फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSG vs GT: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स को 82 रन पर समेटा

Tue, 10 May 2022 10:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 10 May 2022 10:56 PM IST
खास बातें

LSG vs GT (Lucknow vs Gujarat): गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 62 रन से शानदार जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली गुजरात ने 144 रन बनाने के बाद लखनऊ को 82 के स्कोर पर ही समेट दिया और एकतरफा जीत हासिल की।

विज्ञापन
LSG vs GT Live Score: Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans IPL 2022 Match 57 at Pune News Updates in Hindi
IPL 2022: लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

09:04 PM, 10-May-2022

गुजरात ने लखनऊ को हराया, प्लेऑफ में पहुंची

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 62 रन से शानदार जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली गुजरात ने 144 रन बनाने के बाद लखनऊ को 82 के स्कोर पर ही समेट दिया और एकतरफा जीत हासिल की। गुजरात की टीम इसी के साथ 18 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 63 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में राशिद खान ने सबसे अधिक चार विकेट झटके। इनके अलावा यश दयाल और साई किशोर ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए।
09:01 PM, 10-May-2022

स्टोइनिस और होल्डर एक ही ओवर में आउट 

मार्कस स्टोइनिस 12वें ओवर में दो रन लेने के चक्कर में रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर होल्डर को राशिद ने अपनी फिरकी में फंसाया और एलबीडब्ल्यू आउट किया। 
विज्ञापन
08:47 PM, 10-May-2022

बदोनी आठ रन बनाकर आउट

आयुष बदोनी भी टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे पाए और साई किशोर की गेंद पर स्टंपिंग होकर पवेलियन लौटे। बदोनी ने आउट होने से पहले 11 गेंदों में आठ रन बनाए। 11 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 62/5, मार्कस स्टोइनिस (1*), दीपक हुड्डा (23*)
09:29 PM, 10-May-2022

क्रुणाल सस्ते में आउट

क्रुणाल पांड्या भी सस्ते में पवेलियन लौटे। राशिद खान के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर वह आगे बढ़कर खेलना चाहते थे, लेकिन विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा ने उन्हें स्टंप आउट कर पवेलियन भेज दिया। क्रुणाल ने आउट होने से पहले पांच गेंदों में पांच रन बनाए। आठ ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 47/4, आयुष बदोनी (1*), दीपक हुड्डा (17*)
09:19 PM, 10-May-2022

पहला पावरप्ले गुजरात के नाम

शुरू के छह ओवरों यानी पहले पावरप्ले में गुजरात के गेंदबाज पूरी तरह से लखनऊ के बल्लेबाजों पर हावी रहे। इस दौरान गुजरात ने तीन विकेट झटके जबकि लखनऊ की टीम ने 37 रन बनाए। छह ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 37/3, क्रुणाल पांड्या (4*), दीपक हुड्डा (9*)
09:11 PM, 10-May-2022

केएल राहुल आठ रन बनाकर आउट

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने अपने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। राहुल ने आउट होने से पहले 16 गेंदों पर आठ रन बनाए। पांच ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 24/2, करण शर्मा (0*), दीपक हुड्डा (4*)
विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 PM, 10-May-2022

डिकॉक 11 रन बनाकर आउट

यश दयाल ने अपने पहले ही ओवर में लखनऊ को बड़ा झटका दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर किंटन डिकॉक को साई किशोर के हाथों कैच कराया। डिकॉक ने आउट होने से पहले 10 गेंदों पर 11 रन बनाए। चार ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 23/1, केएल राहुल (8*), दीपक हुड्डा (4*)
08:47 PM, 10-May-2022

लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की है जबकि गुजरात ने मोहम्मद शमी को नई गेंद थमाई है। 
09:14 PM, 10-May-2022

गुजरात ने लखनऊ को दिया 145 रन का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। पुणे के एमसीए स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने चार विकेट खोकर 144 रन बनाए। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 63 रन बनाए और आखिरी तक नाबाद रहे। लखनऊ की तरफ से आवेश खान ने सबसे अधिक दो विकेट झटके। 
 
09:02 PM, 10-May-2022

मोहसिन की किफायती गेंदबाजी

मोहसिन खान का एक और किफायती ओवर। उन्होंने अपने चौथे और 18वें ओवर में महज पांच रन दिए। मोहसिन ने चार ओवर के कोटे में 18 रन देकर एक विकेट भी लिया। 18 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 122/4, शुभमन गिल (61*), राहुल तेवतिया (5*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed