फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2023 Auction: आईपीएल ऑक्शन समाप्त, सैम करन सबसे महंगे, मयंक अग्रवाल सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले भारतीय

Mon, 26 Dec 2022 10:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोचि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोचि Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 10:36 PM IST
खास बातें

TATA IPL Mini Auction 2023 in Hindi: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में हुई। इस मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी ने कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और बेहतर किया। सैम करन सबसे महंगे बिके।

विज्ञापन
IPL Auction 2023 Highlights: Highest Paid, Sold and Unsold Players List of India Premier League Mini Auction
सैम करन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:42 PM, 23-Dec-2022

ऑक्शन समाप्त, सैम करन रहे सबसे महंगे

ऑक्शन समाप्त हो चुका है। इस ऑक्शन में कई इतिहास रचे गए। सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। कुल पांच खिलाड़ियों को ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले। ये पांच खिलाड़ी विदेशी रहे। इनमें करन के अलावा, कैमरन ग्रीन (17.50 करोड़), बेन स्टोक्स (16.25 करोड़), निकोलस पूरन (16 करोड़) और हैरी ब्रुक (13.25 करोड़) शामिल हैं। वहीं भारत की ओर से मयंक अग्रवाल सबसे महंगे रहे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। 

गुजरात टाइटंस ने शिवम मावी को छह करोड़ में खरीदा और वह दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। जो रूट और शाकिब अल हसन को शुरुआती दौर में नजरअंदाज कर दिया गया था, लेकिन आखिर में दोनों को खरीद लिया गया। रूट को राजस्थान ने और शाकिब को कोलकाता ने खरीदा। आईपीएल 2023 की नीलामी के हमारे कवरेज को यहीं समाप्त करते हैं। धन्यवाद।
07:42 PM, 23-Dec-2022

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड ऑक्शन

  • दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज राइली रूसो को दिल्ली कैपिटल्स ने 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को 50 लाख रुपये उनके बेस प्राइस में खरीदा।
  • वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा।
  • ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • अनमोलप्रीत सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • केएम आसिफ को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मुरुगन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • मनदीप सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • आकाश वशिष्ठ को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • युधवीर चरक को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • राघव जुयाल को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • अब्दुल पीए को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • जो रूट को राजस्थान रॉयल्स को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा।
  • शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
07:02 PM, 23-Dec-2022

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड बिडिंग शुरू

  • पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • लेग स्पिनर अमित मिश्रा को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। 40 साल के अमित इस ऑक्शन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे।
  • हरप्रीत भाटिया को पंजाब किंग्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
  • मनोज भंडागे को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • मयंक डागर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • मार्को यानसेन के भाई डुआन यानसेन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • प्रेरक मांकड को लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • विकेटकीपर बल्लेबाज डोनोवन फरेरा को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • उर्विल पटेल को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीद लिया।
  • विष्णु विनोद को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीद लिया।
  • विद्वत कावेरप्पा को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • राजन कुमार को 70 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
  • सुयष कुमार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को गुजरात टाइंटस ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा। लिटिल के नाम टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हैट्रिक विकेट लिए थे। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
  • भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • शम्स मुलानी को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • स्वप्निल सिंह को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड वीज को उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा।
  • नीतीश कुमार रेड्डी को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • अविनाश सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 60 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
  • कुणाल राठौड़ को राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • सोनू यादव को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • कुलवंत खेजरोलिया को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
  • अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • मोहित राठी को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • नेहल वधेरा को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • भगत वर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • शिवम सिंह को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
06:51 PM, 23-Dec-2022

IPL Auction Live: अब टीमों के पर्स में कितने रुपये बचे

किस टीम के पास कितनी राशि बची
टीम खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ी राशि बची
CSK 23/25 8 1.90 करोड़
RCB 21/25 8 3.45 करोड़
DC 24/25 7 9.05 करोड़
GT 22/25 7 9.55 करोड़
KKR 16/25 5 5.55 करोड़
LSG 20/25 7 5.15 करोड़
MI 18/25 7 1.55 करोड़
PBKS 18/25 7 13.20 करोड़
RR 17/25 5 7.45 करोड़
SRH 21/25 7 9.75 करोड़
05:59 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: काइल जेमीसन को चेन्नई ने एक करोड़ रुपये में खरीदा

काइल जेमीसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा। वह पिछले सीजन में नहीं खेले थे। उससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में थे।
05:57 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: सैम्स को लखनऊ ने खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अनसोल्ड रहे।
  • दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल भी अनसोल्ड रहे।
  • न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम को किसी ने नहीं खरीदा।
  • श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को भी किसी ने नहीं खरीदा। 
  • ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ अनसोल्ड रहे।
  • संदीप शर्मा को भी कोई नहीं खरीदा।
  • बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तास्किन अहमद को किसी ने नहीं खरीदा।
  • श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को किसी ने नहीं खरीदा।
  • जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को किसी ने नहीं खरीदा।

IPL 2021 | Daniel Sams tests positive for COVID-19
डेनियल सैम्स
विज्ञापन
विज्ञापन
05:56 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ ने खरीदा

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। एक करोड़ की बेस प्राइस वाले न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को किसी ने नहीं खरीदा।

Romario Shepherd Biography: Age, Height, Weight, Records , Net Worth
05:51 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: विल जैक्स को RCB ने खरीदा

इंग्लैंड के बल्लेबाज  विल जैक्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। जैक्स ने टी20 फॉर्मेट में 102 मैचों में 154.4 के स्ट्राइक रेट से 2532 रन बनाए हैं। टी20 में उनका बेस्ट नाबाद 108 रन है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड, मनदीप सिंह और डेविड मलान को किसी ने नहीं खरीदा। 

Will Jacks profile and biography, stats, records, averages, photos and  videos
विल जैक्स
05:46 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: मनीष पांडे को दिल्ली ने खरीदा

अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। वहीं, आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग नहीं बिके।
05:34 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: हिमांशू को RCB ने खरीदा

चिंतल गांधी, मुरुगन अश्विन, इजहारुलहक नावीद, श्रेयस गोपाल, एस मिधुन को किसी ने नहीं खरीदा। वहीं, हिमांशू शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed