फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSG vs MI Highlights: लखनऊ ने मुंबई को पांच रन से हराया, मोहसिन ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाए

Tue, 16 May 2023 11:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 16 May 2023 11:40 PM IST
खास बातें

LSG vs MI Indian Premier League 2023 Highlights: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, मुंबई के लिए अब प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई।

विज्ञापन
LSG vs MI IPL Live Score: Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Match Scorecard Updates in Hindi
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:36 PM, 16-May-2023

लखनऊ ने मुंबई को पांच रन से हराया

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 49 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो विकेट लिए। 

मुंबई के लिए ईशान किशन ने 59 और रोहित शर्मा ने 37 रन बनाए। टिम डेविड ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।
11:22 PM, 16-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 150 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। टिम डेविड के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। मुंबई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
11:17 PM, 16-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का पांचवां विकेट गिरा

145 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट गिरा है। विष्णु विनोद चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। यश ठाकुर ने उन्हें निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। अब टिम डेविड के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट पर 148 रन है।
11:08 PM, 16-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा

131 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा है। नेहल वधेरा 20 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहसिन खान ने उन्हें कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। अब टिम डेविड के साथ विष्णु विनोद क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 139 रन है।
10:55 PM, 16-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

115 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव नौ गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। यश दयाल की गेंद को वह सीधे स्टंप पर मार बैठे और आउट हो गए। अब नेहल वधेरा के साथ टिम डेविड क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 125 रन है।
10:43 PM, 16-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

103 रन के स्कोर पर मुंबई की टीम का दूसरा विकेट गिरा है। ईशान किशन 39 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। रवि बिश्नोई ने उन्हें नवीन उल हक के हाथों कैच कराया। बिश्नोई ने दो लगातार ओवरों में मुंबई के दो सेट बल्लेबाजों को आउट कर मैच में लखनऊ की वापसी कराई है। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 107 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:41 PM, 16-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ईशान किशन अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। वहीं, दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव भी शानदार लय में दिख रहे हैं। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 103 रन है।
10:40 PM, 16-May-2023

LSG vs MI Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक

ईशान किशन ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है और उनकी पारी के दम पर मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 100 रन के करीब पहुंच गया है। अब किशन की कोशिश बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को अहम जीत दिलाने पर होगी।
10:31 PM, 16-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का पहला विकेट गिरा

90 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा है। रोहित शर्मा 25 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई ने उन्हें दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। रोहित ने अपनी पारी में तीन छक्के और एक चौका लगाया। अब ईशान किशन के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 92 रन है।
10:14 PM, 16-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 50 रन के पार

मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। रोहित शर्मा और ईशान किशन तेज गति से रन बना रहे हैं। दोनों की शानदार बल्लेबाजी के चलते मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन शुरुआत की है। पावरप्ले खत्म होने के बाद मुंबई का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 58 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed