IND vs WI Highlights: भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया, जडेजा-सिराज चमके
{"_id":"68e08b966e9beb9cb00a7092","slug":"india-vs-west-indies-live-cricket-score-ind-vs-wi-2025-1st-test-match-day-3-at-narendra-modi-stadium-2025-10-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI Highlights: भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया, जडेजा-सिराज चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 04 Oct 2025 01:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:42 PM IST
खास बातें
IND vs WI 1st Test Day 3 2025: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन था। भारतीय टीम ने पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने के बाद महज दो सत्र में ही वेस्टइंडीज की दूसरी पारी ऑलआउट कर दी और पहला मैच आसानी से अपने नाम किया।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
01:41 PM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: भारत को मिली बड़ी जीत
रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया। भारत ने दिन के खेल की शुरुआत से पहले अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 448 रन पर घोषित की थी और 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। वेस्टइंडीज की टीम पूरे दो सत्र भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी और उसकी दूसरी पारी 146 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस तरह दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।भारत के लिए अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस मैच में बल्ले के बाद गेंद से भी दम दिखाया। जडेजा ने पहली पारी में नाबाद शतक लगाया था और दूसरी पारी में उन्होंने चार विकेट लिए। जडेजा का साथ सिराज ने निभाया और वह तीन विकेट अपने नाम करने में सफल हुए। वहीं, कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने दो और वाशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला। जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके।
इस मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी दोनों पारी में खराब रही और तीनों दिन भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में एलिका अथानाजे ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने 25, जेडन सील्स ने 22, जोहान लेन ने 14, जॉन कैंबेल ने 14, तेगनारायण चंद्रपॉल ने 8, ब्रेंडन किंग ने 5, रोस्टन चेज ने 1 और शाई होप ने 1 रन बनाए। वहीं, खैरी पियरे 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।
01:29 PM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: भारत जीत के करीब
जडेजा ने जोहानन लेन को आउट कर वेस्टइंडीज को नौवां झटका दिया है। भारत अब जीत से एक विकेट दूर है। वेस्टइंडीज ने 122 रन के स्कोर पर अपना नौवां विकेट गंवा दिया है और वह फिलहाल भारत से 164 रन पीछे चल रहा है। जडेजा को इस पारी की चौथी सफलता मिली है।
विज्ञापन
01:03 PM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: सिराज को मिली तीसरी सफलता
सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को आठवां झटका दिया है। सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट गंवाए जिससे वेस्टइंडीज ने 98 के स्कोर पर आठवां विकेट गंवा दिया। सिराज ने पहले ग्रीव्स को आउट किया और फिर वारिकन को पवेलियन की राह दिखाई। वारिकन खाता भी नहीं खोल सके। वेस्टइंडीज की टीम भारत से 188 रन पीछे चल रही है और उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है।01:01 PM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: भारत जीत से तीन विकेट दूर
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करने से तीन विकेट दूर है। मोहम्मद सिराज ने ग्रीव्स को आउट कर वेस्टइंडीज को सातवां झटका दे दिया है। मेहमान टीम ने दूसरी पारी में महज 98 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए हैं और टीम फिलहाल भारत से 188 रन पीछे है। क्रीज पर अब वारिकन और पियरे मौजूद हैं।12:52 PM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: वेस्टइंडीज को छठा झटका
वाशिंगटन सुंदर ने अथानाजे को आउट कर वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया है। अथानाजे और ग्रीव्स के बीच छठे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। ये दोनों बल्लेबाज क्रीज पर टिक गए थे, लेकिन वाशिंगटन ने अथानाजे को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अथानाजे 74 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज ने 92 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवाए हैं और टीम फिलहाल भारत से 194 रन पीछे चल रही है।12:38 PM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: अथानाजे-ग्रीव्स के बीच साझेदारी
पांच झटके लगने के बाद अथानाजे और ग्रीव्स ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाले रखा है। अथानाजे और ग्रीव्स के बीच छठे विकेट के लिए 40+ रनों की साझेदारी हो चुकी है जिससे वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:12 PM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: दूसरे सत्र का खेल शुरू
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारतीय गेंदबाजों ने पहले सत्र में दबदबा दिखाया और दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के पांच विकेट गिरा दिए। भारतीय टीम जीत हासिल करने से पांच विकेट दूर है। फिलहाल क्रीज पर अथानाजे और ग्रीव्स मौजूद हैं। वेस्टइंडीज अभी भारत से 219 रन पीछे चल रही है।11:32 AM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: पहले सत्र का खेल समाप्त
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे दिन के पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने दिन के खेल की शुरुआत से पहले अपनी पारी पांच विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित की थी और 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही सत्र में पांच विकेट गंवा दिए। लंच ब्रेक तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 66 रन बनाए हैं। फिलहाल टीम भारत से 220 रन पीछे चल रही है। लंच तक एलिक अथानाजे ने 27 और जस्टिन ग्रीव्स ने 10 रन बनाए हैं।भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने बल्ले के बाद गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जडेजा को अब तक तीन विकेट मिले हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला है। वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैम्पबेल 14, तेगनारायण चंद्रपॉल 8, ब्रेंडन किंग 5, रोस्टन चेज 1 और शाई होप ने 1 रन बनाए हैं।
11:07 AM, 04-Oct-2025
Live Score IND vs WI: वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौटी
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की आधी टीम 50 से भी कम के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। वेस्टइंडीज ने 46 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं और वह अभी भारत से 240 रन पीछे चल रही है। बल्ले के बाद जडेजा गेंद से भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अब तक तीन विकेट ले चुके हैं। वेस्टइंडीज को शाई होप के रूप में पांचवां झटका लगा जो एक रन बनाकर आउट हुए।10:53 AM, 04-Oct-2025