KKR vs CSK Highlights: चेन्नई ने दर्ज की सीरीज की तीसरी जीत, केकेआर को दो विकेट से हराया; ब्रेविस और शिवम चमके
{"_id":"681b5bc32649e6b09a0c68d9","slug":"kkr-vs-csk-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-chennai-super-kings-ipl-2025-57th-match-updates-2025-05-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs CSK Highlights: चेन्नई ने दर्ज की सीरीज की तीसरी जीत, केकेआर को दो विकेट से हराया; ब्रेविस और शिवम चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 07 May 2025 11:15 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 07 May 2025 11:15 PM IST
खास बातें
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया। बुधवार को ईडेन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके ने 19.4 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 183 रन बनाए और सत्र की तीसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:15 PM, 07-May-2025
चेन्नई ने केकेआर को हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया। बुधवार को ईडेन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके ने 19.4 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 183 रन बनाए और सत्र की तीसरी जीत दर्ज की।इस शिकस्त ने केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दिया है। अजिंक्य रहाणे की टीम 12 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ छठे पायदान पर है। उनके खाते में 11 अंक हैं और नेट रन रेट 0.193 है। वहीं, चेन्नई के छह अंक हो गए। यह टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉन्वे की सलामी जोड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। इसके बाद उर्विल पटेल ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 11 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रविचंद्रन अश्विन सिर्फ आठ रन बना पाए जबकि रवींद्र जडेजा 19 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।
कोलकाता के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 गेंदों में अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। वह 25 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने शिवम दुबे के साथ 41 गेदों में 67 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद दुबे को महेंद्र सिंह धोनी का साथ मिला। दोनों ने 39 गेंदों में 43 रन जोड़े। हालांकि, दुबे अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने दौ चौके और तीन छक्की की मदद से 45 रन बनाए। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी 17 और अंशुल कंबोज चार रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने तीन विकेट लिए जबकि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, मोईन अली को एक विकेट मिला।
इससे पहले कोलकाता ने अजिंक्य रहाणे की 48 रनों की पारी के दम पर 179 रन बनाए। उनकी शुरुआत झटके के साथ हुई। रहमनुल्लाह गुरबाज 11 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बन बैठे। इसके बाद सुनील नरेन ने अजिंक्य रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी निभाई। नरेन 17 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने 38, अंगकृष रघुवंशी ने एक, रिंकू सिंह ने नौ रन बनाए। वहीं, मनीष पांडे 36 और रमनदीप सिंह चार रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने चार विकेट हासिल किए जबकि अंशुल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
11:04 PM, 07-May-2025
KKR vs CSK Live Score: 45 रन बनाकर आउट हुए शिवम दुबे
40 गेंदों में 45 रन बनाकर शिवम दुबे आउट हो गए। अब क्रीज पर नूर अहमद आए हैं। धोनी पहले से ही मौजूद हैं। चेन्नई को आठ गेंदों में 10 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:28 PM, 07-May-2025
KKR vs CSK Live Score: 52 रन बनाकर आउट हुए डेवाल्ड ब्रेविस
22 गेंदों में करियर का पहला अर्धशतक जड़कर डेवाल्ड ब्रेविस आउट हो गए। उन्होंने 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अब शिवम दुबे का साथ देने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए हैं।09:53 PM, 07-May-2025
KKR vs CSK Live Score: अश्विन और जडेजा आउट हुए
चेन्नई को हर्षित राणा ने चौथा झटका 56 रन के स्कोर पर दिया। अश्विन आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 19 रन बना सके। अब क्रीज पर डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे मौजूद हैं।09:39 PM, 07-May-2025
KKR vs CSK Live Score: चेन्नई को 37 पर तीसरा झटका
चेन्नई के लिए अपना पहला मैच खेलने उतरे उर्विल पटेल 11 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हर्षित राणा ने वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराया। अब क्रीज पर रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन आए हैं।09:30 PM, 07-May-2025
KKR vs CSK Live Score: चेन्नई को 25 पर दूसरा झटका
मोईन अली ने चेन्नई को दूसरा झटका दिया। उन्होंने डेवोन कॉन्वे को पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता भी नहीं खोल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:23 PM, 07-May-2025
KKR vs CSK Live Score: चेन्नई को दूसरी गेंद पर झटका
चेन्नई की खराब शुरुआत हुई है। उन्हें पहला झटका वैभव अरोड़ा ने दिया है। उन्हें आयुष म्हात्रे को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर उर्विल पटेल आए हैं। उनका साथ देने के लिए डेवॉन कॉनवे मौजूद हैं।09:07 PM, 07-May-2025
KKR vs CSK Live Score: केकेआर ने चेन्नई के सामने रखा 180 रन का लक्ष्य
अजिंक्य रहाणे की सर्वाधिक 48 रनों की पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रन बनाए। सीएसके के लिए नूर अहमद ने चार विकेट झटके जबकि अंशुल कंबोज और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।08:10 PM, 07-May-2025
KKR vs CSK Live Score: केकेआर ने 71 पर गंवाए तीन विकेट
केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उन्होंने 71 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। रहमनुल्लाह गुरबाज 11, सुनील नरेन 26 और अंगकृष रघुवंशी एक रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे मौजूद हैं।08:09 PM, 07-May-2025