12:21 AM, 21-May-2026
केकेआर ने मुंबई को हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। बुधवार को ईडन गार्डन्स पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
12:13 AM, 21-May-2026
KKR vs MI Live Score: कोलकाता को छठा झटका
कोलकाता को छठा झटका कॉर्बिन बॉश ने दिया। उन्होंने तेजस्वी को रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। अब रिंकू का साथ देने अनुकूल रॉय आए हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 141 रन है।
11:59 PM, 20-May-2026
KKR vs MI Live Score: कोलकाता को पांचवां झटका
कोलकाता को पांचवां झटका गजनफर ने दिया। उन्होंने कॉर्बिन बॉश के हाथों रोवमन पॉवेल के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। अब रिंकू सिंह का साथ देने तेजस्वी दहिया आए हैं।
11:52 PM, 20-May-2026
KKR vs MI Live Score: मनीष पांडे अर्धशतक से चूके
मनीष पांडे अर्धशतक से चूक गए। उन्हें बुमराह ने बोल्ड किया। वह 33 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर रोवमन पॉवेल 34 रन बनाकर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 118 रन है।
11:12 PM, 20-May-2026
KKR vs MI Live Score: कोलकाता को तीसरा झटका
कोलकाता को तीसरा झटका बॉश ने दिया। उन्होंने गजनफर के हाथों कैमरन ग्रीन को कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब मनीष पांडे का साथ देने रोवमन पॉवेल आए हैं।
11:06 PM, 20-May-2026
KKR vs MI Live Score: कोलकाता को दूसरा झटका
कोलकाता को दूसरा झटका कॉर्बिन बॉश ने दिया। उन्होंने अजिंक्य रहाणे को रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। वह 21 रन बनाकर आउट हुए। अब मनीष का साथ देने कैमरन ग्रीन आए हैं। छह ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 51 रन है।
10:47 PM, 20-May-2026
KKR vs MI Live Score: कोलकाता को पहला झटका
कोलकाता को पहला झटका दीपक चाहर ने दिया। उन्होंने फिन एलन को बोल्ड किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। अब अजिंक्य रहाणे का साथ देने मनीष पांडे आए हैं।
10:20 PM, 20-May-2026
KKR vs MI Live Score: मुंबई ने कोलकाता को दिया 148 रनों का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 148 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए। उनके लिए कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 32 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, केकेआर के लिए सौरभ, ग्रीन और कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए जबकि सुनील नरेन के नाम एक विकेट रहा।
10:01 PM, 20-May-2026
KKR vs MI Live Score: विल जैक्स रनआउट हुए
विल जैक्स 14 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब कॉर्बिन बॉश का साथ देने दीपक चाहर आए हैं।
09:59 PM, 20-May-2026
KKR vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर छह विकेट पर 100 के पार
मुंबई को छठा झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को बोल्ड किया। वह 26 रन बनाकर आउट हुए। अब विल जैक्स का साथ देने कॉर्बिन बॉश आए हैं।