फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs SA W Highlights: भारत ने महिला वनडे विश्वकप का खिताब जीता, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया

Mon, 03 Nov 2025 12:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 03 Nov 2025 12:35 AM IST
खास बातें

IND W vs SA W World Cup 2025 Final : भारत ने वनडे विश्व कप का खिताब जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 298 रन बनाए और जवाब में दक्षिण अफ्रीका को 246 रन पर समेट दिया।

Shafali Verma: सालभर का इंतजार, फिर फाइनल में कमाल; शेफाली वर्मा ने दिखाया- क्लास कभी आउट ऑफ फॉर्म नहीं होती

विश्व कप की अनसुनी दास्तान: खिलाड़ी जो पूरे टूर्नामेंट टीम का हिस्सा रहे, पर फाइनल तक नहीं खेल पाए एक भी मैच

विज्ञापन
India Women vs South Africa Women, Final Highlights, Commentary Live Score Updates Navi Mumbai Stadium
भारतीय महिला टीम विश्व चैंपियन बन चुकी हैं। - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:01 AM, 03-Nov-2025

भारत ने जीता विश्व कप

भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
11:59 PM, 02-Nov-2025

IND W vs SA W Live Score: खिताब से एक कदम दूर भारत

भारत खिताब से बस एक कदम दूर है। 246 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को नौवां झटका लगा। खाका रन आउट हो गईं। फिलहाल डी क्लर्क और मलाबा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:43 PM, 02-Nov-2025

IND W vs SA W Live Score: दीप्ति ने एक ओवर में दो विकेट लिए

221 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने एक ओवर में दो विकेट लेकर मैच पलट दिया है। दीप्ति ने ओवर की पहली गेंद पर वोल्वार्ट को कैच आउट कराया। फिर ओवर की चौथी गेंद पर क्लो ट्रायोन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। 
11:40 PM, 02-Nov-2025

IND W vs SA W Live Score: वोल्वार्ट आउट

220 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने टीम इंडिया को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने वोल्वार्ट को अमनजोत कौर के हाथों कैच कराया। वोल्वार्ट ने 98 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। फिलहाल नदिन डी क्लर्क और क्लो ट्रायोन क्रीज पर हैं।
11:33 PM, 02-Nov-2025

IND W vs SA W Live Score: वोल्वार्ट का शतक

वोल्वार्ट ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शतक के बाद उन्होंने फाइनल में भी शतक जड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर के बाद छह विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। फिलहाल वोल्वार्ट के साथ क्लो ट्रायोन क्रीज पर हैं। इससे पहले दीप्ति शर्मा ने डर्कसेन को क्लीन बोल्ड किया था। वह 37 गेंद में 35 रन बना सकीं। डर्कसेन ने वोल्वार्ट के साथ 60 गेंद में 61 रन की साझेदारी निभाई।
11:32 PM, 02-Nov-2025

IND W vs SA W Live Score: द. अफ्रीका को छठा झटका

दक्षिण अफ्रीका को 209 के स्कोर पर 40वें ओवर में छठा झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने डर्कसेन को क्लीन बोल्ड किया। वह 37 गेंद में 35 रन बना सकीं। डर्कसेन ने वोल्वार्ट के साथ 60 गेंद में 61 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 PM, 02-Nov-2025

IND W vs SA W Live Score: भारत को पांच विकेट चाहिए

37 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। फिलहाल एल वोल्वार्ट 88 रन और डर्कसेन 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 45+ रन की साझेदारी हो चुकी है। द. अफ्रीका को जीत के लिए अब 78 गेंद में 105 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को पांच विकेट चाहिए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वोल्वार्ट का विकेट है।
11:07 PM, 02-Nov-2025

IND W vs SA W Live Score: 33 ओवर का खेल हुआ

33 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट गंवाकर 175 रन बना लिए हैं। फिलहाल वोल्वार्ट 81 रन और डर्कसेन 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 124 रन की जरूरत है।
10:53 PM, 02-Nov-2025

IND W vs SA W Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका

148 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने पारी के 30वें ओवर में सिनालो जाफ्ता को राधा के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सकीं। फिलहाल वोल्वार्ट 75 रन और डर्कसेन एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 30 ओवर के बाद पांच विकेट पर 150 रन है। उन्हें जीत के लिए 149 रन की जरूरत है।
10:43 PM, 02-Nov-2025

IND W vs SA W Live Score: 27 ओवर का खेल हुआ

27 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान वोल्वार्ट 70 रन और सिनोलो जाफ्ता 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। द. अफ्रीका को जीत के लिए अभी भी 161 रन की जरूरत है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed