KKR vs SRH: रोमांचक मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को चार रन से हराया, आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी SRH टीम
{"_id":"65fed384467c1f8170068040","slug":"kkr-vs-srh-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2024-3rd-match-at-eden-gardens-2024-03-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs SRH: रोमांचक मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को चार रन से हराया, आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी SRH टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 23 Mar 2024 11:35 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:35 PM IST
खास बातें
IPL Live Cricket Score, KKR vs SRH Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 204 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेला गया। केकेआर ने हैदराबाद को चार रन से हरा दिया।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:26 PM, 23-Mar-2024
कोलकाता ने हैदराबाद को चार रन से हराया
आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की चार रन से जीत हुई। शनिवार को खेले गए मुकाबले में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। इसके जवाब में पैट कमिंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 204 रन बना सकी। कोलकाता ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ की। अब टीम का सामना 29 मार्च को आरसीबी से बेंगलुरू में होगा।10:14 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : रसेल को मिला पहला विकेट
बल्ले से धमाल मचाने के बाद आंद्रे रसेल गेंद से भी कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट कराया। 23 वर्षीय खिलाड़ी 19 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर राहुल त्रिपाठी और एडन मार्करम हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 77/2 है।
विज्ञापन
10:04 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : हैदराबाद को लगा पहला झटका
मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई। मयंक कोलकाता के खिलाफ 21 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला। फिलहाल क्रीज पर अभिषेक और राहुल त्रिपाठी मौजूद हैं।09:57 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : मयंक-अभिषेक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी जारी
हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाज दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई है। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 58 रन पर पहुंच गया है। मयंक अग्रवाल 19 गेंदों में 32 और अभिषेक शर्मा 12 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।09:34 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : हैदराबाद की पारी शुरू हुई
कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा दिए गए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पहले ओवर में टीम ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं।09:21 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : कोलकाता ने हैदराबाद को दिया 209 रन का लक्ष्य
आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। टीम को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में फिलिप सॉल्ट, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल का अहम योगदान रहा। इन चारों बल्लेबाजों के अलावा केकेआर का कोई भी खिलाड़ी विकेट पर ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। टीम को पहला झटका सुनील नरेन के रूप में लगा जो सिर्फ दो रन बना सके। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वेंकटेश अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्हें टी नटराजन ने जॉनसन के हाथों कैच आउट कराया। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर वह सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। तमिल नाडु के इस गेंदबाज ने अपने इस ओवर में एक और विकेट कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में हासिल किया। 29 वर्षीय बल्लेबाज बिना खाता खोले चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए।32 रन के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट खो दिए। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, केकेआर को चौथा झटका मयंक मार्कंडेय ने नीतिश राणा के रूप में दिया जो सिर्फ नौ रन बना सके। 51 रन के मामूली स्कोर पर कोलकाता के चार विकेट गिर चुके थे। टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में फिलिप सॉल्ट और रमनदीप सिंह के बीच पांचवें विकेट के लिए 54 रन की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी को पैट कमिंस ने तोड़ा। उन्होंने 13वें ओवर की पहली गेंद पर रमनदीप को मार्कंडेय के हाथों कैच आउट कराया। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने 35 रन बनाए जबकि फिल सॉल्ट तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाने में कामयाब हुए।
आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आंद्रे रसेल की तूफानी पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरी पांच ओवर में केकेआर ने 85 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। रसेल और रिंकू सिंह के बीच सातवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ने 25 गेंदों में 64 रन की धुआंधार पारी खेली। इस नाबाद पारी के दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और सात छक्के निकले। वहीं, रिंकू सिंह तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाने में कामयाब हुए। टी नटराजन ने उन्हें अपना शिकार बनाया। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए स्टार्क छह रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले में टी नटराजन को तीन विकेट मिले जबकि मयंक मार्केंडेय को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, पैट कमिंस ने भी एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:41 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : फिलिप सॉल्ट अर्धशतक बनाकर लौटे
कोलकाता के लिए अर्धशतकीय पारी खेलने वाले फिलिप सॉल्ट आउट हो गए। 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक मार्कंडेय ने उन्हें जानसन के हाथों कैच कराया। विकेटकीपर बल्लेबाज 40 गेंदों में उन्होंने 54 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह हैं।08:36 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : रमनदीप सिंह 35 रन बनाकर आउट हुए
कोलकाता को पांचवां झटका रमनदीप सिंह के रूप में लगा। उन्हें पैट कमिंस ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर मयंक मार्कंडेय के हाथों कैच कराया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरा यह बल्लेबाज 17 गेंदों में एक चौके और चार छक्के की मदद से 35 रन बनाने में कामयाब हुए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह आए हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 113/5 है।08:13 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : नीतीश राणा भी लौटे पवेलियन
कोलकाता को 51 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। नीतीश राणा नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मयंक मारकंडे ने राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रमनदीप सिंह आए हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 66/4 है।07:55 PM, 23-Mar-2024