फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Athiya Wedding: लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी ने सात फेरे लिए, सुनील और अहान शेट्टी ने मिठाई बांटी

Mon, 23 Jan 2023 06:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 06:00 PM IST
खास बातें

Cricketer Kl Rahul-Athiya Shetty Wedding Live News in Hindi: भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी शादी कें बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने खंडाला में सुनील शेट्टी के बंगले में शादी रचाई। इस शादी में लगभग 100 मेहमानों को बुलाया गया, जिसमें खेल और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
 

विज्ञापन
Kl Rahul-Athiya Shetty Wedding Live Updates: Cricketer Marriage Photos Know Dhoni, Virat Kohli Guests Details
केएल राहुल और अथिया शेट्टी - फोटो : social media

लाइव अपडेट

05:50 PM, 23-Jan-2023

Kl Rahul Athiya Wedding Live: सुनील और अहान शेट्टी ने मिठाई बांटी

लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी होने के बाद अथिया के भाई अहान शेट्टी और पिता सुनील शेट्टी ने पत्रकारों के बीच मिठाई बांटी है। 
05:39 PM, 23-Jan-2023

Kl Rahul Athiya Wedding Live: बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी करने वाले सातवें क्रिकेटर हैं लोकेश राहुल

लोकेश राहुल सातवें क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की है। राहुल से पहले विराट कोहली, युवराज सिंह, जहीर खान, हरभजन सिंह, मंसूर अली खान पटौदी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहसिन खान ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
05:34 PM, 23-Jan-2023

Kl Rahul Athiya Wedding Live: राहुल और अथिया ने लिए सात फेरे

लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी ने सात फेरे ले लिए हैं। इसके साथ ही ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब यह जोड़ा शाम साढ़े छह बजे मीडिया के सामने आएगा और फोटो के लिए पोज देगा।
04:29 PM, 23-Jan-2023

Kl Rahul Athiya Wedding Live: शाम साढ़े छह बजे मीडिया के सामने आएंगे राहुल-अथिया

शादी के बाद शाम साढ़े छह बजे लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी मीडिया के सामने आएंगे। ये दोनों उसी समय फोटो के लिए पोज करेंगे। सुनील शेट्टी ने मीडियाकर्मियों से यह वादा किया है।
04:00 PM, 23-Jan-2023

Kl Rahul Athiya Wedding Live: सवा चार बजे होंगे फेरे

लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शाम सवा चार बजे फेरे शुरू होंगे। लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी के परिवार के सभी लोग समारोह में पहुंच चुके हैं। अजय देवगन और ईशांत शर्मा सहित कई बड़ी हस्तियां भी शादी में शामिल होने के लिए सुनील शेट्टी के घर पहुंच गई हैं।
12:59 PM, 23-Jan-2023

Kl Rahul Athiya Wedding Live: ढाई बजे पहुंचेगी बरात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोकेश राहुल की बरात दोपहर ढाई बजे अथिया शेट्टी के घर पहुंचेगी। इसके बाद दोनों शाम चार बजे सात फेरे लेंगे। शादी के बाद यह जोड़ा मीडिया के लिए फोटो खिंचाने बाहर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:24 PM, 23-Jan-2023

Kl Rahul Athiya Wedding Live: केले के पत्ते में परोसा जाएगा खाना

अथिया और राहुल की शादी में पारंपरिक तरीके से खाना परोसा जाएगा। सभी मेहमान दक्षिण भारतीय संस्कृति के अनुसार केले के पत्ते पर खाना खाएंगे। इस शादी की तस्वीरें खींचने की जिम्मेदारी जाने-माने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को दी गई है।
12:15 PM, 23-Jan-2023

Kl Rahul Athiya Wedding Live: अथिया और राहुल की शादी में फोन ले जाने की अनुमति नहीं

लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को फोन के बिना समारोह में आने के लिए कहा गया है। शादी में शामिल होने वाला कोई भी मेहमान फोन लेकर वहां नहीं पहुंचेगा। 
12:07 PM, 23-Jan-2023

Kl Rahul-Athiya Wedding Live: शादी में शामिल होंगे 100 मेहमान

राहुल और अथिया की शादी में 100 मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शादी में शामिल होंगी। शादी के बाद राहुल और अथिया रिसेप्शन रखेंगे, जिसमें सभी मेहमानों और दोस्तों को बुलाया जाएगा।
12:06 PM, 23-Jan-2023

Kl Rahul-Athiya Wedding Live:

अजय देवगन ने राहुल और अथिया की फोटो शेयर कर लिखा "मेरे दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया की लोकेश राहुल के साथ शादी पर बहुत-बुहत बधाई। युवा जोड़ी को खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं। और अन्ना इस पावन अवसर पर आपके लिए खास एलान।"

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed