IND vs WI T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया, पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ली
{"_id":"62e3e6b8866b987ec30a8f66","slug":"india-vs-west-indies-live-cricket-score-ind-vs-wi-1st-t20i-match-at-brian-lara-stadium-in-trinidad-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया, पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 30 Jul 2022 12:26 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:26 AM IST
खास बातें
India vs West Indies (IND vs WI) 1st T20i: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन ही बना सकी। भारत ने पहला मैच 68 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:40 PM, 29-Jul-2022
भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से हराया
भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 68 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक 19 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे।जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन शामराह ब्रूक्स ने बनाए। उन्होंने 20 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई ने घातक गेंदबाजी की। तीनों ने दो-दो विकेट झटके। सीरीज का अगला मैच सोमवार (एक अगस्त) को सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला जाएगा।
11:28 PM, 29-Jul-2022
IND vs WI Live: अर्शदीप ने विंडीज को दिया आठवां झटका
17वें ओवर में 101 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को आठवां झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने शानदार यॉर्कर पर अकील हुसैन को क्लीन बोल्ड किया। अकील 11 रन बना सके। 17 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर आठ विकेट पर 104 रन है। विंडीज की टीम को 18 गेंदों में 87 रन की जरूरत है, जो कि असंभव दिख रहा। फिलहाल कीमो पॉल और अल्जारी जोसेफ क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:05 PM, 29-Jul-2022
IND vs WI Live: हेटमायर के बाद ओडियन स्मिथ भी आउट
14वें ओवर में 86 के ही स्कोर पर वेस्टइंडीज को सातवां झटका लगा। रवि बिश्नोई ने ओडियन स्मिथ को विकेटकीपर पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। स्मिथ खाता भी नहीं खोल सके। बिश्नोई को इस मैच में मिली यह दूसरी सफलता रही। वहीं, अश्विन ने भी दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है।11:04 PM, 29-Jul-2022
IND vs WI Live: विंडीज को छठा झटका
13वें ओवर में 86 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने घातक गेंदबाजी करते हुए मैच में अपना दूसरा विकेट झटका। उन्होंने शिमरोन हेटमायर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। हेटमायर 15 गेंदों में 14 रन बना सके। फिलहाल ओडियन स्मिथ और अकील हुसैन क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर छह विकेट पर 86 रन है। अश्विन ने चार ओवर के अपने कोटे में 22 रन देकर दो विकेट झटके।10:55 PM, 29-Jul-2022
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को पांचवां झटका
12वें ओवर में 82 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा। युजवेंद्र चहल को सीरीज में आराम दिया गया है। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने जलवा बिखेरा। मैच की अपनी पहली ही गेंद पर बिश्नोई ने रोवमन पॉवेल को क्लीन बोल्ड किया। पॉवेल 17 गेंदों में 14 रन बना सके। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर पांच विकेट पर 85 रन है। फिलहाल शिमरोन हेटमायर और अकील हुसैन क्रीज पर हैं।10:44 PM, 29-Jul-2022
IND vs WI Live: अश्विन ने पूरन को पवेलियन भेजा
नौवें ओवर में 66 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने फिरकी का कमाल दिखाते हुए कप्तान निकोलस पूरन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। पूरन 15 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 67 रन है। फिलहाल रोवमन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर हैं। विंडीज को अब 66 गेंदों में 124 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:31 PM, 29-Jul-2022
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को तीसरा झटका
छठे ओवर में 42 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा। भुवनेश्वर कुमार ने शामराह ब्रूक्स को क्लीन बोल्ड किया। ब्रूक्स ने 15 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। छह ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 42 रन है। फिलहाल रोवमन पॉवेल और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।10:24 PM, 29-Jul-2022
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को दूसरा झटका
तीसरे ओवर में 27 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने जेसन होल्डर को बोल्ड किया। होल्डर खाता भी नहीं खोल सके। चार ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर दो विकेट पर 32 रन है। फिलहाल कप्तान निकोलस पूरन दो रन और शामराह ब्रूक्स 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।10:05 PM, 29-Jul-2022
IND vs WI Live: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका
वेस्टइंडीज टीम ने पारी शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। पहले ओवर में विंडीज ने 11 रन बनाए। इसके बाद दूसरे ओवर की तीन गेंदों पर भी विंडीज ने 11 रन जड़े। चौथी गेंद पर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने वापसी करते हुए विंडीज को करारा झटका दिया और मेयर्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया।09:50 PM, 29-Jul-2022