RCB vs PBKS: पंजाब ने बैंगलोर को हराया, प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार, बेयरस्टो-लिविंगस्टोन के बाद छाए रबाडा
IPL 2022 RCB vs PBKS (Bangalore vs Punjab): पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 54 रन से जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पंजाब ने 209 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और बैंगलोर की टीम को 155 रन पर रोक दिया।
लाइव अपडेट
पंजाब की 54 रन से जीत
A clinical win for @PunjabKingsIPL! 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2022
6⃣th victory of the season for @mayankcricket & Co. as they beat #RCB by 54 runs. 👍 👍
Scorecard ▶️ https://t.co/jJzEACTIT1#TATAIPL | #RCBvPBKS pic.twitter.com/Zo7TJvRTFa
कार्तिक और शाहबाज दोनों आउट
मैक्सवेल 35 रन बनाकर आउट
बैंगलोर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रजत पाटीदार के बाद ग्लेन मैक्सवेल भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। मैक्सवेल को हरप्रीत बराड़ ने अपने कोटे के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर अर्शदीप के हाथों कैच कराया। हरप्रीत ने अपने आखिरी ओवर में महज दो रन दिए और एक बड़ा विकेट अपने नाम किया। मैक्सवेल 22 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 106/5, शाहबाज अहमद (1*), दिनेश कार्तिक (1*)चाहर ने तोड़ी साझेदारी, रजत पाटीदार आउट
मैक्सवेल और पाटीदार के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
5⃣0⃣-run stand between @Gmaxi_32 & Rajat Patidar! 👍 👍@RCBTweets 95/3 after 10 overs in the chase. 👌 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2022
Follow the match ▶️ https://t.co/jJzEACTIT1#TATAIPL | #RCBvPBKS pic.twitter.com/IUgkVJDIRw
राहुल चाहर की महंगी शुरुआत
राहुल चाहर अपने पहले ओवर में ही बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में रजत और मैक्सवेल ने दो छक्के और एक चौका लगाकर 18 रन बटोरे। आठ ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 71/3, रजत पाटीदार (12*), ग्लेन मैक्सवेल (19*)बैंगलोर के 50 रन पूरे
मैक्सवेल और रजत पाटीदार ने मिलकर ऋषि धवन के दूसरे ओवर में नौ रन बटोरे और टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। सात ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 53/3, रजत पाटीदार (5*), ग्लेन मैक्सवेल (8*)ऋषि धवन को दोहरी सफलता
ऋषि धवन ने अपने पहले ओवर में बैंगलोर को दोहरे झटके दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी को जितेश के हाथों कैच कराया और इसके बाद पांचवीं गेंद पर महिपाल लोमरोर को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। डुप्लेसी 10 और लोमरोर छह रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 41/3, रजत पाटीदार (0*), ग्लेन मैक्सवेल (1*)Twin strikes in his first over for @rishid100! 👌 👌#RCB 3 down as Faf du Plessis and Mahipal Lomror depart.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2022
Follow the match ▶️ https://t.co/jJzEACTIT1#TATAIPL | #RCBvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/FqFaCI7PDD
विराट 20 रन बनाकर आउट, रबाडा को सफलता
कगिसो रबाडा ने अपने पहले ही ओवर में बैंगलोर को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने ओवर की दूसरी ही गेंद पर विराट कोहली की राहुल चाहर के हाथों कैच कराया। विराट ने शॉर्ट थर्डमैन की तरफ शॉट खेला और गेंद उनके ग्लब्स पर लगकर गई। बैंगलोर ने रिव्यू लिया लेकिन उसका कोई फायदा नहीं मिला। विराट 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 34/1, रजत पाटीदार (0*), फाफ डुप्लेसी (10*)विराट के 6500 रन
विराट कोहली ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उनके आईपीएल में 6500 से अधिक रन हो चुके हैं और वह इस आंकड़े को हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।🚨 Milestone Alert 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2022
6⃣5⃣0⃣0⃣ IPL runs (& going strong) for @imVkohli! 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/jJzEACTIT1 #TATAIPL | #RCBvPBKS | @RCBTweets pic.twitter.com/ChlRNpWy33