फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR vs RR: कोलकाता ने लिया हार का बदला, राजस्थान को सात विकेट से हराया, रिंकू-राणा बने हीरो

Mon, 02 May 2022 11:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 02 May 2022 11:30 PM IST
खास बातें

KKR vs RR (Kolkata vs Rajasthan) HIGHLIGHTS: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार पांच हार के बाद फिर से जीत का स्वाद चख लिया है। कोलकाता ने राजस्थान के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर की अगुआई में केकेआर ने राजस्थान के 153 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर और पांच गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।

विज्ञापन
KKR vs RR Live Score: Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals IPL 2022 Match 47 at Mumbai News Updates in Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

08:33 PM, 02-May-2022

कोलकाता की सात विकेट से जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार पांच हार के बाद फिर से जीत का स्वाद चख लिया है। कोलकाता ने राजस्थान के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर की अगुआई में केकेआर ने राजस्थान के 153 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर और पांच गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। केकेआर की यह इस सीजन की चौथी जीत भी है और वह अब अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। कोलकाता की तरफ से नितीश राणा और रिंकू सिंह ने मैच जिताऊ पारियां खेली और चौथे विकेट के लिए 38 गेंदों में 66 रन की अटूट साझेदारी की। नितीश 37 गेंदों में 48 और रिंकू सिंह 23 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। 
08:20 PM, 02-May-2022

चहल का महंगा ओवर

युजवेंद्र चहल अपने आखिरी ओवर में महंगे साबित हुए। उन्होंने 18वें ओवर में 13 रन खर्च दिए। इसमें रिंकू ने उन्हें लगातार दो चौके जड़े। कोलकाता को अब जीत के लिए 12 गेंदों में 18 रन की दरकार है। 18 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 135/3, नितीश राणा (39*), रिंकू सिंह (32*)
विज्ञापन
08:17 PM, 02-May-2022

राजस्थान की कसी हुई गेंदबाजी 

राजस्थान के गेंदबाज कोलकाता के बल्लेबाजों को किसी भी तरह का कोई अधिक मौका नहीं दे रहे हैं और रनों के लिए तरसा रहे हैं। प्रसिद्ध ने 17वें ओवर में आठ रन दिए। कोलकाता को अब जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों पर 31 रन की दरकार है। 17 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 122/3, नितीश राणा (39*), रिंकू सिंह (21*)
08:03 PM, 02-May-2022

आखिरी 30 गेंदों का रोमांच

मैच अब धीरे-धीरे रोमांचक मोड़ पर पहुँचने लगा है। कोलकाता को जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 46 रन की दरकार है। 15 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 107/3, नितीश राणा (38*), रिंकू सिंह (8*)
08:01 PM, 02-May-2022

कोलकाता के 100 रन पूरे

कोलकाता के 100 रन पूरे हो चुके हैं। हालांकि केकेआर ने अपने शीर्ष के तीन विकेट भी गंवा दिए हैं। 14 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 101/3, नितीश राणा (34*), रिंकू सिंह (6*) 
07:53 PM, 02-May-2022

केकेआर की टूटी साझेदारी, श्रेयस आउट

ट्रेंट बोल्ट ने कोलकाता नाइट राइडर्स की 60 रनों की अहम साझेदारी तोड़ दी है। बोल्ट ने अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस 32 गेंदों में 34 रन बनाकर सैमसन को कैच दे बैठे। 13 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 96/3, नितीश राणा (31*), रिंकू सिंह (4*)
विज्ञापन
विज्ञापन
08:35 PM, 02-May-2022

कोलकाता के 50 रन पूरे

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआती झटके से उबरते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर और नितीश राणा क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 50/2, नितीश राणा (8*), श्रेयस अय्यर (20*)
08:18 PM, 02-May-2022

पहला पावरप्ले राजस्थान के नाम

कोलकाता को एक बार फिर से कमजोर शुरुआत मिली है। शुरू के छह ओवर यानी पहले पावरप्ले में केकेआर ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। इस दौरान राजस्थान ने सिर्फ 32 रन खर्चे हैं। छह ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 32/2, नितीश राणा (0*), श्रेयस अय्यर (10*)
08:16 PM, 02-May-2022

कोलकाता की सलामी जोड़ी फिर फेल, इंद्रजीत आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स की नई सलामी जोड़ी भी फेल रही। आरोन फिंच के बाद अब बाबा इंद्रजीत भी पवेलियन लौट गए हैं। इंद्रजीत पहली बार सीजन में पारी की शुरुआत कर रहे थे लेकिन वह छठे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। इंद्रजीत ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में 15 रन बनाए।
08:02 PM, 02-May-2022

फिंच फिर फेल

आरोन फिंच ने एक बार फिर से निराश किया। वह तीसरे ही ओवर में कुलदीप सेन की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। फिंच ने आउट होने से पहले सात गेंदों में चार रन बनाए। चार ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 21/1, बाबा इंद्रजीत (10*), श्रेयस अय्यर (5*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed