फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराया, गिल-बटलर ने जड़े अर्धशतक

Sun, 12 Apr 2026 07:06 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 12 Apr 2026 07:06 PM IST
खास बातें

LSG vs GT Indian Premier League 2026: गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराया। गुजरात के लिए शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतक जड़े और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
LSG vs GT IPL Highlights: Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Today Match Scorecard Updates
शुभमन गिल - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

07:06 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: गुजरात ने जीता टॉस

शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात के लिए बटलर ने 60 रन और गिल ने 56 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़कर जीत की नींव रखी। 

गुजरात की आईपीएल 2026 में यह दूसरी जीत है। लखनऊ ने पिछले दो मैच जीते थे, लेकिन उसे घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी को एक-एक विकेट मिला।
06:50 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

मोहम्मद शमी ने जोस बटलर को आउट कर गुजरात को तीसरा झटका दिया है। बटलर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 37 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
06:45 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: गिल पवेलियन लौटे

गुजरात टाइटंस को कप्तान गिल के रूप में दूसरा झटका लगा है। गिल 40 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गिल और बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई। 
06:38 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: बटलर का पचासा

गिल के बाद जोस बटलर ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 83 रनों की साझेदारी हो गई है। बटलर का यह 100वां टी20 अर्धशतक है। उन्होंने इस प्रारूप में 14000 रन भी पूरे कर लिए हैं। बटलर ने 468 पारियों में टी20 में 14000 रन पूरे किए।
06:27 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: गिल का अर्धशतक

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। गिल और बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है जिससे टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।
05:57 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: साई सुदर्शन आउट

दिग्वेश राठी ने साई सुदर्शन को आउट कर गुजरात को पहला झटका दिया। सुदर्शन और गिल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन राठी ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। सुदर्शन 14 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:51 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: गुजरात की सधी शुरुआत

लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने सधी शुरुआत की है। गिल और सुदर्शन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ को अब विकेट की तलाश है।
05:35 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू

लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लखनऊ ने गुजरात को 165 रनों का लक्ष्य दिया है। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन उतरे हैं। 
05:15 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: लखनऊ की पारी समाप्त

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस को 165 रनों का लक्ष्य दिया है। लखनऊ की बल्लेबाजी इस मैच में कुछ खास नहीं रही और टीम के लिए कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाए। लखनऊ की ओर से सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम ने बनाए जो 30 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, अशोक शर्मा को दो विकेट और मोहम्मद सिराज तथा कगिसो रबाडा को एक-एक विकेट मिला। 
04:52 PM, 12-Apr-2026

LSG vs GT Live Score: समद पवेलियन लौटे

अशोक शर्मा ने अब्दुल समद को आउट कर लखनऊ को छठा झटका दिया है। समद 22 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed