फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs DC Highlights: मुंबई प्लेऑफ में पहुंची, दिल्ली को 59 रन से हराया; सैंटनर-बुमराह को 3-3 विकेट मिले

Wed, 21 May 2025 11:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 21 May 2025 11:18 PM IST
खास बातें

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

विज्ञापन
mi vs dc live cricket score mumbai indians vs delhi capitals ipl 2025 63rd match updates
मुंबई बनाम दिल्ली - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:18 PM, 21-May-2025

दिल्ली की पारी समाप्त

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों  से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

दिल्ली को मात देकर मुंबई ने प्लेऑफ के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि, दोनों टीमों के ग्रुप चरण में अभी एक-एक मैच बचे हैं। 24 मई (शनिवार) को दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा जबकि 26 मई (सोमवार) को मुंबई इंडियंस की पंजाब किंग्स से भिड़ंत होगी। ये दोनों मुकाबले जयपुर में खेले जाएंगे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को उसके बल्लेबाजों ने निराश किया। उनके लिए समीर रिजवी ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। इनमें केएल राहुल (11), विप्रज निगम (20) और आशुतोष शर्मा (18) शामिल हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में टीम के नियमित कप्तान अक्षर पटेल तबीयत खराब होने की वजह से नहीं खेलने उतरे। उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस ने दिल्ली का नेतृत्व किया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने छह, ट्रिस्टन स्टब्स ने दो, माधव तिवारी ने तीन, कुलदीप यादव ने सात रन बनाए। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान खाता भी नहीं खोल पाए जबकि दुष्मंथा चमीरा आठ रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, मुंबई की शुरुआत खराब हुई थी। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विल जैक्स और रेयान रिकेल्टन ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन जैक्स 13 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए जबकि रिकेल्टन 25 रन बना पाए। तिलक वर्मा ने 27 और हार्दिक पांड्या ने तीन रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में सात चौके और छह गगनचुंबी छक्के की मदद से 73 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा नमन धीर ने आठ गेंदों में दो चौके और इतने ही छक्के की मदद से 24 रन बनाए और नाबाद रहे। आखिरी 12 गेंदों में सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने 48 रन झटके। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए जबकि दुष्मंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए।
11:00 PM, 21-May-2025

MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली को आठवां झटका

जसप्रीत बुमराह ने माधव तिवारी को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ दो रन बना पाए। 
विज्ञापन
10:55 PM, 21-May-2025

MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली को सातवां झटका

मिचेल सैंटनर ने समीर रिजवी के बाद आशुतोष शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 18 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर दुष्मंथा चमीरा आए हैं।
10:53 PM, 21-May-2025

MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली को 103 पर लगा छठा झटका

मिचेल सैंटनर ने समीर रिजवी को बोल्ड कर दिया। वह 35 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर माधव तिवारी आए हैं। उनका साथ देने के लिए आशुतोष शर्मा मौजूद हैं।
10:36 PM, 21-May-2025

MI vs DC IPL Live Score: 65 रन पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन

दिल्ली को पांचवां झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब क्रीज पर आशुतोष शर्मा आए हैं।
10:25 PM, 21-May-2025

MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली को 55 पर चौथा झटका

मिचेल सैंटनर ने विप्रज निगम को पवेलियन की राह दिखाई। वह 20 रन बनाकर आउट हुए। अब रिजवी का साथ देने स्टब्स आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:09 PM, 21-May-2025

MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका

विल जैक्स ने दिल्ली को तीसरा झटका दिया। उन्होंने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब क्रीज पर विप्रज निगम आए हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 43 रन है।
09:56 PM, 21-May-2025

MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली को 20 पर दूसरा झटका

ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली को दूसरा झटका दिया। उन्होंने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। अब क्रीज पर समीर रिजवी आए हैं। 
09:48 PM, 21-May-2025

MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली को 12 पर पहला झटका

दिल्ली को पहला झटका 12 रन के स्कोर पर लगा। दीपक चाहर ने फाफ डुप्लेसिस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब क्रीज पर अभिषेक पोरेल आए हैं।
09:40 PM, 21-May-2025

MI vs DC IPL Live Score: दिल्ली की पारी शुरू

दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed