11:24 PM, 09-Apr-2026
लखनऊ ने जीता मुकाबला
मुकुल चौधरी (54*) और आयुष बडोनी (54) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तीन विकेट से हरा दिया। गुरुवार को ईडेन गार्डेन्स में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
10:50 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: अब्दुल समद और आयुष बडोनी आउट
अब्दुल समद दो और आयुष बडोनी 54 रन बनाकर आउट हो गए। अब मुकुल चौधरी और मोहम्मद शमी क्रीज पर आए हैं।
10:40 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा पांचवां झटका
अब्दुल समद दो रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अनुकूल रॉय ने अपना शिकार बनाया। अब मुकुल चौधरी आए हैं।
10:36 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: लखनऊ को चौथा झटका
लखनऊ को चौथा झटका कार्तिक त्यागी ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 13 रन बना पाए। अब आयुष बडोनी का साथ देने अब्दुल समद आए हैं।
10:14 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: लखनऊ को तीसरा झटका
लखनऊ को तीसरा झटका कैमरन ग्रीन ने दिया। उन्होंने कार्तिक त्यागी के हाथों ऋषभ पंत को कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब बडोनी का साथ देने निकोलस पूरन आए हैं।
09:51 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: मिचेल मार्श आउट हुए
लखनऊ को दूसरा झटका भी वैभव ने दिया। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श को रघुवंशी के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 15 रन बना पाए। अब पंत का साथ देने बडोनी आए हैं।
09:48 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: लखनऊ को पहला झटका
लखनऊ को पहला झटका वैभव अरोड़ा ने दिया। उन्होंने पॉवेल के हाथों एडेन मार्करम को कैच कराया। वह 15 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। अब ऋषभ पंत आए हैं।
09:34 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी जारी
लखनऊ की पारी जारी है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। पहले ओवर के बाद स्कोर 6/0 है।
09:15 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: कोलकाता ने लखनऊ को दिया 182 रन का लक्ष्य
कोलकाता ने लखनऊ को 182 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए हैं। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली।
08:54 PM, 09-Apr-2026
KKR vs LSG Live Score: 17 ओवर का खेल पूरा
17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और केकेआर सिर्फ चार विकेट पर 144 रन बना सकी है। रोवमैन पॉवेल और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं।