GT vs MI Highlights: मुंबई ने गुजरात को 99 रनों से हराया, तिलक वर्मा और अश्विनी कुमार चमके
{"_id":"69e6226602504c3b9e08c8e5","slug":"mi-vs-gt-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-gujarat-titans-ipl-2026-30th-match-updates-2026-04-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs MI Highlights: मुंबई ने गुजरात को 99 रनों से हराया, तिलक वर्मा और अश्विनी कुमार चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 20 Apr 2026 11:10 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:10 PM IST
खास बातें
तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के अंतर से मात दी।
विज्ञापन
अश्विनी-हार्दिक
- फोटो : IANS
लाइव अपडेट
11:10 PM, 20-Apr-2026
मुंबई ने गुजरात को 99 रनों से हराया
तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के अंतर से मात दी। सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक की 101 रनों नाबाद पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।लगातार चार मैचों में हार के बाद यह मुंबई की पहली जीत है। वहीं, मौजूदा सत्र की दूसरी जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम ने चार अंकों के साथ अंक तालिका में छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, गुजरात फिलहाल छह अंकों के साथ छठे पायदान पर बनी हुई है।
10:46 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: आठवां विकेट गिरा
अश्विन कुमार ने शाहरुख खान को भी पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ 17 रन बना पाए। 13 ओवर के बाद स्कोर आठ विकेट पर 86 रन है।
विज्ञापन
10:43 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: गुजरात को सातवां झटका
गुजरात को सातवां झटका अश्विनी कुमार ने दिया। उन्होंने राशिद खान को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौटे।10:37 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: 11वें ओवर तक गुजरात के छह विकेट गिरे
11वें ओवर तक गुजरात के छह विकेट गिर चुके हैं। अश्विनी कुमार ने छठा झटका दिया। राहुल तेवतिया आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब राशिद खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं।10:15 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: फिलिप्स पवेलियन लौटे
मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की पारी लड़खड़ा गई है। टीम ने 55 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए हैं। मिचेल सैंटनर ने ग्लेन फिलिप्स को अपना शिकार बनाया।10:10 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: सात ओवर का खेल पूरा
सात ओवर का खेल पूरा हो चुका है और गुजरात ने तीन विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स पांच और सुंदर 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:59 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: गुजरात को तीसरा झटका
गुजरात को तीसरा झटका अश्विनी कुमार ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंदों में 14 रन बना सके। अब वाशिंगटन सुंदर का साथ देने ग्लेन फिलिप्स आए हैं।09:42 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: गुजरात को दूसरा झटका
गुजरात को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। अब शुभमन गिल का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं।09:34 PM, 20-Apr-2026
GT vs MI Live Score: सुदर्शन खाता खोले बिना आउट
जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहला झटका दिया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। सुदर्शन खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, बुमराह का आईपीएल 2026 में यह पहला विकेट है।09:18 PM, 20-Apr-2026