KKR vs LSG Highlights : केकेआर ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को आठ विकेट से हराया, सॉल्ट ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
{"_id":"661b9d99c3636ceb650593ef","slug":"kkr-vs-lsg-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-lucknow-super-giants-ipl-2024-28th-match-updates-2024-04-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs LSG Highlights : केकेआर ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को आठ विकेट से हराया, सॉल्ट ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 14 Apr 2024 07:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 14 Apr 2024 07:07 PM IST
खास बातें
KKR vs LSG Indian Premier League 2024 : आईपीएल 2024 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना लखनऊ सुपरजाएंट्स से हुआ। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला गया। केकेआर को उनके पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने लखनऊ को हराकर वापसी की। हालांकि लखनऊ को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
07:00 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : केकेआर ने लखनऊ को हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से लखनऊ सुपरजाएंट्स को आठ विकेट से हराया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 161 रन बनाए थे, लेकिन केकेआर ने सॉल्ट के 47 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से खेली नाबाद 89 रनों की पारी की मदद से 15.4 ओवर में दो विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया। केकेआर के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर 38 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि लखनऊ के लिए दोनों विकेट तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने झटके।कोलकाता की टीम को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज कर वापसी की। कोलकाता ने अबतक पांच मैचों में सिर्फ एक ही मैच गंवाया है, जबकि चार मैच जीते हैं। केकेआर की टीम आठ अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा और टीम छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर तालिका में पाचवें स्थान पर है।
06:57 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : सॉल्ट-अय्यर की शानदार साझेदारी
केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। केकेआर को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर छह रनों की जरूरत है और सॉल्ट के साथ श्रेयस क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
06:46 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : सॉल्ट-श्रेयस क्रीज पर
केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिट सॉल्ट और कप्तान श्रेयस अय्यर लखनऊ सुपरजाएंट्स के गेंदबाजों के सामने टिके हुए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने अबतक शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया है और 13 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट 127 रन बना लिए हैं। केकेआर को अब जीत के लिए 42 गेंदों पर 35 रनों की जरूरत है और उसके आठ विकेट शेष हैं। फिलहाल फिल सॉल्ट 35 गेंदों पर 58 रन और श्रेयस 34 गेंदों पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।06:29 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : सॉल्ट ने लगाया पचासा
केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा। यह उनका दूसरा पचासा है। शुरुआती झटके के बाद सॉल्ट ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर केकेआर को संभाला। दोनों खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी से कोलकाता ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 101 रन बना लिए हैं और केकेआर को जीत के लिए अब 60 गेंदों पर 61 रन बनाने हैं।06:26 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : सॉल्ट अर्धशतक के करीब
केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। शुरुआती झटके लगने के बाद सॉल्ट ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों पर अबतक 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। सॉल्ट 24 गेंदों पर 43 रन और श्रेयस 22 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।06:08 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : सॉल्ट की शानदार पारी
लखनऊ सुपरजाएंट्स के गेंदबाजों ने केकेआर को पावरप्ले के दौरान दो झटके दिए, लेकिन सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने शानदार पारी खेल केकेआर को संभाला। कोलकाता ने पावरप्ले खत्म होने के बाद दो विकेट पर 58 रन बनाए हैं। फिलहाल सॉल्ट 16 गेंदों पर 30 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 10 गेंदों पर पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:53 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : मोहसिन को मिला दूसरा विकेट
तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने अंगकृष रघुवंशी को आउट कर केकेआर को दूसरा झटका दिया। रघुवंशी छह गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज के तौर पर कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे हैं और उनके साथ फिल सॉल्ट मौजूद हैं।05:45 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : सुनील नरेन पवेलियन लौटे
लखनऊ द्वारा मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन का विकेट गंवा दिया है। नरेन छह गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। नरेन को मोहसिन खान ने आउट किया। इससे पहले केकेआर ने अच्छी शुरुआत की थी और पहला ओवर डालने आए शामार जोसेफ के ओवर से 22 रन जुटाए थे। फिलहाल क्रीज पर फिल सॉल्ट के साथ अंगकृष रघुवंशी मौजूद हैं।05:35 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : केकेआर की पारी शुरू
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी शुरू हो चुकी है और टीम के लिए फिल सॉल्ट और सुनील नरेन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। लखनऊ ने केकेआर के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा है। लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने शामार जोसेफ आए हैं जो इस मैच से टीम के लिए डेब्यू कर रहे हैं।05:19 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : केकेआर को मिला 162 रनों का लक्ष्य
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर लखनऊ सुपरजाएंट्स को 20 ओवर में सात विकेट पर 161 रन पर रोका। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 32 गेंदों पर दो चौके और चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 27 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली। केकेआर के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य है।केकेआर ने दिए शुरुआती झटके
इससे पहले, कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला। लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए क्विंटन डिकॉक और कप्तान केएल राहुल ने पारी का आगाज किया। डिकॉक और राहुल ने पहला ओवर डालने आए मिचेल स्टार्क के शुरुआती ओवर से 11 रन बटोरकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन वैभव अरोड़ा ने डिकॉक को आउट कर लखनऊ को शुरुआती झटका दिया। डिकॉक आठ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउठ हुए। इसके बाद नए बल्लेबाज के रूप में उतरे दीपक हुड्डा भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और स्टार्क ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
राहुल की सधी हुई पारी
शुरुआती झटकों के बाद कप्तान केएल राहुल और आयुष बदोनी ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को संभाला।इन दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी कर तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। राहुल ने हालांकि बीच-बीच में हाथ खोले और कुछ बड़े शॉट लगाए। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे किए। राहुल धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन आंद्रे रसेल ने उनकी पारी का अंत किया। राहुल 27 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए।
लखनऊ की खराब बल्लेबाजी
राहुल के आउट होने के बाद लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई। कप्तान के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे मार्कस स्टोइनिस ने दो चौके जड़कर तेज बल्लेबाजी करने की कोशिश की, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने विकेट के पीछे फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराकर स्टोइनिस को आउट किया। इसके कुछ देर बाद ही आयुष बदोनी भी अपना विकेट गंवा बैठे। बदोनी को सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया। बदोनी 27 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
निकोलस पूरन ने बांधा समां
लगातार झटकों के बाद निकोलस पूरन ने कुछ बड़े शॉट खेलकर लखनऊ को मुसीबत से उबारने की कोशिश की। पूरन ने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की जो लखनऊ की इस मैच में सबसे बड़ी साझेदारी रही। पूरन अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे तभी स्टार्क ने विकेट के पीछे सॉल्ट के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। पूरन ने 32 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए।