फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेस्ट में भारत की सबसे बड़ी हार: दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन से जीता गुवाहाटी टेस्ट, 2-0 से सीरीज अपने नाम की

Wed, 26 Nov 2025 12:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Nov 2025 12:46 PM IST
खास बातें

IND vs SA 2nd Test Day 5 Highlights : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट गुवाहाटी में खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने 549 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत की पारी 140 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
IND vs SA Test Highlights: India vs South Africa 2nd Test Day 5 Match Scorecard Ball by Ball Updates
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:36 PM, 26-Nov-2025

दक्षिण अफ्रीका 408 रन से जीता

भारत को घर पर एक और शर्मनाक हार मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट 408 रन से जीतकर भारत का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। कोलकाता टेस्ट को दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन से अपने नाम किया था। दक्षिण अफ्रीका ने 549 रन का लक्ष्य रखा था। विश्व टेस्ट चैंपियन ने भारत को दूसरी पारी में 140 रन पर समेट दिया और 408 रन से जीत दर्ज की। यह भारत का ओवरऑल टेस्ट में और घर पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 342 रन से हराया था। 

13 महीने के अंदर घर पर भारत को दूसरी बार किसी टीम ने टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले अक्तूबर-नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह हार शर्मनाक है। भारत की उम्मीदों को झटका लगेगा।

द. अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाते हुए दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और पांच विकेट पर 260 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर मिली 288 रन की बढ़त को मिलाकर कुल बढ़त 548 रन की हुई और भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने यशस्वी जायसवाल (13) और केएल राहुल (6) के विकेट गंवा दिए थे। 

बुधवार को साई सुदर्शन 14 रन, कुलदीप यादव पांच रन, ध्रुव जुरेल दो रन और कप्तान ऋषभ पंत 13 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने 16 रन की पारी खेली। जडेजा ने टेस्ट करियर का 28वां अर्धशतक लगाया, लेकिन 87 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हो गए। नीतीश रेड्डी और सिराज खाता नहीं खोल सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने छह विकेट लिए। केशव महाराज को दो विकेट मिले, जबकि मार्को यानसेन और मुथुसामी को एक-एक विकेट मिला।
12:26 PM, 26-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को आठवां झटका

साइमन हार्मर कहर बरपा रहे हैं। 138 के स्कोर पर भारत को आठवां झटका लगा। टीम क्लीन स्वीप के करीब है। भारत की बल्लेबाजी शर्मनाक रही है। फिलहाल जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए हैं। जडेजा भी अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हार्मर छह विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
12:18 PM, 26-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को सातवां झटका

भारत को 130 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। साइमन हार्मर ने वॉशिंगटन सुंदर को मार्करम के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सके। यह हार्मर की पांचवीं सफलता रही। वह कहर बरपा रहे हैं। भारत पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल रवींद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं। जडेजा ने छक्का लगाकर टेस्ट करियर का 28वां अर्धशतक पूरा किया।
11:26 AM, 26-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को छठा झटका

भारत को 95 के स्कोर पर छठा झटका लगा। साई सुदर्शन 139 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सेनुरन मुथुसामी ने आउट किया। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। भारत पर एक और क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है।
11:02 AM, 26-Nov-2025

Live Score IND vs SA: चायकाल

पांचवें दिन चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। 549 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है। दक्षिण अफ्रीका पहले ही सीरीज में 1-0 से आगे है और हार की स्थिति में एक और क्लीन स्वीप हो सकता है। फिलहाल साई सुदर्शन 14 रन और रवींद्र जडेजा 23 रन बनाकर नाबाद हैं। यशस्वी जायसवाल 13 रन और केएल राहुल छह रन बनाकर मंगलवार को ही आउट हो गए थे। वहीं, आज कुलदीप यादव पांच रन बनाकर, ध्रुव जुरेल दो रन बनाकर और कप्तान ऋषभ पंत 13 रन बनाकर आउट हुए। भारत को जीत के लिए अभी भी 459 रन की जरूरत है।
10:15 AM, 26-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत को पांचवां झटका

भारत को 58 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कप्तान पंत 13 रन बनाकर हार्मर के शिकार बने। यह हार्मर की चौथी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने केएल राहुल, कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा था। फिलहाल साई सुदर्शन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:34 AM, 26-Nov-2025

Live Score IND vs SA: भारत के चार विकेट गिरे

पारी के 24वें ओवर में भारत को दो-दो झटके लगे। साइमन हार्मर ने इस ओवर में पहले कुलदीप यादव को और फिर ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा। कुलदीप पांच रन बना सके। वहीं, जुरेल ने दो रन बनाए। भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल सुदर्शन और कप्तान पंत क्रीज पर हैं। कोलकाता टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है और यहां हार से भारत क्लीन स्वीप भी हो सकता है। यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए निराश करने वाली खबर है। 
09:20 AM, 26-Nov-2025

Live Score IND vs SA: बाल बाल बचे कुलदीप-सुदर्शन

भारतीय बल्लेबाजों कुलदीप यादव और साई सुदर्शन को पांचवें दिन शुरुआती घंटे में ही जीवनदान मिले। भारतीय पारी के 19वें ओवर में मार्को यानसेन की गेंद पर बल्ले का किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर वेरेन के हाथों में गई, लेकिन यानसेन ओवरस्टेप कर गए और गेंद नो बॉल हो गई। इस तरह सुदर्शन बच गए। अगले ही ओवर में हार्मर की गेंद कुलदीप के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई, लेकिन मार्करम से कैच छूट गया। भारत ने दो विकेट गंवाकर 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल सुदर्शन और कुलदीप दोनों पांच-पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब जीत के लिए 509 और रन की जरूरत है।
09:03 AM, 26-Nov-2025

Live Score IND vs SA: पांचवें दिन का खेल शुरू

पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। मार्को यानसेन ने गेंदबाजी की और क्रीज पर कुलदीप यादव और साई सुदर्शन हैं। भारत के सामने असंभव सा दिखने वाला लक्ष्य है। क्या टीम इंडिया कोई चमत्कार कर पाएगी? यह देखने वाली बात होगी।
08:40 AM, 26-Nov-2025

Live Score IND vs SA: सुदर्शन और कुलदीप क्रीज पर

भारत को दूसरी पारी में दो झटके केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के रूप में लगे। यशस्वी को मार्को यानसेन ने और राहुल को साइमन हार्मर ने आउट किया। यशस्वी 13 और राहुल छह रन बना सके। फिलहाल नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव चार रन और साई सुदर्शन दो रन बनाकर नाबाद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed