KK vs GT Highlights: दनादन क्रिकेट की धूम जारी, काशी नाइट्स ने पांच रन से गाजियाबाद टाइगर्स को दी मात
{"_id":"67af47999c8c25b8e9026d78","slug":"kashi-knights-vs-ghaziabad-tigers-llc-ten10-live-cricket-score-match-result-updates-in-hindi-2025-02-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"KK vs GT Highlights: दनादन क्रिकेट की धूम जारी, काशी नाइट्स ने पांच रन से गाजियाबाद टाइगर्स को दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 14 Feb 2025 10:34 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:34 PM IST
खास बातें
Kashi Knights vs Ghaziabad Tigers Live Cricket Score, LLC Ten10 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही एलएलसी टेन-10 लीग का आगाज हो चुका है। इसके मुकाबले लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। आज दूसरे दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट पर 84 रन बनाए। जवाब में गाजियाबाद की टीम 10 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 79 रन ही बना सकी। इस तरह काशी नाइट्स ने यह मुकाबला पांच रन से जीत लिया।
विज्ञापन
काशी बनाम गाजियाबाद
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:22 PM, 14-Feb-2025
काशी नाइट्स की पांच रन से जीत
अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही एलएलसी टेन-10 लीग का आगाज हो चुका है। इसके मुकाबले लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। दूसरे दिन गाजियाबाद टाइगर्स का सामना काशी नाइट्स से हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट पर 84 रन बनाए। जवाब में गाजियाबाद की टीम 10 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 79 रन ही बना सकी। इस तरह काशी नाइट्स ने यह मुकाबला पांच रन से जीत लिया।गाजियाबाद टाइगर्स की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। अविनाश और अमन ने टीम को शुरुआत तो दिलाई लेकिन वह ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके। अमन को पुलकित ने अपना शिकार बनाया, वह सिर्फ 14 रन बनाकर लौटे। इस मुकाबले में अविनाश ने सात, रोहित ने नौ, अविनाश ने एक, शाहब ने 10, कुलदीप ने सात, कौशल ने 13, प्रदीप ने आठ* रन बनाए। वहीं, सौरभ और मोहम्मद शाहिद बिना खाता खोले आउट हो गए। काशी नाइट्स के लिए पुलकित और नवनीत ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि अंकित, पुनीत और देविंदर को एक-एक सफलता मिली।
काशी नाइट्स की पारी
काशी नाइट्स के लिए गगन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 20 गेंदों में 32 रन बनाए। इसके अलावा काशी के हनी ने छह, पुलित ने 10, सैफ ने 15, देविंदर ने दो, सद्दाम ने 10 और पुनीत ने चार रन बनाए। वहीं, जुगुल बिना खाता खोले नाबाद रहे। इस मैच में गाजियाबाद के लिए तनुष ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा कुलदीप, निखिल और कौशल ने एक-एक विकेट चटकाया।
09:16 PM, 14-Feb-2025
KK vs GT Live Score: गाजियाबाद टाइगर्स की पारी शुरू
लक्ष्य का पीछा करने के लिए गाजियाबाद की टीम तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए अविनाश और अमन उतरे हैं।
विज्ञापन
09:02 PM, 14-Feb-2025
KK vs GT Live Score: काशी नाइट्स ने 10 ओवर में सात विकेट पर 84 रन बनाए
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी नाइट्स ने 10 ओवर में सात विकेट पर 84 रन बनाए। उनके लिए गगन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 20 गेंदों में 32 रन बनाए। इसके अलावा काशी के हनी ने छह, पुलित ने 10, सैफ ने 15, देविंदर ने दो, सद्दाम ने 10 और पुनीत ने चार रन बनाए। वहीं, जुगुल बिना खाता खोले नाबाद रहे। इस मैच में गाजियाबाद के लिए तनुष ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा कुलदीप, निखिल और कौशल ने एक-एक विकेट चटकाया।08:52 PM, 14-Feb-2025
KK vs GT Live Score: काशी नाइट्स का स्कोर 80/5
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है। काशी नाइट्स ने पांच विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। पुनीत चार और गगन 29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।08:02 PM, 14-Feb-2025
KK vs GT Live Score: गाजियाबाद ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
गाजियाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। काशी नाइट्स की सलामी जोड़ी भी मैदान पर पहुंच चुकी है। टीम 10 ओवर में एक अच्छा स्कोर बनाना चाहेगी।07:55 PM, 14-Feb-2025
विज्ञापन
विज्ञापन
07:23 PM, 14-Feb-2025
KK vs GT Live Score: तीन ग्रुप में बांटी गई हैं 12 टीमें
इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में झांसी, नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में मेरठ, मोरादाबाद, केरासा लखनऊ और डे स्प्रिंग ईगल्स लखनऊ की टीमें हैं। ग्रुप-3 में मथुरा, कानपुर, आगरा और बरेली की टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। वहीं, नॉकआउट राउंड में फाइनल समेत छह मैच खेले जाएंगे। कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे।22 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस लीग में आगे भी सितारों का भी जमावड़ा लगेगा। 21 फरवरी को दिग्गज गायक जावेद अली लाइव परफॉर्म करेंगे, जबकि 22 फरवरी को फाइनल वाले दिन दिग्गज गायक कैलाश खेर अपने बैंड के साथ परफॉर्म करेंगे। उन्होंने भी इस टूर्नामेंट को शुभकामना संदेश भेजा है।
07:23 PM, 14-Feb-2025
KK vs GT Live Score: 12 टीमें कर रही हैं भागीदारी
लीग में उत्तर प्रदेश की 12 टीमें खेल रही हैं, जिनमें राज्य के विभिन्न शहरों के खिलाड़ी शामिल हैं। इन टीमों के मेंटर क्रिस गेल, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और ब्रेट ली हैं। लीग के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा हैं, जबकि लीग कमिश्नर जोंटी रोड्स हैं।07:22 PM, 14-Feb-2025
KK vs GT Live Score: वेव्स चैनल पर देखे जा सकेंगे मैच
एलएलसीटेन10 लीग उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के प्रति जुनून और उत्साह को एक नई दिशा देगी। यह लीग युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मौका प्रदान करने जा रही है। लीग के सभी मैचों का प्रसार भारती के वेव्स चैनल पर सीधा प्रसारण होगा।07:21 PM, 14-Feb-2025