फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024 Opening Ceremony: रहमान ने 'जय हो' गाने से मचाई धूम, अक्षय-टाइगर से लेकर सोनू-नीति ने समां बांधा

Fri, 22 Mar 2024 07:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 22 Mar 2024 07:37 PM IST
खास बातें

IPL Opening Ceremony 2024 Highlights in Hindi : आज आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत हो चुकी। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। फैंस को रोमांच का पूरा डोज मिला। 

विज्ञापन
IPL 2024 Opening Ceremony AR Rahman Sonu Nigam Tiger Shroff Akshay Kumar Performance at Chepauk Stadium
अक्षय, टाइगर, एआर रहमान और सोनू - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

07:12 PM, 22-Mar-2024

IPL 2024 Opening Ceremony Live: सेलिब्रिटीज का परफॉर्मेंस खत्म

सेलिब्रिटीज का परफॉर्मेंस खत्म हो चुका है। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ ने कार्यक्रम की शुरुआत 'सारे जहां से अच्छा गाने' पर डांस करके की। इसके बाद दोनों ने व्यक्तिगत परफॉर्मेंस दिए। फिर सोनू निगम ने अपने गाने से समां बांधा। इसके बाद एआर रहमान ने अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसमें तड़का तब लगा जब नीति मोहन, मोहित चौहान भी गाने के लिए आए। रहमान ने जय हो गाने पर परफॉर्म कर कार्यक्रम का अंत किया। इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल, खजांची आशीष शेलार भी स्टेज पर पहुंचे। फिर दोनों टीमों के कप्तानों और सेलिब्रिटीज को भी स्टेज पर बुलाया गया। इसके बाद ट्रॉफी का अनावरण किया गया। सभी ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई और ओपनिंग सेरेमनी का अंत किया।
07:07 PM, 22-Mar-2024

IPL 2024 Opening Ceremony Live: रहमान ने जय हो गाने पर किया परफॉर्म

एआर रहमान ने पूरी टीम के साथ जय हो गाने पर भी परफॉर्म किया। इस गाने ने ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता था। इस गाने के साथ ही रहमान, मोहित चौहान और नीति मोहन से सजे बैंड का परफॉर्मेंस और ओपनिंग सेरेमनी का समापन हो गया।
विज्ञापन
07:04 PM, 22-Mar-2024

IPL 2024 Opening Ceremony Live: रहमान ने चल छैयां गाने पर किया परफॉर्म

एआर रहमान ने चर्चित गाने चल छैयां छैयां गाने पर पूरी टीम के साथ परफॉर्म किया। 
06:58 PM, 22-Mar-2024

IPL 2024 Opening Ceremony Live: नीति मोहन ने गाया गाना

नीति मोहन भी परफॉर्म करने पहुंची हैं। उन्होंने बरसो रे मेघा-मेघा गाने पर परफॉर्म किया। उनका साथ एक और महिला सिंगर ने दिया। इन दोनों ने परफॉर्मेंस से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दर्शकों का दिल जीत लिया।
06:56 PM, 22-Mar-2024

IPL 2024 Opening Ceremony Live: रहमान का साथ देने मोहित चौहान पहुंचे

रहमान का साथ देने मोहित चौहान पहुंचे हैं। मोहित ने इश्क मिटा गाना गया। फिर मोहित ने रहमान के कम्पोजिशन में बने दिल्ली-6 फिल्म का मसकली गाना गाया।
06:54 PM, 22-Mar-2024

IPL 2024 Opening Ceremony Live: रहमान ने भी जीता दिल

सोनू निगम के बाद एआर रहमान ने मां तुझे सलाम गाने पर परफॉर्म किया। उन्होंने अपनी आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:51 PM, 22-Mar-2024

IPL 2024 Opening Ceremony Live: सोनू निगम और एआर रहमान कर रहे परफॉर्म

अक्षय-टाइगर के बाद सोनू निगम ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने वंदे मातरम् गाना गाया और फैंस का दिल जीत लिया।

06:47 PM, 22-Mar-2024

IPL 2024 Opening Ceremony Live: अक्षय ने बाला गाने पर परफॉर्म किया

अक्षय कुमार ने हाउसफुल-4 के गाने बाला-बाला गाने पर डांस किया। फिर अक्षय और टाइगर सुनो गौर से दुनिया वालों गाने पर बाइक से स्टेडियम का चक्कर लगाया। इसे देखकर फैंस अपना उत्साह कंट्रोल नहीं कर सके। दोनों को फैंस ने खूब चीयर किया। इसके बाद दोनों का परफॉर्मेंस खत्म हुआ।
06:45 PM, 22-Mar-2024

IPL 2024 Opening Ceremony Live: अक्षय ने देसी बॉयज के गाने पर परफॉर्म किया

अक्षय ने देसी बॉयज के गाने सुबह होने न दे गाने पर परफॉर्म किया। फिर उन्होंने भूल भुलैया गाने पर परफॉर्म किया। साथ ही पार्टी ऑल नाइट गाने पर परफॉर्म किया। चुरा के दिल मेरा गोरिया चली गाने पर परफॉर्म किया।
06:42 PM, 22-Mar-2024

IPL 2024 Opening Ceremony Live: अक्षय-टाइगर कर रहे परफॉर्म

ओपनिंग सेरेमनी का आगाज अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने सारे जहां से अच्छा गाने से किया। फिर उन्होंने हबीबी गाने पर परफॉर्म किया। टाइगर ने हबीबी गाने पर सोलो परफॉर्म किया। अक्षय और टाइगर बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

Beautiful Chepauk stadium opening ceremony 🔥#IPL2024 #IPLOpeningCeremony #ChennaiSuperKings #RoyalChallengersBengaluru pic.twitter.com/c366CEp6pO

— Cricket World (@Cric_Wrld) March 22, 2024
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed