फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs KKR: जीत के साथ कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, मुंबई को 52 रन से हराया, बुमराह पर भारी पड़े कमिंस

Mon, 09 May 2022 11:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 May 2022 11:14 PM IST
खास बातें

MI vs KKR (Mumbai vs Kolkata): मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 17.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
MI vs KKR Live Score: Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2022 Match 56 at Navi Mumbai News Updates in Hindi
विकेट मिलने के बाद रसेल को बधाई देते साथी खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:04 PM, 09-May-2022

कोलकाता ने मुंबई को 52 रन से हराया

आईपीएल 2022 के 56वें मुकाबले में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 52 रन से हरा दिया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए।

जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट झटके। इसके जवाब में मुंबई की टीम 17.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। बुमराह के प्रदर्शन पर पैट कमिंस भारी पड़े। कमिंस ने मुंबई की पारी के 15वें ओवर में तीन विकेट झटके। उन्होंने अर्धशतक जमा चुके ईशान किशन, डेनियल सैम्स और मुरुगन अश्विन को पवेलियन भेजा। 

इस जीत के साथ कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं। कोलकाता के अब 12 मैचों में पांच जीत और सात हार के साथ 10 अंक हैं। टीम अंक तालिका में नौवें से सातवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। मुंबई की यह इस सीजन नौवीं हार रही।

टीम 11 में से दो मैच जीतकर और चार अंक के साथ 10वें स्थान पर बरकरार है। यह आईपीएल इतिहास में मुंबई के लिए सबसे खराब सीजन बन गया है। इससे पहले टीम ने 2009, 2014 और 2018 में आठ-आठ मैच हारे थे। टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार एक सीजन में नौ मैच हारी है।
11:02 PM, 09-May-2022

MI vs KKR Live: कार्तिकेय रन आउट

17वें ओवर में 112 के स्कोर पर मुंबई को आठवां झटका लगा। इस ओवर की आखिरी गेंद पर कुमार कार्तिकेय रन आउट हुए। उन्हें रहाणे के थ्रो पर विकेटकीपर जैक्सन ने रन आउट किया। फिलहाल कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:52 PM, 09-May-2022

MI vs KKR Live: कमिंस ने एक ओवर में झटके तीन विकेट

जसप्रीत बुमराह के बाद मैच में पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। 15वें ओवर में कमिंस ने तीन विकेट झटके। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन को पवेलियन भेजा। ईशान 43 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर कमिंस ने डेनियल सैम्स को विकेटकीपर जैक्सन के हाथों कैच कराया। सैम्स एक रन बना सके। ओवर की आखिरी गेंद पर कमिंस ने मुरुगन अश्विन को वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराया। अश्विन खाता भी नहीं खोल सके। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर सात विकेट पर 102 रन है। 
 
10:43 PM, 09-May-2022

MI vs KKR Live: ईशान का अर्धशतक

14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने चार विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। अब मुंबई को 36 गेंदों पर 66 रन की जरूरत है। ईशान किशन ने आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 41 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। सुनील नरेन के इसी ओवर में श्रेयस अय्यर ने कीरोन पोलार्ड का कैच भी छोड़ दिया। नरेन की शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल को पोलार्ड ने पुल किया और 30 यार्ड के सर्कल में मिड विकेट पर खड़े श्रेयस के पास गेंद पहुंची। हालांकि, स्पीड की वजह से गेंद श्रेयस के हाथों से निकल गई।  
10:38 PM, 09-May-2022

MI vs KKR Live: मुंबई को चौथा झटका

13वें ओवर में 83 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने टिम डेविड को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। डेविड नौ गेंदों पर 13 रन बना सके। इसमें तीन चौके शामिल हैं। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 90 रन है। फिलहाल कीरोन पोलार्ड तीन गेंदों पर सात रन और ईशान किशन 39 गेंदों पर 43 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:28 PM, 09-May-2022

MI vs KKR Live: डेविड ने लगातार तीन चौके जड़े

11वें ओवर में 69 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा। आंद्रे रसेल ने रमनदीप सिंह को नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। रसेल ने अपना दूसरा विकेट झटका। इससे पहले उन्होंने तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा था। 11 ओवर के बाद मुंबई ने तीन विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। रमनदीप के आउट होने के बाद क्रीज पर आए टिम डेविड ने रसेल की लगातार तीन गेंदों पर तीन चौके जड़े। फिलहाल डेविड तीन गेंदों पर 12 रन और ईशान किशन 36 गेंदों पर 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:22 PM, 09-May-2022

MI vs KKR Live: ईशान और रमनदीप की सधी हुई बल्लेबाजी

10 ओवर के बाद मुंबई ने दो विकेट गंवाकर 66 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान किशन 34 गेंदों पर 39 रन और रमनदीप सिंह 12 गेंदों पर 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान रोहित शर्मा दो रन और तिलक वर्मा छह रन बनाकर आउट हुए। मुंबई को फिलहाल 60 गेंदों पर 100 रन की जरूरत है। 
10:08 PM, 09-May-2022

MI vs KKR Live: ईशान और रमनदीप क्रीज पर

सात ओवर के बाद मुंबई ने दो विकेट गंवाकर 46 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान किशन 26 गेंदों पर 29 रन और रमनदीप सिंह पांच गेंदों पर चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान रोहित शर्मा दो रन और तिलक वर्मा छह रन बनाकर आउट हुए।
10:03 PM, 09-May-2022

MI vs KKR Live: मुंबई को दूसरा झटका

पांचवें ओवर में मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा। आंद्रे रसेल ने तिलक वर्मा को नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। वह पांच गेंदों पर छह रन बना सके। इससे पहले रोहित भी दो रन बनाकर आउट हुए थे। पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 32 रन है। फिलहाल ईशान किशन और रमनदीप सिंह क्रीज पर हैं। 
10:00 PM, 09-May-2022

MI vs KKR Live: चार ओवर के बाद मुंबई 26/1

चार ओवर के बाद मुंबई ने एक विकेट गंवाकर 26 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान किशन 17 गेंदों पर 19 रन और तिलक वर्मा एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed