LSG vs RR: लखनऊ के बल्लेबाज फिर फेल, अब राजस्थान ने हराया, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग
{"_id":"6280fd94697735315209a0e9","slug":"ipl-2022-lsg-vs-rr-ipl-live-cricket-score-update-lucknow-super-giants-vs-rajasthan-royals-match-63-mumbai-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"LSG vs RR: लखनऊ के बल्लेबाज फिर फेल, अब राजस्थान ने हराया, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 15 May 2022 11:34 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 May 2022 11:34 PM IST
खास बातें
IPL 2022 LSG vs RR (Lucknow vs Rajasthan): राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 24 रन की शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में राराजस्थान ने 178 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और लखनऊ की टीम को 154 पर ही रोक दिया। राजस्थान की टीम जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स लाइव स्कोर
- फोटो : twitter@IPL
लाइव अपडेट
11:28 PM, 15-May-2022
राजस्थान ने लखनऊ को हराया
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 24 रन की शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में राराजस्थान ने 178 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और लखनऊ की टीम को 154 पर ही रोक दिया। राजस्थान की टीम जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। वहीं लखनऊ को लगातार दूसरी हार की वजह से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
11:21 PM, 15-May-2022
आखिरी छह गेंदों का रोमांच
मकॉय ने 19वें ओवर में 15 रन दिए। लखनऊ को आखिरी छह गेंद पर जीत के लिए 34 रन की दरकार है।
विज्ञापन
11:13 PM, 15-May-2022
मकॉय का सफल ओवर, लिए दो विकेट
ओबेड मकॉय ने अपने तीसरे ओवर में महज चार रन देकर लखनऊ को दोहरे झटके दिए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर जेसन होल्डर को आउट किया और फिर आखिरी गेंद पर चमीरा को बोल्ड कर दिया। 17 ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 120/7, मोहसिन खान (0*), मार्कस स्टोइनिस (7*)11:10 PM, 15-May-2022
हुड्डा 59 रन बनाकर आउट
युजवेंद्र चहल ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहली सफलता हासिल की। उन्होंने दीपक हुड्डा को संजू सैमसन के हाथों स्टंप आउट कराया। हुड्डा ने आउट होने से पहले 39 गेंदों में 59 रन बनाए। 16 ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 116/5, जेसन होल्डर (0*), मार्कस स्टोइनिस (5*)10:58 PM, 15-May-2022
हुड्डा का 33 गेंदों में अर्धशतक
दीपक हुड्डा ने शानदार और संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनकी आईपीएल करियर की सातवीं फिफ्टी है। इसके साथ ही लखनऊ के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। 15 ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 107/4, दीपक हुड्डा (52*), मार्कस स्टोइनिस (4*)10:45 PM, 15-May-2022
अश्विन ने तोड़ी साझेदारी, क्रुणाल आउट
रविचंद्रन अश्विन ने अपने आखिरी ओवर में लखनऊ की बड़ी साझेदारी तोड़ते हुए अपनी पहली सफलता हासिल की। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पांड्या को 25 के स्कोर पर बटलर के हाथों कैच कराया। क्रुणाल ने हालांकि गेंदबाज के ऊपर से छक्का लगाने का प्रयास किया था लेकिन बटलर ने लांग ऑन से साइट स्क्रीन की ओर भागते हुए कैच लपका और फिर बाउंड्री के पास से गेंद को अंदर की तरफ उछाल दिया और वहीं पराग ने भी अच्छा कैच पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:34 PM, 15-May-2022
क्रुणाल और हुड्डा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा की जोड़ी मिलकर टीम को शुरुआती झटकों से उबारने की कोशिश में लगी है और अभी तक काफी हद तक इसमें सफल रही है। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 12 ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 88/3, दीपक हुड्डा (40*), क्रुणाल पांड्या (22*)5⃣0⃣-run stand between @HoodaOnFire & @krunalpandya24! 👍 👍
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2022
Follow the match 👉 https://t.co/9jNdVD6NoB#TATAIPL | #LSGvRR | @LucknowIPL pic.twitter.com/oIGNM2lhpW
10:17 PM, 15-May-2022
लखनऊ के 50 रन पूरे
लखनऊ की टीम शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश में लगी हुई है और अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी क्रीज पर है। आठ ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 50/3, दीपक हुड्डा (11*), क्रुणाल पांड्या (15*)10:08 PM, 15-May-2022
पहला पावरप्ले राजस्थान के नाम
राजस्थान के गेंदबाज खासकर ट्रेंट बोल्ट शुरुआती छह ओवर यानी पहले पावरप्ले में लखनऊ के बल्लेबाजों पर हावी रहे। राजस्थान ने इस दौरान लखनऊ के तीन खिलाड़ियों को आउट किया। लखनऊ ने इस दौरान 34 रन ही बनाए। छह ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 34/3, दीपक हुड्डा (6*), क्रुणाल पांड्या (4*)10:04 PM, 15-May-2022