LLC Ten10 Final: चैंपियन टीम मुरादाबाद, डिप्टी CM मौर्य ने थमाई ट्रॉफी; शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ी भी सम्मानित
{"_id":"67b9b95bdf6890fde6074dca","slug":"llc-ten10-final-mathura-braj-warriors-and-venkateshwara-lions-live-scorecard-kailash-kher-performance-2025-02-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"LLC Ten10 Final: चैंपियन टीम मुरादाबाद, डिप्टी CM मौर्य ने थमाई ट्रॉफी; शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ी भी सम्मानित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 22 Feb 2025 08:22 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:22 PM IST
खास बातें
LLC ten 10 Final Live Cricket Score, Mathura Braj Warriors and Venkateshwara Lions : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अमर उजाला द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 का फाइनल मुकाबला ब्रज वॉरियर्स और वेंकटेश्वरा लायंस के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कृष्णा गावली की टीम ने लायंस को 64 रन का लक्ष्य थमाया, जिसे वेंकटेश्वरा लायंस ने 9.1 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
वेंकटेश्वरा लायंस ने जीता खिताब
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:16 PM, 22-Feb-2025
यूपी के डिप्टी सीएम ने दी विजेताओं को बधाई
वेंकटेश्वरा लायंस ने जीता खिताब
- फोटो : अमर उजाला
07:38 PM, 22-Feb-2025
एलएलसीटेन-10 का खिताब वेंकटेश्वरा लायंस ने जीता
अमर उजाला द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 का खिताब वेंकटेश्वरा लायंस ने जीत लिया। धर्मेंद्र कुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने शनिवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ब्रज वॉरियर्स की टीम ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 8.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 63 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 9.1 ओवर में चार विकेट खोकर 67 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेंकटेश्वरा लायंस को शानू अलीगढ़ और प्रदीप यादव ने सधी हुई शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 13 रनों की साझेदारी हुई जिसे धीरज सिंह ने तोड़ा। उन्होंने प्रदीप को बोल्ड किया। वह छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद शानू को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कुमार गौरव का साथ मिला, लेकिन बशरत ने 30 के स्कोर पर टीम को लगातार दो झटके दिए। उन्होंने कुमार गौरव (11) और धर्मेंद्र (0) को अपना शिकार बनाया। फाइनल मैच में वसीक राजा ने 23 रन बनाए जबकि शानू अलीगढ़ 26 और हर्षित यादव एक रन बनाकर नाबाद रहे। ब्रज वॉरियर्स के लिए बशरत ने दो विकेट लिए जबकि धीरज सिंह और हर्ष यादव को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
07:15 PM, 22-Feb-2025
LLC Ten10 Final Live: 30 पर वेंकटेश्वरा लायंस ने गंवाए दो विकेट
वेंकटेश्वरा लायंस ने 30 के स्कोर पर लगातार दो विकेट गंवा दिए। बशरत ने कुमार गौरव (11) और धर्मेंद्र कुमार (0) को पवेलियन भेजा। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वसीक राजा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शानू क्रीज पर मौजूद हैं।06:54 PM, 22-Feb-2025
LLC Ten10 Final Live: वेंकटेश्वरा लायंस का पहला विकेट गिरा
वेंकटेश्वरा लायंस को पहला झटका 13 रन के स्कोर पर लगा। धीरज सिंह ने प्रदीप यादव को बोल्ड किया और पवेलियन भेजा। वह छह रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कुमार गौरव राज उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शानू अलीगढ़ क्रीज पर मौजूद हैं।06:50 PM, 22-Feb-2025
LLC Ten10 Final Live: वेंकटेश्वरा लायंस की सधी शुरुआत
वेंकटेश्वरा लायंस की सधी शुरुआत हुई है। शानू अलीगढ़ और प्रदीप यादव के बीच दो ओवरों में 10 रनों की साझेदारी हुई है। ब्रज वॉरियर्स को विकेट की तलाश है।06:39 PM, 22-Feb-2025
LLC Ten10 Final Live: वेंकटेश्वरा लायंस की पारी शुरू
वेंकटेश्वरा लायंस की पारी शुरू हो चुकी है। शानू अलीगढ़ और प्रदीप यादव क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:33 PM, 22-Feb-2025
LLC Ten10 Final Live: ब्रज वॉरियर्स ने वेंकटेश्वरा लायंस को दिया 64 रन का लक्ष्य
निजाम मलिंगा और रोहित शर्मा की घातक गेंदबाजी की बदौलत वेंकटेश्वरा लायंस ने खिताबी मुकाबले में ब्रज वॉरियर्स को 8.5 ओवर में 63 पर ऑलआउट कर दिया। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कृष्णा गावली टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उनके चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए जबकि चार खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। ब्रज की टीम के लिए कप्तान गावली ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। उनके अलावा हर्ष यादव ने 13 और राहुल ठाकुर ने 11 रन बनाए। वहीं, वेंकटेश्वरा लायंस के लिए मलिंगा और रोहित ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि धर्मेंद्र यादव को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा विशाल यादव को एक विकेट मिला।06:27 PM, 22-Feb-2025
LLC Ten10 Final Live: नौवां विकेट गंवाया
ब्रज वॉरियर्स ने नौवां विकेट भी गंवा दिया।06:22 PM, 22-Feb-2025
LLC Ten10 Final Live: 50 पर गंवाया आठवां विकेट
ब्रज वॉरियर्स का आठवां विकेट भी गिर गया। रोहित शर्मा ने बशरत को कुमार गौरव के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर वकार औऱ हर्ष मौजूद हैं।06:17 PM, 22-Feb-2025
