फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs GT Highlights: मुंबई ने गुजरात को 27 रन से हराया, सूर्यकुमार के बाद आकाश मधवाल और चावला का कमाल

Fri, 12 May 2023 11:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 12 May 2023 11:37 PM IST
खास बातें

MI vs GT Indian Premier League 2023 Highlights: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हराकर आईपीएल 2023 में सातवीं जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही यह टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम 191 रन ही बना पाई और 27 रन से मैच हार गई।

विज्ञापन
MI vs GT IPL Live Score: Mumbai Indians vs Gujarat Titans Match Scorecard Updates in Hindi
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:32 PM, 12-May-2023

मुंबई ने गुजरात को 27 रन से हराया

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के 103 रन की बदौलत पांच विकेट पर 218 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में गुजरात की टीम आठ विकेट पर 191 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। गुजरात के लिए राशिद खान ने नाबाद 79 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला और वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 

मैच की पहली पारी में मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव के अलावा रोहित शर्मा ने 29, ईशान किशन ने 31 और विष्णु विनोद ने 30 रन की पारी खेली। वहीं, गुजरात के लिए राशिद खान ने चार और मोहित शर्मा ने एक विकेट लिया। वहीं, गुजरात के लिए राशिद खान के अलावा डेविड मिलर ने 41 और विजय शंकर ने 29 रन बनाए। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने तीन विकेट लिए। पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने दो-दो विकेट लिए।
11:25 PM, 12-May-2023

MI vs GT Live Score: राशिद का अर्धशतक

राशिद खान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर गुजरात की टीम को बड़ी हार से बचा लिया है। गुजरात की हार अभी भी तय है, लेकिन राशिद ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
10:58 PM, 12-May-2023

MI vs GT Live Score: गुजरात का आठवां विकेट गिरा

103 रन के स्कोर पर गुजरात की टीम का आठवां विकेट गिरा है। नूर अहमद तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कुमार कार्तिकेय ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब राशिद खान और अल्जारी जोशेप क्रीज पर हैं। मुंबई की जीत लगभग पक्की हो चुकी है। 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर आठ विकेट पर 130 रन है।
10:57 PM, 12-May-2023

MI vs GT Live Score: गुजरात का सातवां विकेट गिरा

100 रन के स्कोर पर गुजरात का सातवां विकेट गिरा है। राहुल तेवतिया 13 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पीयूष चावला ने उन्हें कैमरून ग्रीन के हाथों कैच कराया। अब गुजरात की हार लगभग तय हो चुकी है।
10:55 PM, 12-May-2023

MI vs GT Live Score: गुजरात का छठा विकेट गिरा

100 रन के स्कोर पर गुजरात का छठा विकेट गिरा है। आकाश मधवाल ने डेविड मिलर को विकेटों के सामने फंसाया। मिलर ने 26 गेंद में 41 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।
10:35 PM, 12-May-2023

MI vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 100 रन के करीब

डेविड मिलर और राहुल तेवतिया ने मिलकर गुजरात की पारी को संभाला है। दोनों काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में गुजरात के लिए लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, ये दोनों अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर पांच विकेट पर 90 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 PM, 12-May-2023

MI vs GT Live Score: गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौटी

55 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कुमार कार्तिकेय ने अभिनव मनोहर को आउट कर गुजरात को पांचवां झटका दिया। मनोहर ने तीन गेंद में दो रन बनाए। मनोहर ने तीन गेंद में दो रन बनाए और कार्तिकेय की गेंद पर बोल्ड हुए। अब डेविड मिलर के साथ राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं।
10:12 PM, 12-May-2023

MI vs GT Live Score: गुजरात का चौथा विकेट गिरा

48 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का चौथा विकेट गिरा है। विजय शंकर 14 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके लगाए। पीयूष चावला ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब गुजरात की टीम मुश्किल में फंस गई है। 
09:59 PM, 12-May-2023

MI vs GT Live Score: गुजरात का तीसरा विकेट गिरा

219 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। 26 रन के स्कोर पर गुजरात के तीन अहम विकेट गिर चुके हैं। ऋद्धिमान साहा और कप्तान हार्दिक पांड्या के बाद शुभमन गिल भी आउट हो चुके हैं। विजय शंकर के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं। शंकर अच्छी लय में दिख रहे हैं और अब तक कई बेहतरीन शॉट खेल चुके हैं। पांच ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 39 रन है।
09:49 PM, 12-May-2023

MI vs GT Live Score: गुजरात का दूसरा विकेट गिरा

12 रन के स्कोर पर गुजरात की टीम का दूसरा विकेट गिरा है। कप्तान हार्दिक पांड्या तीन गेंद में चार बनाकर आउट हो चुके हैं। जेसन बेहरनडॉर्फ ने उन्हें विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। अब गिल के साथ विजय शंकर क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 17 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed