फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI 2nd Test Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में वेस्टइंडीज 76/2, भारत जीत से आठ विकेट दूर

Mon, 24 Jul 2023 04:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Jul 2023 04:31 AM IST
खास बातें

IND vs WI Test 2023 2nd Test Day-4 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार का खेल बारिश की वजह से बाधित रहा था। इस वजह से रविवार को आधे घंटे पहले मैच की शुरुआत हुई। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 255 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित कर दी और वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा। 

विज्ञापन
IND vs WI Highlights 2023: India vs West Indies 2nd Test Day 4 Match Queen’s Park Oval Scorecard Updates
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

03:34 AM, 24-Jul-2023

चौथे दिन का खेल खत्म

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। चौथे दिन का खेल भी बारिश से बाधित रहा। दूसरे सत्र का खेल लगभग बारिश से धुल गया। ऐसे में पांचवें दिन भी खेल आधे घंटे पहले शुरू होगा। भारत के पास वेस्टइंडीज के आठ विकेट लेने के लिए करीब 98 ओवर होंगे। वहीं, वेस्टइंडीज को जीत के लिए 289 रन की जरूरत है। भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया को 183 रन की बढ़त हासिल हुई। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और कुल 364 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य मिला।
02:45 AM, 24-Jul-2023

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को दूसरा झटका

वेस्टइंडीज को तीन ओवर के अंदर दो झटके लगे हैं। ये दोनों विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए हैं। उन्होंने पहले विंडीज की दूसरी पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान ब्रेथवेट (28) को चलता किया। फिर 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन ने किर्क मैकेंजी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। मैकेंजी खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल तेजनारायण चंद्रपॉल और जरमेन ब्लैकवुड क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर 44 रन है। जीत के लिए उन्हें अब भी 321 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
02:38 AM, 24-Jul-2023

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को पहला झटका

वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 38 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अश्विन ने विंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट को उनादकट के हाथों कैच कराया। ब्रेथवेट 52 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल तेजनारायण चंद्रपॉल और किर्क मैकेंजी क्रीज पर हैं।
02:28 AM, 24-Jul-2023

IND vs WI Live: 15 ओवरों में नहीं गिरा कोई विकेट

अपनी दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने बिना कोई विकेट गंवाए 29 रन बना लिए हैं। फिलहाल तेजनारायण चंद्रपॉल 48 गेंदों में तीन रन और कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 43 गेंदों में 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय गेंदबाज 15 ओवर की गेंदबाजी कर चुके हैं।
01:36 AM, 24-Jul-2023

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 12 रन और तेजनारायण चंद्रपॉल एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
12:54 AM, 24-Jul-2023

भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा

भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन बनाकर घोषित कर दी। वेस्टइंडीज के सामने आज तीसरा सत्र और कल पूरे दिन का समय होगा। आज दूसरा सत्र बारिश से धुल गया। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में आज पांच विकेट पर 229 रन से आगे खेलना शुरू किया। सिराज की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने आज 7.4 ओवर में वेस्टइंडीज के बाकी बचे पांच विकेट चटका दिए। सिराज ने कुल मिलाकर पांच विकेट लिए। वहीं, मुकेश को दो विकेट मिले। भारत ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। वहीं, वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को 183 रन की बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन बचा लिया था, इस वजह से भारत को बैटिंग के लिए उतरना पड़ा और 181 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी। इस तरह टीम इंडिया की कुल बढ़त 364 रन की हुई और विंडीज को 365 रन का लक्ष्य दिया।

अपनी दूसरी पारी में टीम इंडिया ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने 71 गेंदों में 98 रन की साझेदारी कर डाली। कप्तान रोहित ने टेस्ट करियर का 16वां अर्धशतक सिर्फ 35 गेंदों में लगाया। रोहित 44 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। भारत की दूसरी पारी में 12वें ओवर में बारिश ने खलल डाला था। तब समय से पहले लंच ले लिया गया। दूसरे सत्र में तीन ओवर का खेल और हुआ और फिर बारिश आ गई। हालांकि, इन तीन ओवर में टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया। वह 30 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशन ने 68 गेंदों में 79 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। ईशान ने 33 गेंदों में टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। ईशान के अर्धशतक के साथ ही रोहित ने पारी घोषित कर दी। ईशान 34 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शुभमन 37 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:42 AM, 24-Jul-2023

IND vs WI Live: भारत का स्कोर 150 रन के पार

भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हो चुकी है। शुभमन 26 रन और ईशान 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
12:20 AM, 24-Jul-2023

IND vs WI Live: तीसरे सत्र का खेल शुरू

बारिश से दूसरा सत्र धुलने के बाद तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। ईशान और शुभमन क्रीज पर हैं। ये देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया कितने रन पर पारी घोषित करती है।
12:04 AM, 24-Jul-2023

IND vs WI Live: थोड़ी देर में शुरू होगा मैच

भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथे दिन का दूसरा सत्र पूरी तरह से धुल गया। अब अंपायरों ने समय से पहले टी-टाइम ले लिया है। बारिश नहीं हुई तो तीसरा सत्र करीब तीन घंटे और 15 मिनट का हो सकता है। बारिश नहीं हुई तो करीब 20 मिनट में मैच शुरू हो जाएगा। भारत ने फिलहाल दूसरी पारी में दो विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। टीम की कुल बढ़त अब तक 301 रन की हो चुकी है।
10:57 PM, 23-Jul-2023

IND vs WI Live: बारिश के कारण फिर रुका खेल

भारत की दूसरी पारी में बारिश काफी खलल डाल रहा है। 12वें ओवर में बारिश ने खलल डाला था। इसके बाद खेल दोबारा शुरू हुआ और तीन ओवर के बाद फिर से बारिश होने लगी है। 15 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज पर टीम इंडिया की कुल बढ़त 301 रन की हो गई है। फिलहाल शुभमन गिल 10 रन और ईशान किशन आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। बारिश को देखते हुए दूसरी पारी में भारत ने तूफानी शुरुआत की थी। वेस्टइंडीज फॉलोऑन बचाने में कामयाब रहा था। ऐसे में रोहित और यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 71 गेंदों में 98 रन की साझेदारी निभा डाली। कप्तान रोहित ने टेस्ट करियर का 16वां अर्धशतक सिर्फ 35 गेंदों में लगाया। रोहित 44 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बारिश और लंच के बाद के खेल में यशस्वी भी आउट हो गए। उन्हें वारिकन ने आउट किया। यशस्वी 30 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed