KKR vs SRH Highlights: कोलकाता ने हैदराबाद को 80 रन से हराया, वरुण-वैभव को मिले तीन-तीन विकेट
{"_id":"67ee86b3f174b9fb500aa66c","slug":"kkr-vs-srh-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2025-15th-match-at-eden-gardens-2025-04-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs SRH Highlights: कोलकाता ने हैदराबाद को 80 रन से हराया, वरुण-वैभव को मिले तीन-तीन विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 03 Apr 2025 11:02 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:02 PM IST
खास बातें
कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 16.4 ओवर में 120 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह केकेआर ने यह मुकाबला 80 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
कोलकाता बनाम हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:01 PM, 03-Apr-2025
कोलकाता 80 रन से जीती
वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 120 पर रोककर 80 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह हैदराबाद की आईपीएल में सबसे बड़ी हार है। गुरुवार को कोलकाता के ईडेन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 16.4 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। इस तरह केकेआर ने एक बार फिर हैदराबाद को पटखनी दी। इससे पहले कोलकाता ने हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2024 का खिताब जीता था।पैट कमिंस के नेतृत्व वाली टीम ने इस सत्र की शुरुआत जीत के साथ की थी। उन्होंने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराया था। इसके बाद उन्हें लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता से मिली हार के बाद सनराइजर्स अंक तालिका में 10वें पायदान पर पहुंच गई। उनका नेट रन रेट -1.612 हो गया। वहीं, केकेआर चार मैचों में दो जीत के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई। उनके खाते में चार अंक और नेट रन रेट 0.070 का हो गया है।
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनकी तरह से हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 27, नीतीश कुमार रेड्डी ने 19 और पैट कमिंस ने 14 रन बनाए। वहीं, छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि आंद्रे रसेल ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा हर्षित राणा और सुनील नरेन को एक-एक सफलता मिली।
10:24 PM, 03-Apr-2025
KKR vs SRH Live Score: छठा विकेट गिरा
हैदराबाद को छठा झटका अनिकेत वर्मा के रूप में लगा। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए पैट कमिंस आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 80/6 है।
विज्ञापन
10:20 PM, 03-Apr-2025
KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को पांचवां झटका लगा
हैदराबाद को पांचवां झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने कामिंदु मेंडिस को अपना शिकार बनाया। वह 27 रन बना सके। अब क्लासेन का साथ देने के लिए अनिकेत वर्मा उतरे हैं।10:06 PM, 03-Apr-2025
KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा
हैदराबाद को चौथा झटका 44 के स्कोर पर लगा। रसेल ने नीतीश कुमार रेड्डी को अपना शिकार बनाया। वह 19 रन बनाकर आउट हुए। कामिंदु मेंडिस का साथ देने के लिए हेनरिक क्लासेन उतरे हैं।09:55 PM, 03-Apr-2025
KKR vs SRH Live Score: पांच ओवर के बाद स्कोर 29/3
हैदराबाद की इस मैच में खराब शुरुआत हुई है। ट्रेविस हेड चार, अभिषेक शर्मा दो और ईशान किशन भी दो रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी और कामिंदु मेंडिस मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर 29/3 है।09:31 PM, 03-Apr-2025
KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को पहले ओवर में लगा झटका
हैदराबाद को पहले ओवर में ही झटका लगा है। वैभव अरोड़ा ने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बना लिया है। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:13 PM, 03-Apr-2025
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता ने तैयार किया 201 रन का लक्ष्य
अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय साझेदारी तथा वेंकटेश अय्यर की 60 रनों की दमदार पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद के लिए मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल और कामिंदु मेंडिस ने एक-एक विकेट झटका।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत झटके के साथ हुई। पावरप्ले में टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पैट कमिंस ने क्विंटन डिकॉक (1) को जीशान अंसारी को कैच कराया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने सुनील नरेन (7) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद मोर्चा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संभाला। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 81 रनों की साझेदारी की।
रहाणे 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए जबकि रघवंशी ने 32 गेंदों में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने महज 25 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचा दिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए। उपकप्तान ने 206.89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 60 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने हर्षल पटेल ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराया। वहीं, रिंकू सिंह 32 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि आंद्रे रसेल एक रन बनाकर रनआउट हो गए।
09:03 PM, 03-Apr-2025
KKR vs SRH Live Score: वेंकटेश अय्यर का अर्धशतक
वेंकटेश अय्यर ने महज 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। वह रिंकू सिंह के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 19 ओवर के बाद स्कोर 187/4 है।09:00 PM, 03-Apr-2025
KKR vs SRH Live Score: वेंकटेश अय्यर-रिंकू सिंह ने संभाली पारी
वेंकटेश अय्यर-रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर 166/4 है।08:36 PM, 03-Apr-2025