KKR vs GT Highlights: गुजरात ने केकेआर को 39 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
{"_id":"680641c40f919e08360a6c23","slug":"kkr-vs-gt-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-gujarat-giants-ipl-2025-39th-match-updates-2025-04-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs GT Highlights: गुजरात ने केकेआर को 39 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 21 Apr 2025 11:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:20 PM IST
खास बातें
KKR vs GT Indian Premier League 2025: गुजरात टाइटंस ने केकेआर के खिलाफ मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन किया और जीत हासिल कर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। गुजरात 12 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर बरकरार है।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:20 PM, 21-Apr-2025
IPL Live Score KKR vs GT: गुजरात टाइटंस जीता
गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 39 रनों से हराया और शीर्ष पर अपना दबदबा मजबूत किया। गुजरात ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतकों से 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए थे, जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बनाए जो 36 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और आर साई किशोर को एक-एक विकेट मिले।लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने गुरबाज का विकेट जल्द गंवा दिया। इसके बाद रहाणे ने सुनील नरेन के साथ मिलकर टीम को संभाला, लेकिन नरेन 17 रन बनाकर आउट हो गए। फिर रहाणे अच्छी पारी खेलते रहे, लेकिन दूसरे छोर पर उनका कोई बल्लेबाज साथ नहीं दे सका। केकेआर के लिए बड़ी साझेदारी नहीं बन पाना हार का बड़ा कारण बना। केकेआर की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने हराया था।
केकेआर के लिए रहाणे के अलावा आंद्रे रसेल ने 21, रिंकू सिंह ने 17, वेंकटेश अय्यर ने 14 और रमनदीप सिंह ने एक रन बनाए, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे अंगकृष रघुवंशी 27 और हर्षित राणा एक रन बनाकर नाबाद लौटे। यह गुजरात की आठ मैचों में छठी जीत है और वह 12 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं, केकेआर आठ मैचों में यह पांचवीं हार है और वह तीन जीत के साथ छह अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
10:59 PM, 21-Apr-2025
IPL Live Score KKR vs GT: केकेआर के सात विकेट गिरे
प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में केकेआर को दो झटके दिए हैं। प्रसिद्ध ने पहले रमनदीप सिंह को आउट किया जो एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर मोईन अली को आउट किया जो खाता भी नहीं खोल सके। क्रीज पर अभी रिंकू सिंह के साथ अंगकृष रघुवंशी मौजूद हैं जो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे हैं। केकेआर ने 119 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं। उसे अब जीत के लिए 21 गेंदों पर 80 रन चाहिए।
विज्ञापन
10:52 PM, 21-Apr-2025
IPL Live Score KKR vs GT: रसेल आउट हुए
केकेआर को आंद्रे रसेल के रूप में पांचवां झटका लगा है। रसेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 15 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर का स्कोर 110 के पार पहुंच गया है।10:34 PM, 21-Apr-2025
IPL Live Score KKR vs GT: रहाणे अर्धशतक लगाकर आउट
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। रहाणे ने 36 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। अब क्रीज पर रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल हैं।10:27 PM, 21-Apr-2025
IPL Live Score KKR vs GT: वेंकटेश पवेलियन लौटे
साई किशोर ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर केकेआर को तीसरा झटका दिया। वेंकटेश 19 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए।10:15 PM, 21-Apr-2025
IPL Live Score KKR vs GT: केकेआर का स्कोर 60 के पार
गुजरात के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर का स्कोर 60 रन के पार पहुंच गया है। केकेआर के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। केकेआर ने नौ ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 61 रन बनाए हैं। उसे अभी जीत के लिए 66 गेंदों पर 138 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:57 PM, 21-Apr-2025
IPL Live Score KKR vs GT: केकेआर को दूसरा झटका
राशिद खान ने सुनील नरेन को आउट कर केकेआर को दूसरा झटका दिया। नरेन 13 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए।09:48 PM, 21-Apr-2025
IPL Live Score KKR vs GT: रहाणे ने केकेआर को संभाला
शुरुआती झटका लगने के बाद अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन ने केकेआर को संभाला। केकेआर ने चार ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।09:31 PM, 21-Apr-2025
IPL Live Score KKR vs GT: गुरबाज आउट हुए
केकेआर को रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में पहला झटका लगा है। गुरबाज क्विंटन डिकॉक की जगह टीम में लिए गए थे, लेकिन वह प्रभावित नहीं कर सके और एक रन बनाकर आउट हुए।09:11 PM, 21-Apr-2025
IPL Live Score KKR vs GT: गुजरात की पारी समाप्त
गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतकों की मदद से केकेआर के सामने जीत के लिए 199 रनों का लक्ष्य रखा है। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन गुजरात के लिए गिल और सुदर्शन ने शतकीय साझेदारी की जिसकी मदद से टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाने में सफल रही। गुजरात के लिए गिल ने 55 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 90 रन बनाए, जबकि सुदर्शन 36 गेंदों पर छह चौका और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल और सुदर्शन ने गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़े। गिल ने 34 गेंदों पर और सुदर्शन ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। सुदर्शन का इस सीजन का यह पांचवां और गिल का तीसरा पचासा था। गिल और सुदर्शन के बीच इस साझेदारी को आंद्रे रसेल ने तोड़ा। सुदर्शन के आउट होने के बाद जोस बटलर क्रीज पर आए और उन्होंने गिल के साथ मिलकर गुजरात की पारी को गति दी। गिल ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन वह शतक लगाने से चूक गए। इस दौरान गिल और बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई जिसे वैभव अरोड़ा ने तोड़ा।
इसके बाद हर्षित राणा ने राहुल तेवतिया को खाता खोले बिना आउट कर गुजरात को तीसरा झटका दिया। बटलर और शाहरुख खान ने अंत में तेज खेलने की कोशिश की, लेकिन केकेआर गुजरात को 200 रन बनाने से रोकने में सफल रही। गुजरात के लिए बटलर 23 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 41 और शाहरुख पांच गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिले।