IND vs SA 1st T20: राहुल ने छक्के के साथ खत्म किया मैच, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया
{"_id":"633441244eabd75dbc1ab28a","slug":"india-vs-south-africa-live-cricket-score-ind-vs-sa-1st-t20-2022-match-at-greenfield-stadium-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 1st T20: राहुल ने छक्के के साथ खत्म किया मैच, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 28 Sep 2022 11:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:12 PM IST
खास बातें
India vs South Africa (IND vs SA) 1st T20i: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया। यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी टी20 सीरीज है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। जवाब में भारत ने 16.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:16 PM, 28-Sep-2022
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया
भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 41 रन की पारी खेली। वहीं, अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने 16.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार 33 गेंदों में 50 रन और केएल राहुल 56 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने छक्के के साथ मैच को फिनिश किया। उन्होंने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तबरेज शम्सी की बॉल पर छक्का जड़ा और टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। अगला मैच दो अक्तूबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।2021 से लेकर अब तक टी20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का प्रदर्शन
- कुल मैच: 15
- भारत जीता: 14
- भारत हारा: 01
10:09 PM, 28-Sep-2022
IND vs SA Live: भारतीय टीम जीत के करीब
15 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 91 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 27 गेंदों में 39 रन और केएल राहुल 52 गेंदों में 43 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 30 गेंदों में 16 रन की जरूरत है। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 70+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
09:58 PM, 28-Sep-2022
IND vs SA Live: राहुल-सूर्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
13 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 77 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 23 गेंदों में 34 रन और केएल राहुल 44 गेंदों में 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अब 42 गेंदों में 30 रन की जरूरत है।09:51 PM, 28-Sep-2022
IND vs SA Live: राहुल और सूर्यकुमार पर दारोमदार
11 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 53 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 17 गेंदों में 22 रन और केएल राहुल 38 गेंदों में 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब 54 गेंदों में 54 रन की जरूरत है।09:40 PM, 28-Sep-2022
IND vs SA Live: भारत को 66 गेंदों में चाहिए 69 रन
नौ ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 38 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 12 गेंदों में 17 रन और केएल राहुल 31 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 20+ रन की साझेदारी हो चुकी है। विराट कोहली और रोहित शर्मा पवेलियन लौट चुके हैं। भारत को अब 66 गेंदों में 69 रन की जरूरत है।09:28 PM, 28-Sep-2022
IND vs SA Live: भारत को दूसरा झटका
भारत को सातवें ओवर में 17 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। एनरिक नॉर्त्जे ने विराट कोहली को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। कोहली नौ गेंदों में तीन रन बना सके। इससे पहले रोहित शर्मा खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर आते ही लगातार दो छक्के लगाए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 29 रन है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव पांच गेंदों में 12 रन और केएल राहुल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:18 PM, 28-Sep-2022
IND vs SA Live: भारत की धीमी शुरुआत
पांच ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 24 गेंदों में 11 रन और विराट कोहली चार गेंदों में दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लगा था। रोहित शर्मा खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। उन्हें कगिसो रबाडा ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया।09:07 PM, 28-Sep-2022
IND vs SA Live: रोहित शर्मा पवेलियन लौटे
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कगिसो रबाडा ने कप्तान रोहित शर्मा को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। तीन ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 11 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली दो रन और केएल राहुल छह रन बनाकर क्रीज पर हैं।08:57 PM, 28-Sep-2022
IND vs SA Live: रबाडा का पहला ओवर मेडन
कगिसो रबाडा ने पहले ओवर में एक भी रन नहीं दिया। वहीं, वेन पार्नेल के दूसरे ओवर में नौ रन बने। फिलहाल रोहित शर्मा शून्य और केएल राहुल छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत के सामने 107 रन का लक्ष्य है।08:37 PM, 28-Sep-2022