KKR vs PBKS: पंजाब ने IPL और T20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया, कोलकाता के खिलाफ 18.4 ओवर में बनाए 262 रन
{"_id":"662ba88d616cf53540010943","slug":"kkr-vs-pbks-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-punjab-kings-ipl-2024-42nd-match-updates-2024-04-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs PBKS: पंजाब ने IPL और T20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया, कोलकाता के खिलाफ 18.4 ओवर में बनाए 262 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 26 Apr 2024 11:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:30 PM IST
खास बातें
KKR vs PBKS Indian Premier League 2024 Highlights: आईपीएल 2024 के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला गया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया।
मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
रिकॉर्ड्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो और शशांक सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:18 PM, 26-Apr-2024
पंजाब का रिकॉर्ड चेज
पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने न सिर्फ आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास का बल्कि टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है। पंजाब ने 262 रन के लक्ष्य को मात्र 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यानी आखिर में आठ गेंद बाकी रह गए। 262 रन आईपीएल इतिहास का सबसे सफल चेज है। इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 224 रन चेज किए थे। पंजाब के लिए जीत के हीरो जॉनी बेयरस्टो, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह रहे।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेल पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई। इस मैच में 42 छक्के लगे, जो कि आईपीएल इतिहास के किसी मैच में सबसे ज्यादा हैं।
इस जीत के साथ पंजाब की टीम नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ छह अंक लेकर आठवें स्थान पर आ गई है। वहीं, कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर बरकरार है। उसके आठ मैचों के बाद पांच और तीन हार के साथ 10 अंक हैं। पंजाब को अगला मैच एक मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। वहीं कोलकाता को 29 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में ही खेलना है।
10:59 PM, 26-Apr-2024
KKR vs PBKS Live: बेयरस्टो का शतक
जॉनी बेयरस्टो ने 45 गेंद में शतक पूरा किया है। यह उनके आईपीएल करियर की दूसरी सेंचुरी है। उन्होंने पांच साल बाद इस लीग में शतक लगाया। पिछली बार उन्होंने 2019 में शतक लगाया था। तब वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे। पंजाब को 24 गेंद में 52 रन की जरूरत है। उन्होंने 16 ओवर में दो विकेट गंवाकर 210 रन बना लिए हैं। पंजाब आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े चेज की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
10:55 PM, 26-Apr-2024
KKR vs PBKS Live: बेयरस्टो शतक के करीब
15 ओवर के बाद पंजाब ने दो विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए 30 गेंद में 61 रन की जरूरत है। जॉनी बेयरस्टो अपने दूसरे आईपीएल शतक से तीन रन दूर हैं। वह 97 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, शशांक सिंह 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।10:41 PM, 26-Apr-2024
KKR vs PBKS Live: पंजाब को दूसरा झटका
पंजाब को 178 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। राइली रूसो 16 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ 39 गेंद में 85 रन की साझेदारी की। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो शतक के करीब हैं। उनका साथ निभाने शशांक सिंह आए हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 179 रन है। बेयरस्टो 93 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पंजाब को अब 42 गेंद में 83 रन की जरूरत है।10:22 PM, 26-Apr-2024
KKR vs PBKS Live: बेयरस्टो का अर्धशतक
जॉनी बेयरस्टो ने 23 गेंद पर आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। यह इस सीजन उनका पहला अर्धशतक रहा। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल बेयरस्टो 28 गेंद में 57 रन और राइली रूसो 12 गेंद में 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 132 रन है। पंजाब को अब 60 गेंद में 130 रन की जरूरत है।10:12 PM, 26-Apr-2024
KKR vs PBKS Live: पंजाब को पहला झटका
छठे ओवर में पंजाब को पहला झटका लगा। रन चुराने के चक्कर में प्रभसिमरन सिंह रन आउट हो गए। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन विकेट गंवाना पड़ा। प्रभसिमरन ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो और राइली रूसो क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 94 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:55 PM, 26-Apr-2024
KKR vs PBKS Live: पंजाब की तेज शुरुआत
पंजाब ने तीन ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो छह रन और प्रभसिमरन सिंह 13 गेंद में 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब ने तीसरे ओवर में 23 रन बटोरे।09:43 PM, 26-Apr-2024
KKR vs PBKS Live: पंजाब की पारी शुरू
पंजाब की पारी की शुरुआत हो चुकी है। कोलकाता ने 262 रन का लक्ष्य दिया है। प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। दोनों को टीम को अच्छी शुरुआत देने की जरूरत है। कोलकाता के लिए दुष्मंथा चमीरा ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। एक ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी विकेट के आठ रन है।09:24 PM, 26-Apr-2024
कोलकाता ने 261 रन बनाए
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के सामने 262 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए। यह ईडन गार्डेन्स में किसी टीम द्वारा आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने नाइट राइडर्स के खिलाफ 235 रन बनाए थे।कोलकाता की ओर से फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में छह चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 71 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 गेंद में 138 रन की साझेदारी की। नरेन ने आईपीएल करियर का छठा और सॉल्ट ने आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। एक वक्त कोलकाता का प्रोजेक्टेड स्कोर 280+ रन का था, लेकिन टीम 261 रन ही बना सकी। वेंकटेश अय्यर 23 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आंद्रे रसेल ने 12 गेंद पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 10 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 28 रन बनाए। रिंकू सिंह पांच रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, सैम करन, हर्षल पटेल और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला। हर्षल पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं।
09:13 PM, 26-Apr-2024