023
MI vs PBKS Live: मुंबई का स्कोर 50 रन के पार
छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने एक विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 18 गेंदों में 26 रन बनाकर और कैमरन ग्रीन 14 गेंदों में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले अर्शदीप सिंह ने ईशान किशन को आउट किया था।09:54 PM, 22-Apr-2023
MI vs PBKS Live: रोहित-ग्रीन ने संभाली पारी
चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने एक विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 12 गेंदों में 17 रन बनाकर और कैमरन ग्रीन आठ गेंदों में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले अर्शदीप सिंह ने ईशान किशन को आउट किया था।09:41 PM, 22-Apr-2023