फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI: दूसरे दिन का खेल समाप्त; यशस्वी और रोहित के शतक से भारत ने ली 162 रन की बढ़त, स्कोर 312/2

Fri, 14 Jul 2023 02:49 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Jul 2023 02:49 AM IST
खास बातें

IND vs WI Test 2023 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन गुरुवार (13 जुलाई) को टीम इंडिया पहली पारी में अपने पहले दिन के स्कोर बिना किसी नुकसान के 80 रन से आगे खेलने उतरी। उसने दूसरे दिन खेल समाप्त होने के समय दो विकेट पर 312 रन बना लिए। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 162 रन की बढ़त हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज की टीम इससे पहले पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई थी।

विज्ञापन
WI vs IND Test Live Score 2023: India vs West Indies 1st Test Day 2nd Match Windsor Park Scorecard Updates
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

02:48 AM, 14-Jul-2023

IND vs WI Test Live: दूसरे दिन का खेल समाप्त, विराट और यशस्वी नाबाद

भारत ने दूसरे दिन खेल समाप्त होने के समय दो विकेट पर 312 रन बना लिए। उसने 162 रन की बढ़त पहली पारी में हासिल कर ली है। यशस्वी जायसवाल ने करियर के पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाकर शानदार शुरुआत की। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रोहित 104 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए शुभमन गिल ने छह रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी की। वह स्टंप के समय 143 रन बनाकर थे। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली 36 रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज ने नौ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन उसे सिर्फ दो ही सफलता मिली। एलिक एथनेज ने रोहित को और जोमेल वॉरिकन ने शुभमन गिल को आउट किया।
02:28 AM, 14-Jul-2023

IND vs WI Test Live: विराट और यशस्वी ने की अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। भारत के 300 रन पूरे हो गए। टीम इंडिया ने दो विकेट पर 307 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 143 और विराट कोहली 31 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
01:34 AM, 14-Jul-2023

IND vs WI Test Live: यशस्वी और विराट कोहली जमे

यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली का अच्छा साथ मिला है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी कर ली है। भारत ने दो विकेट पर 276 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 130 और विराट कोहली 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
12:34 AM, 14-Jul-2023

IND vs WI Test Live: विराट से बड़ी पारी की उम्मीद

शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल का मोर्चा संभाल लिया है। चायकाल के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत ने दो विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त अब 100 रनों की हो गई है। यशस्वी जायसवाल 120 और विराट कोहली पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
12:14 AM, 14-Jul-2023

IND vs WI Test Live: शुभमन गिल का नहीं चला बल्ला

रोहित के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे शुभमन गिल भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। शुभमन छह रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने दूसरे दिन चायकाल तक दो विकेट पर 245 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 116 रन बना चुके हैं। विराट कोहली चार रन बनाकर नाबाद हैं।
12:02 AM, 14-Jul-2023

IND vs WI Test Live: रोहित शर्मा शतक लगाकर आउट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर का 10वां शतक लगाया। वह शतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। रोहित ने 221 गेंद पर 103 रन बनाए। इस दौरान 10 चौके और दो छक्के लगाए। एलिक एथनेज ने रोहित शर्मा और वॉरिकन ने शुभमन गिल को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:23 PM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: यशस्वी ने लगाया शतक

यशस्वी जायसवाल ने शतक लगा दिया है। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में कमाल करते हुए शानदार पारी की और 100 रन पूरा किया। वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे ओपनर हैं। उनसे पहले शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने ऐसा किया था। धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 187 रन बनाए थे। वहीं, पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में 134 रन बनाए थे। भारत ने बिना किसी नुकसान के 209 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 102 और रोहित शर्मा 91 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:43 PM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: लंच के बाद खेल शुरू

डोमिनिका टेस्ट में दूसरे दिन लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत ने बिना किसी नुकसान के 168 रन बना लिए हैं। उसने पहली पारी में वेस्टइंडीज पर 18 रन की बढ़त बना ली है। यशस्वी जायसवाल 78 और रोहित शर्मा 74 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ओपनर शतक की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
09:38 PM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: लंच तक रोहित और यशस्वी नाबाद

डोमिनिका टेस्ट के दूसरे दिन लंच की घोषणा कर दी गई है। भारत ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 146 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा नाबाद हैं। रोहित 68 और यशस्वी 62 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत पहली पारी में वेस्टइंडीज से चार रन पीछे है।
08:38 PM, 13-Jul-2023

IND vs WI Test Live: भारतीय कप्तान ने भी लगाया अर्धशतक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 38वें ओवर की पहली गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने रहकीम कार्नवॉल की गेंद पर एक रन लेकर फिफ्टी पूरी की। रोहित का वेस्टइंडीज की जमीन पर यह पहला टेस्ट अर्धशतक है। भारत ने बिना किसी नुकसान के 119 रन बना लिए है। यशस्वी जायसवाल 55 और रोहित शर्मा 50 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया पहली पारी में 31 रन पीछे है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed