IRE vs WI T20: टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को आयरलैंड ने किया बाहर
{"_id":"63520ee3c6c9a67848341b4d","slug":"ire-vs-wi-t20-live-score-t20-world-cup-2022-ireland-vs-west-indies-scorecard-and-result-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IRE vs WI T20: टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को आयरलैंड ने किया बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 21 Oct 2022 12:56 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया)
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:56 PM IST
खास बातें
IRE vs WI T20 Live Score T20 World Cup 2022 Ireland vs West Indies Scorecard and Result News Updates in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला होबार्ट में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच खेला गया। ग्रुब-बी के इस मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर सुपर-12 में अपना स्थान बना लिया। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज पहले ही राउंड में टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
विज्ञापन
आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
12:45 PM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: आयरलैंड सुपर-12 में पहुंचा
आयरलैंड ने ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। उसने इस मुकाबले को नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 150 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए विस्फोटक बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 48 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। लोर्कन टकर 35 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए। आयरलैंड की जीत के असली हीरो स्पिनर गैरेथ डेनली रहे। उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने इविन लुईस, निकोलस पूरन और रॉवमन पॉवेल को आउट किया था।आईसीसी रैंकिंग में आयरलैंड की टीम 12वें स्थान पर है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम सातवें पायदान पर है। वेस्टइंडीज रैंकिंग टॉप-10 देशों में बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। आयरलैंड के तीन मैचों में चार अंक हो गए। वहीं, वेस्टइंडीज के तीन मैचों में दो ही अंक रहे। आयरलैंड की टीम सुपर-12 में किस ग्रुप में जाएगी, इसका फैसला स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजों के बाद होगा।
12:17 PM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: आयरलैंड के 100 रन पूरे
आयरलैंड के मैच में 100 रन पूरे हो गए हैं। विस्फोटक ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह टी20 करियर में उनका 21वां अर्धशतक है। आयरलैंड सुपर-12 में पहुंचने के करीब है। उसे जीत के लिए 50 गेंद पर 36 रन चाहिए।
विज्ञापन
12:06 PM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: आयरलैंड ने 10 ओवर में बनाए 90 रन
आयरलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की। उसने 10 ओवर में एक विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी 23 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। बालबर्नी ने पॉल स्टर्लिंग के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। स्टर्लिंग 27 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। लोर्कन टकर 10 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 60 गेंद पर 57 रन चाहिए।11:13 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में बनाए 146 रन
वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 146 रन बनाए हैं। आयरलैंड को सुपर-12 में पहुंचने के लिए 147 रन बनाने होंगे। वेस्टइंडीज के लिए ब्रैंडन किंग ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रन बनाए। उन्होंने 48 गेंद की पारी में छह चौके लगाए। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला। ओडेन स्मिथ 12 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। जॉनसन चार्ल्स ने 24 रन बनाए। इविन लुईस और कप्तान निकोलस पूरन ने 13-13 रनों का योगदान दिया। रोवमन पॉवेल छह और कायेल मेयर्स एक रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड के लिए डैरेथ डेलनी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। बैरी मैककार्थी और सिमी सिंह को एक-एक सफलता मिली।10:54 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: किंग ने जड़ा अर्धशतक, पॉवेल हुए आउट
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 क्रिकेट में उनका यह छठा और टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक है। वह 39 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ ओडेन स्मिथ क्रीज पर हैं। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा। रोवमन पॉवेल आठ गेंद पर छह रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें गैरेथ डेलनी ने टेक्टर के हाथों कैच कराया। वेस्टइंडीज ने 17 ओवर में पांच विकेट पर 112 रन बना लिए हैं।10:43 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: कप्तान निकोलस पूरन का नहीं चला बल्ला
कप्तान निकोलस पूरन का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 15वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्हें गैरेथ डेलेनी ने टेक्टर के हाथों कैच कराया। पूरन ने 11 गेंद पर 13 रन बनाए। उनके बल्ले से एक छक्का निकला। वेस्टइंडीज ने 15 ओवर में चार विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। ब्रैंडन किंग एक मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने 35 गेंद पर 47 रन बना लिए हैं। दूसरे छोर पर रोवमन पॉवेल तीन गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: इविन लुईस हुए आउट
वेस्टइंडीज को तीसरा झटका 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। गैरेथ डेलेनी ने उन्हें मार्क अडायर के हाथों कैच कराया। लुईस 18 गेंद पर 13 रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद कप्तान निकोलस पूरन क्रीज पर उतरे हैं। वेस्टइंडीज ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। ब्रैंडन किंग 28 गेंद पर 42 रन बनाकर नाबाद हैं। पूरन ने तीन गेंद पर दो रन बना लिए हैं।10:14 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: वेस्टइंडीज की पारी के आधे ओवर समाप्त
वेस्टइंडीज की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में दो विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। ब्रैंडन किंग और इविन लुईस क्रीज पर हैं। किंग ने 21 गेंद पर 30 रन बना लिए हैं। वहीं, लुईस ने 16 गेंद पर 12 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के हाथ में आठ विकेट हैं। वह आखिरी 10 ओवरों में तेजी से रन बनाकर आयरलैंड को बड़ा लक्ष्य देना चाहेगा।10:00 AM, 21-Oct-2022
IRE vs WI T20 Live: आयरलैंड को मिली दूसरी सफलता
आयरलैंड को दूसरी सफलता सिमी सिंह ने दिलाई। उन्होंने जॉनसन चार्ल्स को सिमी सिंह के हाथों कैच कराया। चार्ल्स 18 गेंद पर 24 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके लगाए। चार्ल्स के बल्ले से एक छक्का भी निकला। वह कर्टिस कैंपर को कैच थमा बैठे। उनके बाद ब्रैंडन किंग बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। दूसरे छोर पर इविन लुईस खड़े हैं। वेस्टइंडीज ने सात ओवर में दो विकेट पर 46 रन बना लिए हैं।09:45 AM, 21-Oct-2022