फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LLC Ten10 Highlights: मेरठ इनवेडर्स ने 49 रन से जीता मुकाबला, डेस्प्रिंग ईगल्स 69 पर सिमटी

Tue, 18 Feb 2025 10:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Feb 2025 10:30 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score LLC Ten10, SS vs GT, MI vs DSE : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एलएलसीटेन-10 का रोमांच जारी है। दिन के तीसरे मुकाबले में सुपर स्ट्राइकर्स का गाजियाबाद टाइगर्स से सामना हुआ, जिसमें सुपर स्ट्राइकर्स ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। अब मेरठ इनवेडर्स और डेस्प्रिंग ईगल्स के बीच दिन का चौथा मुकाबला खेला गया जिसे मेरठ की टीम ने 49 रन से जीत लिया।

विज्ञापन
LLC Ten10 Live Cricket Score: Super Strikers vs Ghaziabad Tigers Meerut Invaders vs DaySpring Eagles Scorecard
मेरठ इनवेडर्स बनाम डेस्प्रिंग ईगल्स - फोटो : एलएलसीटेन-10

लाइव अपडेट

10:21 PM, 18-Feb-2025

LLC Ten10 Live Score: मेरठ इनवेडर्स ने 49 रन से जीता मैच

काना जाट और खालिद की घातक गेंदबाजी की बदौलत मेरठ इनवेडर्स ने डेस्प्रिंग ईगल्स को एलएलसीटेन-10 क्रिकेट के 14वें मुकाबले में हरा दिया। मंगलवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ ने एजाज खोखर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 118 रन बनाए। जवाब में डेस्प्रिंग ईगल्स की टीम 9.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 69 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
09:18 PM, 18-Feb-2025

LLC Ten10 Live Score: डेस्प्रिंग ईगल्स की पारी शुरू

डेस्प्रिंग ईगल्स की पारी शुरू हो चुकी है। यदवेंद्र और चित्रांश क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
09:01 PM, 18-Feb-2025

LLC Ten10 Live Score: मेरठ इनवेडर्स ने डेस्प्रिंग ईगल्स के सामने रखा 119 रन का लक्ष्य

एजाज खोखर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत मेरठ इनवेडर्स ने डेस्प्रिंग ईगल्स के खिलाफ 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 118 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में टीम की शुरुआत धीमी हुई थी। पहला झटका ललित ने उन्हें दिया। उन्होंने गोलू को कैच आउट किया। वह तीन गेंदों में 10 रन बनाकर लौटे। इसके बाद ललित ने सरताज को सिकंदर के हाथों कैच कराया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, 13 के स्कोर पर सचिन भी दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा एजाज और आकाश ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई जिसे अमित ने तोड़ा। उन्हें कप्तान आकाश तोमर को आदर्श सिंह के हाथों कैच कराया। वह 20 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। 

डेस्प्रिंग ईगल्स के खिलाफ एजाज खोखर का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने महज 25 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने 204 के स्ट्राइक रेट से तीन चौके और पांच छक्के जड़े। उनके अलावा शुमम ने एक और कामरान ने 12* रन बनाए। वहीं, ईगल्स के लिए ललित ने दो जबकि जैद, सत्य प्रकाश और अमित को एक-एक सफलता मिली।
07:57 PM, 18-Feb-2025
07:54 PM, 18-Feb-2025

LLC Ten10 Live Score: दिन के चौथे मुकाबले में डेस्प्रिंग ईगल्स का मेरठ इनवेडर्स से

डेस्प्रिंग ईगल्स और मेरठ इनवेडर्स के बीच एलएलसीटेन-10 का 14वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में डेस्प्रिंग ईगल्स ने टॉस जीतकर मेरठ इनवेडर्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
06:52 PM, 18-Feb-2025

LLC Ten10 Live Score: सुपर स्ट्राइकर्स ने गाजियाबाद को आठ विकेट से हराया

सुपर स्ट्राइकर्स ने गाजियाबाद टाइगर्स को आठ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:34 PM, 18-Feb-2025

LLC Ten10 Live Score: गाजियाबाद की खराब शुरुआत

गाजियाबाद की खराब शुरुआत हुई है। उन्हें महज पांच रन के स्कोर पर दो झटके लगे। विरुभा और राजी पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। फिलहाल क्रीज पर सुमित और करन मौजूद हैं।
06:23 PM, 18-Feb-2025

LLC Ten10 Live Score: गाजियाबाद ने स्ट्राइकर्स को दिया 46 रन का लक्ष्य

एलएलसीटेन-10 के 13वें मैच में गाजियाबाद टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। सुपर स्ट्राइकर्स की घातक गेंदबाजी के आगे उनके बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं पाए और टीम 45 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कप्तान विरुभा वघेला को तीन और आकाश कुमार को चार विकेट मिले।

इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा मुकाबला खेल रही गाजियाबाद के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनके पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके जबिक पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। इस मैच में कौशल राठौर ने गाजियाबाद के लिए सर्वाधिक 16 रन बनाए। उनके अलावा अविनाश ने नौ, रोहित ने सात, निशार ने सात, शाद ने एक और मोहम्मद शाहिद ने चार रन बनाए। वहीं, वघेला और आकाश के अलावा कपिल को दो और आयुष को एक विकेट मिला।
05:50 PM, 18-Feb-2025

LLC Ten10 Live Score: गाजियाबाद को लगा पांचवां झटका

गाजियाबाद टाइगर्स का हाल बेहाल नजर आ रहा है। 24 के स्कोर पर टीम पांच विकेट गंवा चुकी है। उनके दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए जबकि तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और पवेलियन लौट गए। फिलहाल क्रीज पर शाद खान और मोहम्मद शाहिद मौजूद हैं।
05:33 PM, 18-Feb-2025

LLC Ten10 Live Score: गाजियाबाद टाइगर्स की खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गाजियाबाद टाइगर्स की शुरुआत खराब हुई है। पहले ही ओवर में टीम ने एक रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। सौरभ ठाकुर और अमन यादव को विरुभा वघेला ने अपना शिकार बनाया। दोनों बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। फिलहाल क्रीज पर अविनाश और रोहित शर्मा मौजूद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed