फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया, नौ ओवर में ही बना लिए 110 रन

Mon, 20 Mar 2023 10:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Mon, 20 Mar 2023 10:22 PM IST
खास बातें

WPL Cricket Score, MUM vs DEL Women’s Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। उसने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में नौ ओवर में 110 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। दिल्ली ने नौ ओवर में एक विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
MUM vs DEL WPL Highlights mumbai-indians-vs-delhi-capitals Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
शेफाली वर्मा - फोटो : WPL/BCCI

लाइव अपडेट

09:54 PM, 20-Mar-2023

MI vs DC Live Score: दिल्ली की शानदार जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया है। उसने 110 रन के लक्ष्य को नौ ओवर में ही हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग, एलिस कैप्सी और शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेली। तीनों ने तेजी से रन बनाए। एलिस कैप्सी ने सर्वाधिक नाबाद 38 रन बनाए। उन्होंने 17 गेंद की पारी में सिर्फ एक चौका लगाया। कैप्सी के बल्ले से पांच लंबे-लंबे छक्के निकले। कप्तान मेग लैनिंग 22 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने चार चौके लगाए। शेफाली वर्मा ने 15 गेंद पर छह चौकों की मदद से 33 रन बनाए। लैनिंग और शेफाली ने एक-एक छक्का भी लगाया। मुंबई के लिए इकलौती सफलता हीली मैथ्यूज को मिली।
09:40 PM, 20-Mar-2023

MI vs DC Live Score: जीत की ओर दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स की टीम धीरे-धीरे जीत के करीब पहुंच गई है। उसने सात ओवर में एक विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। कप्तान मेग लैनिंग 18 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रही हैं। वहीं, शेफाली वर्मा के बाद आई एलिस कैप्सी भी तेजी से रन बना रही हैं। कैप्सी नौ गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रही हैं। दिल्ली को जीत के लिए 78 गेंद पर 21 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
09:31 PM, 20-Mar-2023

MI vs DC Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा। हीली मैथ्यूज ने शेफाली वर्मा को विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के हाथों स्टंप कराया। उन्होंने 15 गेंद पर 33 रन बनाए। शेफाली ने छह चौके लगाए। उन्होंने एक छक्का भी लगाया। दिल्ली ने पांच ओवर में एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। मेग लैनिंग 23 और एलिस कैप्सी एक रन बनाकर खेल रही हैं।
09:21 PM, 20-Mar-2023

MI vs DC Live Score: दिल्ली की तूफानी शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स ने 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तूफानी शुरुआत की है। उसने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा नौ गेंद पर 18 और कप्तान मेग लैनिंग नौ गेंद पर 15 रन बना लिए हैं।
08:58 PM, 20-Mar-2023

MI vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को कम स्कोर पर रोका

दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस को कम स्कोर पर रोक दिया। मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। उसके लिए पूजा वस्त्राकर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 23, इस्सी वोंग 23 और अमनजोत कौर 19 रन बनाकर आउट हुईं। अमेलिया केर ने आठ, हीली मैथ्यूज पांच और यास्तिका भाटिया एक रन ही बना सकीं। नताली सीवर ब्रंट खाता भी नहीं खोल सकीं। दिल्ली के लिए मरिजान कैप ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। शिखा पांडे और जेस जोनासेन को भी दो-दो सफलता मिली। अरुंधति रेड्डी ने एक विकेट अपने नाम किया।
08:33 PM, 20-Mar-2023

MI vs DC Live Score: मुंबई को लगा छठा झटका

मुंबई इंडियंस को छठा झटका शिखा पांडे ने दिया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर को आउट कर दिया। हरमनप्रीत 26 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने उनका कैच लिया। मुंबई ने 15 ओवर में छह विकेट पर 74 रन बनाए हैं। अमनजोत कौर और इस्सी वोंग क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:19 PM, 20-Mar-2023

MI vs DC Live Score: मुंबई को लगा पांचवां झटका

मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका जेस जोनासेन ने दिया। उन्होंने पूजा वस्त्राकर को राधा यादव के हाथों कैच कराया। पूजा ने 19 गेंद पर 26 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। पूजा के बल्ले से एक छक्का भी निकला।
08:03 PM, 20-Mar-2023

MI vs DC Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका

मुंबई को चौथा झटका अरुंधति रेड्डी ने दिया। उन्होंने अमेलिया केर को तानिया भाटिया के हाथों कैच कराया। अमेलिया 16 गेंद पर आठ रन ही बना सकीं। मुंबई ने आठ ओवर में चार विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर सात और पूजा वस्त्राकर तीन रन बनाकर खेल रही हैं।
07:48 PM, 20-Mar-2023

MI vs DC Live Score: हीली मैथ्यूज भी हुईं आउट

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका चौथे ओवर में लगा। शिखा पांडे ने हीली मैथ्यूज को पवेलियन भेज दिया। मैथ्यूज 10 गेंद पर पांच रन बनाकर जेमिमा रोड्रिग्स को कैच थमा बैठीं। मुंबई ने चार ओवर में तीन विकेट पर 13 रन बना लिए हैं।
07:39 PM, 20-Mar-2023

MI vs DC Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका मरिजान कैप ने ही दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर नताली सीवर ब्रंट को क्लीन बोल्ड कर दिया। नताली पहली ही गेंद पर आउट हो गईं। वह खाता नहीं खोल सकीं। उनके आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आई हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed